NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी को आठ और कांग्रेस को चार सीटें, आंध्र में वाईएसआर कांग्रेस का दबदबा
देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी को जहां 8 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस भी 4 सीटें अपने खाते में डालने में कामयाब रही। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने सभी चार सीटों पर जीत हासिल की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Jun 2020
राज्यसभा चुनाव

दिल्ली: देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी को इनमें से 8 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस भी 4 सीटें अपने खाते में डालने में कामयाब रही। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने सभी चार सीटों पर जीत हासिल की।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी एहतियाती उपायों के बीच आठ राज्यों में 19 सीटों के लिए मतदान हुआ। मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो विधायक क्वारंटीन में थे और वे पीपीई किट पहनकर मतदान करने आए।

बीजेपी को गुजरात में 3, मध्य प्रदेश में 2 और राजस्थान, झारखंड और मणिपुर में एक-एक सीट पर विजय हासिल हुई है। वहीं, कांग्रेस को राजस्थान में दो और मध्य प्रदेश और गुजरात में एक-एक सीट पर जीत मिली है। इस चुनाव में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिबू सोरेन जैसे अनुभवी नेता आसानी से निर्वाचित हो गए।

मणिपुर में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार लिसेम्बा सानाजाओबा ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार टी. मांगी बाबू को हराकर चुनाव जीता।अधिकारियों ने बताया कि सानाजाओबा को 28 वोट मिले जबकि बाबू को 24 वोट मिले।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की। कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार और दलित नेता फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए।

दिग्विजय सिंह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सिंधिया पहली बार उच्च सदन में प्रवेश कर रहे हैं।

गुजरात में बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती। बीजेपी के अभय भारद्वाज, रामिलाबेन बारा और नरहरि अमीन के अलावा कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल विजयी हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी चुनाव हार गए।

गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतों की गिनती में देरी हुई, क्योंकि कांग्रेस की मांग थी कि निर्वाचन आयोग विभिन्न आधार पर भाजपा के दो मतों को अमान्य करार दे। निर्वाचन आयोग ने मांग को खारिज कर दिया और पर्यवेक्षक द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को बरकरार रखा।

राजस्थान में सत्तारूढ कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गयी। कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल व नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत ने जीत दर्ज की। भाजपा के दूसरे प्रत्याशी ओंकार सिंह लखावत थे जो चुनाव हार गए।  राजस्थान में कुल 200 विधायकों में से 198 ने मतदान किया।

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड की दो सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर 18 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने उम्मीद के मुताबिक राज्यसभा की चारों सीटों पर जीत हासिल कर ली।

वाईएसआर से उपमुख्यमंत्री पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मंत्री मोपिदेवी वेंकटरमन, उद्योगपति परिमल नाथवानी और रियल इस्टेट कारोबारी अयोध्या रामी रेड्डी विजयी रहे। सभी को 38-38 वोट मिले।

मेघालय में सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार वानवेई रॉय खरलुखी ने एकमात्र सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार केनेडी खीरियम को 20 मतों के अंतर से हराया।

मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने राज्य की एकमात्र सीट पर जीत हासिल की। एमएनएफ के के. वनललवेना ने 39 में 27 वोट हासिल किए, जबकि मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट के बी. लालछनजोवा को उनकी पार्टी के विधायकों से सिर्फ सात वोट ही मिल सकें।

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

Rajya Sabha elections
BJP
Congress
YSR congress
Coronavirus
Madhya Pradesh
Gujrat
Rajasthan
Jharkhand
manipur
Digvijay Singh
Jyotiraditya Scindia

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Iran
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा
    21 Feb 2022
    वाशिंगटन की मूर्खता सबसे कठोर परमाणु समझौते से बाहर निकलना था, जिस पर कोई देश भी सहमत हो सकता था। ईरान अभी भी उन पुरानी शर्तों में से अधिकांश को स्वीकार कर सकता है, लेकिन जो कुछ उन्नत क्षमताएं इसने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License