NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
राहुल गांधी ,मनमोहन सिंह ,और केजरीवाल की पत्नी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित
देशभर में संक्रमण वायरस लगातर बढ़ रहा है। मंगलवार को कई बड़े राजनेताओ और उनके परिजनों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई ।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
20 Apr 2021
राहुल गांधी ,मनमोहन सिंह ,और केजरीवाल की पत्नी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

नयी दिल्ली;देशभर में संक्रमण वायरस लगातर बढ़ रहा है।  मंगलवार को कई बड़े राजनेताओ और उनके परिजनों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई । 
 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराया, जिसमें मेरे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुसरण करें और सुरक्षित रहें।’’

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी। इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें। देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला। बहुत चिंतित हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘ कामना करता हूं कि राहुल गांधी जी कोविड से शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ हों।’’

इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराए गए थे। हाल के दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिग्विजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 
इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता के करीबों सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय शर्मा को सोमवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पुष्टि हुई।

शर्मा को अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पायी गईं।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल जांच में कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हैं और वह घर पर पृथकवास में हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भी स्वयं को पृथक कर लिया है।

Rahul Gandhi
MANMOHAN SINGH
Kejriwal's wife infected with Corona virus
Corona Virus
COVID-19
Anand Sharma

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    कांग्रेस का कार्ड, अखिलेश की तस्वीर, लेकिन लाभार्थी सिर्फ़ भाजपा के साथ?
    23 Mar 2022
    मोदी सरकार ने जिस राशन को गरीबों के लिए फ्री किया है, वह राशन पहले से लगभग न के बराबर मूल्य पर गरीबों को मिल रहा था। तो क्या वजह रही कि लाभार्थी समूह सिर्फ़ भाजपा के साथ गया।
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है
    23 Mar 2022
    आज शहीद दिवस है। आज़ादी के मतवाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का दिन। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ सरकार ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियोें को याद करते…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़
    23 Mar 2022
    देश के पहले प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक भावनाओं को शांत करने का काम किया था जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री धार्मिक नफ़रत को भड़का रहे हैं।
  • Mathura
    मौहम्मद अली, शिवानी
    मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर
    23 Mar 2022
    मथुरा के जैंत क्षेत्र में कुछ हिंदुत्ववादियों ने एक टैंपो चालक को गोवंश का मांस ले जाने के शक में बेरहमी से पीटा। इसके अलावा मनोहरपुरा सेल्टर हाउस इलाके में आए दिन काफ़ी लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा…
  • toffee
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत
    23 Mar 2022
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो गई। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License