NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कला
संगीत
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
'कव्वाली यहां नहीं चलेगी'...क्यों नहीं चलेगी? क्योंकि योगी जी आने वाले हैं!
कला-संगीत और नृत्य में भी हदबंदी की जा रही है। उसे हिन्दू-मुसलमान में बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है उत्तर प्रदेश में। इक़बाल और फ़ैज़ की नज़्मों के बाद अब निशाने पर आई है कव्वाली।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Jan 2020
manjari chaturvedi

देश में अच्छे दिन आ गए हैं और इन अच्छे दिनोंं में सभी का स्वागत नहीं है। यहां तक की कला-संगीत का भी नहीं। कला-साहित्य, गीत -संगीत और नृत्य में भी हदबंदी की जा रही है। उसे हिन्दू-मुसलमान में बांटने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है उत्तर प्रदेश में। इक़बाल और फ़ैज़ की नज़्मों के बाद अब निशाने पर आई है कव्वाली।

'कव्वाली यहां नहीं चलेगी' यही कहना था उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अधिकारियों का। लखनऊ घराने की मशहूर कथक नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी ने ये आरोप यूपी सरकार के अधिकारियों पर लगाया है। साथ ही मंजरी ने ये भी कहा कि वे अधिकारियों के कृत्य से बेहद आहत हैं।

क्या है पूरा मामला?

16 जनवरी, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में सातवें काॅमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन काॅन्फ्रेंस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें लखनऊ घराने की मशहूर कथक नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी परफॉर्म कर रहीं थीं तभी मंजरी के अनुसार कुछ अधिकारी स्टेज पर आ गए और तुरंत कार्यक्रम को बंद करने की बात करने लगे। मंजरी का कहना है कि पहले उन्हें लगा कि शायद कोई तकनीकी समस्या है लेकिन जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो उन्हें कहा गया कि 'सीएम योगी को कार्यक्रम में आना है, यहां ‘कव्वाली’ नहीं चलेगी।' अधिकारियों के इस रवैये से बेहद आहत मंजरी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।

इस कार्यक्रम में मौजूद भातखण्डे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय की कथक नृत्यांगना मृणालिनी ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा, 'जब कव्वाली को बंद करने को कहा गया तब मंजरी ने स्टेज से ही माइक पर पूछा कि 'कव्वाली पर ‘आपत्ति क्यों’ है। ‘ये गंगा-जमुना तहजीब की पहचान है।’ इसके बावजूद अधिकारियों ने म्यूजिक कंसोल बंद करवा दिया और निराश होकर मंजरी वहां से चली गईं। ये सिर्फ कला का ही अपमान नहीं, कलाकार और संस्कृति का भी अपमान है।'

मृणालिनी आगे कहती हैं कि मंजरी चतुर्वेदी सूफी-कथक शैली की जानी मानी हस्ती हैं। वो दो दशक से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं, उन्होंने दुनिया के 22 मुल्कों में 300 से परफॉर्मेंस दी हैं। उन्हें प्रस्तुति के लिए खुद यूपी सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया था, फिर उनकी कव्वाली की जगह ब्रज का कार्यक्रम करवाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

हालांकि आयोजकों ने मंजरी के आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम को बीच में संस्था की मजबूरियों के चलते रोका गया। उन्होंने धार्मिक या भाषाई संकीर्णता की वजह से कार्यक्रम में बाधा के आरोपों को खारिज कर दिया है। फिलहाल इस मुद्दे पर सीएम ऑफिस की ओर से कोई प्रतिक्रया नहीं आई है।

गौरतलब है कि हाल ही में फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की नज़्म 'हम देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे' को कुछ लोगों ने हिंदू विरोधी करार दे दिया था, आईआईटी कानपुर में जांच समिति बन गई। इससे पहले पीलीभीत में अल्लामा इक़बाल की कविता ‘लब पे आती है दुआ’ स्कूल में गाये जाने पर प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था।

Qawwali
UttarPradesh
Yogi Adityanath
hindu-muslim
Iqbal
Faiz Ahmed Faiz
Commonwealth Parliamentary Association India Region Conference
IIT kanpur
Social Media
Religion Politics

Related Stories

फ़ैज़: हम ने इस इश्क़ में क्या खोया है क्या सीखा है... आजिज़ी सीखी ग़रीबों की हिमायत सीखी

#metoo : जिन पर इल्ज़ाम लगे वो मर्द अब क्या कर रहे हैं?


बाकी खबरें

  • varansi ghat
    कुशाल चौधरी
    बनारस घाट के नाविकों को अब भी कोविड-19 की तबाही से उबरना बाक़ी
    21 Oct 2021
    पर्यटकों की आवाजाही पर महीनों का लॉकडाउन और मानसून में गंगा के स्तर में वृद्धि से त्रस्त नाविकों को काम, दैनिक मज़दूरी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और वे भारी क़र्ज़ में हैं। इस बीच सरकारी मदद…
  • IGDTUW
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!
    21 Oct 2021
    सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वो दिल्ली सरकार की बर्बर उदासीनता के खिलाफ आज यानी गुरुवार को दलित महिला कर्मचारी सूर्यास्त के समय मुख्यमंत्री आवास पर अपने बाल मुंडवा कर उनका त्याग करेंगी। विश्वविद्यालय…
  • Bangladesh Violence
    एजाज़ अशरफ़
    बांग्लादेश हिंसा: अल्पसंख्यकों के लिए असहनीय जगह में तब्दील होता भारतीय उपमहाद्वीप
    21 Oct 2021
    अतीत की उथल-पुथल से सबक सीखने के बजाय, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में विभाजन की पूनरावृति देखी जा रही है।
  • patna
    राहुल कुमार गौरव
    पटना मेट्रो: पुनर्वास का इंतिज़ाम नहीं, अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस के डंडे से हुई चाय वाले की मौत!
    21 Oct 2021
    पटना के कंकड़बाग इलाका के मलाही पकड़ी चौराहे के दोनों तरफ की सड़कों के बीच में खाली पड़ी जमीन पर पिछले कई सालों से दर्जनों परिवार 50 सालों से रह रहे हैं। पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा…
  • Patna
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: कश्मीर में प्रवासी बिहारी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ पटना सहित पूरे राज्य में मनाया गया विरोध दिवस
    21 Oct 2021
    माले के मुताबिक़ राजधानी पटना के साथ-साथ बिहारशरीफ, बेगूसराय, अरवल, नवादा, रोहतास, डुमरांव, समस्तीपुर, भोजपुर, सिवान, दरभंगा आदि जिलों में भी विरोध मार्च निकाले गए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License