NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पुडुचेरी : बीजेपी विधायकों में पदों लिए विवाद, अभी तक नहीं हुआ कैबिनेट का गठन
पार्टी के सदस्य सत्ता के लिए पार्टी के ख़िलाफ़ ही बग़ावत कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को अपनी दवा का ही स्वाद मिल रहा है।
नीलाबंरन ए
24 Jun 2021
बीजेपी
तस्वीर सौजन्य : द हिन्दू

पुडुचेरी में मंत्री पदों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत विवाद बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के अंदर का विवाद, और बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस(एआईएनआरसी) के बीच के विवाद की वजह से 7 मई को मुख्यमंत्री की शपथ के बाद से अब तक कैबिनेट का गठन नहीं हो पाया है।

पार्टी के सदस्य सत्ता के लिए पार्टी के ख़िलाफ़ ही बग़ावत कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को अपनी दवा का ही स्वाद मिल रहा है। एआईएनआरसी अहम मंत्रालयों के लिए भाजपा के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर रही है जबकि भगवा पार्टी को अपने ही सदस्यों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीजेपी विधायक ए जॉन कुमार के समर्थकों ने 19 जून को उनके लिए कमराज नगर से मंत्री पद की मांग करते हुए झंडे पोस्टर फाड़ कर पार्टी मंत्रालय पर ताला लगा दिया था। 2016 तक डीएमके के साथ रहने के बाद ए जॉन कुमार इस साल की शुरूआत में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे। 

'एक हफ़्ते में कैबिनेट का गठन'

चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित हुए थे, और एआईएनआरसी के नेता एन रंगस्वामी ने 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नतीजों के 50 दिन से ज़्यादा बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री कैबिनेट का गठन करने में असफल हैं।

कैबिनेट के शपथ ग्रहण पर इशारा किए बिना सीएम ने बीजेपी और एआईएनआरसी के बीच के झगड़े पर चुप्पी साधी हुई थी। काफ़ी झिझक के बाद उन्होंने टाइम्स नाउ को जवाब देते हुए कहा कि एक हफ़्ते के भीतर कैबिनेट गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा।

पुडुचेरी के एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा, "मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी भाजपा और अपने ही विधायकों को मनाने की कोई योजना है। ऐसा लगता है कि भाजपा ने बारी-बारी से सदस्यों को मंत्रियों के रूप में नियुक्त करने की योजना पर काम किया है। लेकिन हमें आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार करना होगा।"

बीजेपी के सभी 6 विधायक मंत्री पद चाहते हैं जिसके बाद से चीज़ें मुश्किल हो गई हैं। एआईएनआरसी के साथ हुए समझौते के अनुसार बीजेपी को 2 मंत्री पद और स्पीकर पद मिलना था।

कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता, ए नामसिवयम ने कथित तौर पर उसी तरह की विशेषताओं के साथ कैबिनेट में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है जो उनके पास पिछले शासन के दौरान थीं।

विधायक के समर्थकों ने बीजेपी मुख्यालय पर ताला लगाया

जॉन कुमार के समर्थकों ने उनके लिए मंत्री पद की मांग करते हुए बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। समर्थकों ने कथित तौर मंत्री पद न मिलने की वजह से 21 जून को काले झंडों के साथ भी प्रदर्शन किया।

एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया, "बीजेपी अपनी ही गंदी राजनीति का नतीजा भुगत रही है। पार्टी और जिनसे पद का वादा किया गया था, उनकी सत्ता के लिए भूख का खुलासा हो रहा है। उनकी ऐसी प्रतिक्रियाएं अपरिहार्य हैं।"

जॉन कुमार एन रामास्वामी की कैबिनेट में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए अपने बेटे विधायक रिचर्ड जॉन कुमार के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से मिलने दिल्ली भी गए थे।

वरिष्ठ पत्रकार ने बताया, "इस सब के दौरान, पुडुचेरी की जनता के लिए महामारी का समय बहुत तकलीफ़देह रहा है। मामले कम हो गए हैं, लेकिन कैबिनेट बनाने के लिए जनादेश के बावजूद लोगों को हमेशा एनडीए और ख़ासकर बीजेपी की अक्षमता याद रहेगी।

विधायक जॉन कुमार पर उनके कांग्रेस के दिनों में आयकर के छापे पड़े थे। पिछले साल दिसंबर में जब वह पुडुचेरी के बीजेपी प्रमुख से मिले थे, तब उनके पार्टी बदलने के कयास लगाए गए थे।

इसके बाद, उन्होंने इस साल 16 फरवरी को अपना इस्तीफ़ा दे दिया, जिससे वी नारायणस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Puducherry BJP Legislators Fight for Berths, Cabinet Formation Pending After 50 Days of Poll Results

Infighting in Puducherry BJP
BJP Supporters Protest
A John Kumar
AINRC
Puducherry Cabinet
N Rangaswamy
Puducherry

Related Stories

चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?

विकास की बलि चढ़ता एकमात्र यूटोपियन और प्रायोगिक नगर- ऑरोविले

विशेष : पांडिचेरी के आज़ादी आंदोलन में कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका

एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

विधानसभा चुनाव:केरल में वाम ,पश्चिम बंगाल में टीएमसी, तमिलनाडु में द्रमुक और असम में भाजपा

पुदुचेरी चुनाव: भाजपा पर मतदाताओं को रिश्वत देने और लंबे-चौड़े वादे करने का आरोप

क्या हम चुनावी तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं?

केरल, तमिलनाडु और बंगाल: चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल

पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार गिरी, मुख्यमंत्री नारायणसामी ने एलजी को इस्तीफ़ा सौंपा

पुडुचेरी: राज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत अन्य दलों ने किया अनशन


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    मोदी जी की नोटबंदी को ग़लत साबित करती है पीयूष जैन के घर से मिली बक्सा भर रक़म!
    29 Dec 2021
    मोदी जी ग़लत हैं। पीयूष जैन के घर से मिला बक्से भर पैसा समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार का इत्र नहीं बल्कि नोटबंदी के फ़ैसले को ग़लत साबित करने वाला एक और उदाहरण है।
  • 2021ः कोरोना का तांडव, किसानों ने थमाई मशाल, नफ़रत ने किया लहूलुहान
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    2021ः कोरोना का तांडव, किसानों ने थमाई मशाल, नफ़रत ने किया लहूलुहान
    29 Dec 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने साल 2021 के उन उजले-स्याह पलों का सफ़र तय किया, जिनसे बनती-खुलती है भारतीय लोकतंत्र के भविष्य की राह।
  • जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?
    रवि शंकर दुबे
    जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?
    29 Dec 2021
    यह हड़ताली रेजिडेंट डॉक्टर्स क्या चाहते हैं, क्यों चाहते हैं, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना इनके लिए क्यों ज़रूरी है। आइए, क्रमवार जानते हैं-
  • सोनिया यादव
    जेएनयू: ICC का नया फ़रमान पीड़ितों पर ही दोष मढ़ने जैसा क्यों लगता है?
    29 Dec 2021
    नए सर्कुलर में कहा गया कि यौन उत्पीड़न के मामले में महिलाओं को खुद ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं को यह पता होना चाहिए किए इस तरह के उत्पीड़न से बचने के लिए उन्हें अपने पुरुष दोस्तों के…
  • कश्मीरी अख़बारों के आर्काइव्ज को नष्ट करने वालों को पटखनी कैसे दें
    एजाज़ अशरफ़
    कश्मीरी अख़बारों के आर्काइव्ज को नष्ट करने वालों को पटखनी कैसे दें
    29 Dec 2021
    सेंसरशिप अतीत की हमारी स्मृतियों को नष्ट कर देता है और जिस भविष्य की हम कामना करते हैं उसके साथ समझौता करने के लिए विवश कर देता है। प्रलयकारी घटनाओं से घिरे हुए कश्मीर में, लुप्त होती जा रही खबरें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License