NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
मैनचेस्टर सिटी को हराकर रियल मैड्रिड चैम्पियंस लीग के फाइनल में
मैड्रिड ने 2018 के फाइनल में भी लिवरपूल को हराया था जिससे स्पेनिश क्लब ने रिकॉर्ड 13वां खिताब अपनी झोली में डाला था।
भाषा
05 May 2022
Champions League

मैड्रिड, पांच मई (एपी) रियल मैड्रिड ने बुधवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर से चैम्पियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया जहां 28 मई को उसका सामना लिवरपूल से होगा।

मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन पर 1-0 की बढ़त बनायी हुई थी।

पर रियल मैड्रिड ने शानदार वापसी की जिसमें स्थानापन्न रोड्रिगो ने अंत में दो मिनट में दो गोल कर दिये और मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से शिकस्त दी।

रियल मैड्रिड की इस सत्र में पिछली वापसी के नायक रहे करीम बेंजेमा ने अतिरिक्त समय में पेनल्टी किक को निर्णायक गोल में तब्दील किया। पहले सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिससे बेंजेमा के निर्णायक गोल से टीम 6-5 से जीत दर्ज करने में सफल रही और 28 मई को पेरिस में लिवरपूल से भिड़ेगी।

 मैड्रिड ने 2018 के फाइनल में भी लिवरपूल को हराया था जिससे स्पेनिश क्लब ने रिकॉर्ड 13वां खिताब अपनी झोली में डाला था।

वहीं मैनेचस्टर सिटी की पहली चैम्पियंस ट्राफी हासिल करने की उम्मीद भी टूट गयी। पेप गुआर्डियोला की टीम पिछले साल फाइनल में चेल्सी से हार गयी थी।

उसके लिये मैच में एकमात्र गोल रियाद मेहरेज ने 73वें मिनट में करके बढ़त दिला दी थी।

लेकिन ब्राजीली फॉरवर्ड रोड्रिगो ने 90वें और अगले मिनट में दो गोल कर रियल मैड्रिड को आगे कर दिया।

इसके बाद बेंजेमा ने 95वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर अपनी टीम को जीत दिलायी। यह बेंजेमा का इस सत्र का 15वां चैम्पियंस लीग गोल था और नॉकआउट चरण में यह उनका 10वां गोल था।

Champions League
Real Madrid
Manchester City

Related Stories


बाकी खबरें

  • दलित-बच्ची की जान किसने ली, पुलिस कहां थी और दलित-महिलाओं पर बढ़ते जुल्म का सच
    न्यूज़क्लिक टीम
    दलित-बच्ची की जान किसने ली, पुलिस कहां थी और दलित-महिलाओं पर बढ़ते जुल्म का सच
    05 Aug 2021
    दिल्ली कैंट इलाके में 1 अगस्त को एक श्मशान परिसर में पीने का पानी लेने गई पड़ोस की नौ साल की दलित बच्ची की कुछ घंटे बाद जान चली गई. किसने ली उसकी जान और क्यों? परिवार और इलाके के लोग इस बलात्कार के…
  • Pegasus
    अभय नेवागी
    डिजिटल साक्ष्य पर निर्भरता अब पेगासस के साये में
    04 Aug 2021
    सुप्रीम कोर्ट को पेगासस स्पाइवेयर विवाद का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 65बी के तहत जारी प्रमाण पत्र के सिलसिले में निर्देश जारी करना चाहिए।
  • b
    भाषा
    दिलेरी की मिसाल भारतीय महिला हॉकी टीम का सुनहरा सपना अर्जेंटीना ने तोड़ा
    04 Aug 2021
    भारतीय खिलाड़ियों के दिल इस हार से जरूर टूटे होंगे लेकिन उनका सिर फख्र से ऊंचा होगा क्योंकि ओलंपिक जाने से पहले किसी ने उनके अंतिम चार में पहुंचने की कल्पना भी नहीं की थी ।
  • caste
    अजय कुमार
    जातिवार जनगणना की ज़रूरत क्यों?
    04 Aug 2021
    हर बार जब जनगणना की शुरुआत होती है तो जातिवार जनगणना की मांग भी पुरजोर तरीके से उठने लगती है। इस बार भी यही हो रहा है। साल 2022 में  होने वाले जनगणना से पहले कई दल जातिवार जनगणना की मांग कर रहे हैं।…
  • population
    डॉ. राजू पाण्डेय
    जनसंख्या पर हो रही बहस के निहितार्थ
    04 Aug 2021
    कट्टरपंथी शक्तियां पिछले कुछ वर्षों से सुनियोजित रूप से जनसंख्या विषयक भ्रम फैलाती रही हैं। इन भ्रमों का निवारण करने के लिए हमें कुछ तथ्यों का ज्ञान होना चाहिए। तभी हम इस विषय को समझ और समझा सकेंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License