NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
रणजी ट्राफी: रहाणे और पुजारा पर होंगी निगाहें
अपने फॉर्म से जूझ रहे आंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा अब रणजी ट्रॉफी से वापसी की कोशिश करेंगे। 24 फरवरी को होने वाले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों पर खास नज़र होगी।
भाषा
23 Feb 2022
रणजी ट्राफी: रहाणे और पुजारा पर होंगी निगाहें

24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाला रणजी ट्रॉफी का मुकाबला बेहद खास हो गया है, क्योंकि इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान आंजिक्य रहाणे पर सभी की नज़रे रहेंगी। वहीं दूसरी ओर चेतेश्वर पुजारा भी अपना फॉर्म वापस पाने की कोशिश करेंगे। आपको बताते चलें कि दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज़ पिछले लंबे वक्त से अपने फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं, यही कारण है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में इन्हें जगह नहीं दी गई है और अब दोनों बल्लेबाज़ रणजी में अच्छा प्रदर्शन कर वापसी की कोशिश करेंगे।

अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले में मुंबई की टीम एलीट ग्रुप डी में गोवा का सामना करेगी जिसमें रहाणे पर बड़ी पारी खेलने की ज़िम्मेदारी होगी। इससे पहले रहाणे ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहले मैच में मुंबई के लिए 129 रन बनाये थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम में नहीं चुना गया। वहीं पुजारा ने मुंबई के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए एक बार फिर अपने फैन्स और टीम मैनेजमेंट को नाराज़ किया था। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 91 रन की पारी खेलकर वापसी की कोशिश ज़रूर की। लेकिन एक बार फिर अब पुजारा के पास ओड़ीसा के खिलाफ खेलते हुए मैनेजमेंट को खुश करने का मौका ज़रूर होगा।

मुंबई और गोवा के मैच में अनुभवी रहाणे के अलावा युवा बल्लेबाज सरफराज खान पर भी निगाहें रहेंगी। जिन्होंने पिछले मैच में 275 रन की बड़ी पारी खेली थी। हालांकि वो मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन इस बार मुंबई इस मैच को जीतकर पूरे अंक हासिल करने की भी कोशिश करेगा।

उधर गुवाहाटी में दिल्ली और झारखंड के बीच ग्रुप एच के मैच में भारतीय टीम से बाहर किये गये तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज यश धुल पर सभी का ध्यान रहेगा। इशांत पहले रणजी ट्राफी में नहीं खेलना चाहते थे लेकिन आईपीएल की नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने अपना मन बदल दिया और अब वो रणजी में दिल्ली के खेलते नज़र आएंगे।

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में ही दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया था और वह अपनी इस शानदार फॉर्म को बरकरार रखकर दिल्ली को पूरे अंक दिलवाने में अहम योगदान देना चाहेंगे।

इसके अलावा ग्रुप एच का एक और मैच तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बीच खेला जाएगा। तमिलनाडु के शाहरूख खान ने पिछले मैच में 194 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और इस मैच में भी वह आकर्षण का केंद्र होंगे। छत्तीसगढ़ ने पिछले मैच में झारखंड को आठ विकेट से हराया था और वह अभी ग्रुप में शीर्ष पर है।

दिल्ली में होने वाले ग्रुप एफ के मुकाबलों में पंजाब और हरियाणा आमने सामने होंगे जबकि हिमाचल प्रदेश का मुकाबला त्रिपुरा से होगा। ग्रुप ए में केरल और मध्यप्रदेश अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेंगे। ग्रुप बी में बंगाल और हैदराबाद भी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्ले ग्रुप में सभी की निगाहें बिहार के युवा बल्लेबाज सकीबुल गनी पर टिकी रहेंगी जिन्होंने मिजोरम के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पदार्पण मैच में तिहरा शतक जड़कर 341 रन बनाए थे और इतिहास रचा था। बिहार का सामना अब सिक्किम से होगा।

indian cricketer
Ajinkya Rahane
Cheteshwar Pujara
IPL cricket

Related Stories

क्रिकेट: नहीं रहे स्पिन के जादूगर

वक्त का पहिया घूमा और खुद ऑनलाइन ट्रोलिंग के निशाने पर आए कप्तान कोहली

'मैं भी ब्राह्मण हूं' का एलान ख़ुद को जातियों की ज़ंजीरों में मज़बूती से क़ैद करना है

भारतीय टीम ने एक बार फिर किया 'चोक', न्यूज़ीलैंड बना विश्व टेस्ट चैंपियन

अक्षर-अश्विन की फिरकी में फंसी इंग्लैंड टीम, भारत श्रृंखला जीतकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में

पटेल का जादू चला, भारत ने रिकार्ड जीत से श्रृंखला बराबर की

कट, कॉपी, पेस्ट: राष्ट्रवादी एजेंडे के लिए भारतीय खिलाड़ियों के सोशल मीडिया का इस्तेमाल

ब्रिसबेन टेस्ट: भारत ने रचा इतिहास, गाबा पर ख़त्म की ऑस्ट्रेलियाई बादशाहत


बाकी खबरें

  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखनऊ ही नहीं पूरे अवध में खिसकी भाजपा की ज़मीन
    22 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने लखनऊ और उसके आसपास के गांवों में जानने की कोशिश की कि आखिर अवध में भाजपा की ज़मीन को आवारा पशु, महंगाई और बेरोज़गारी ने कितना नुकसान पहुंचाया। वाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License