NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जानिए, 11 राज्यों की 56 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनावों के बारे में
बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा देश में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों की 56 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें से 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, जबकि मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के परिणाम 10 नवंबर 2020 को आएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Nov 2020
चुनाव

ऐसे वक्त में जब सबकी निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं, उसी बीच 11 राज्यों में 56 अन्य विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। ये चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलों के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। कुछ जानकार इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में किए गए कामों के जनमत परीक्षण के रूप में भी देख रहे हैं।

बता दें कि वर्तमान में देश भर की राज्य विधानसभाओं में 63 सीटें खाली हैं। इसमें से 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, जबकि मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के परिणाम 10 नवंबर 2020 को आएंगें।

चुनाव आयोग ने शेष सात विधानसभा सीटों पर उपचुनावों अभी नहीं कराने का फैसला किया है। ये खाली सीटें केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में हैं। चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इन राज्यों में मुख्य सचिवों और चुनाव अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि इसके साथ ही 7 नवंबर को बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होंगे। बता दें कि फरवरी में जद (यू) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो की मृत्यु के बाद खाली हुई है। इस सीट से महागठबंधन ने कांग्रेस के प्रवेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, एनडीए ने इस सीट से जेडीयू के नेता सुनील कुमार को प्रत्याशी बनाया है। सुनील कुमार जेडीयू के दिवंगत सांसद बैद्यनाथ महतो के पुत्र हैं।

वैसे मंगलवार को सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके बाद गुजरात में आठ विधानसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में सात; ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में दो-दो और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीटों पर उपचुनाव होना है।

सबसे अहम मध्य प्रदेश का उपचुनाव

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की जरूरत इस साल मार्च में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के 22 विधायकों के भाजपा में पाला बदलने के बाद पड़ी है। विधायकों के इस दलबदल से कमलनाथ की 15 महीने पुरानी सरकार गिर गई थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य  विधायकों ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया और भाजपा में शामिल हो गए। अन्य तीन सीटें विधायकों की मौतों के कारण खाली हैं।

2018 के विधानसभा चुनावों में 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस ने 114 सीटों और भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में कांग्रेस ने चार निर्दलीय, दो बसपा विधायकों और एक सपा विधायक के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि बाद में सिंधिया के दलबदल के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 88 हो गई है।

अभी राज्य में 107 विधायकों के साथ राज्य में शिवराज सिंह की सरकार है। विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम नौ सीटें जीतने की जरूरत है। दूसरी ओर कांग्रेस को राज्य की सत्ता में वापसी के लिए 28 सीटें जीतने की जरूरत है।

उपचुनावों में भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

गुजरात में आठ सीटों पर उपचुनाव

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है। कांग्रेस ने यहां 2017 में 77 सीटें जीतकर 1995 के बाद से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उपचुनावों में वह अपनी सभी आठ सीटें जीतने की कोशिश में है।

वहीं, गुजरात भाजपा के नए प्रमुख सीआर पाटिल ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी 182 सीटें जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उप-चुनाव पाटिल के लिए अग्नि परीक्षा है। फिलहाल उपचुनावों में भाजपा ने आठ में से पांच टिकट उन कांग्रेस विधायकों को दिए हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए इस्तीफा दे दिया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में अपनी सभी सीटों पर जीत हासिल कर सके।

फिलहाल मध्य प्रदेश के विपरीत गुजरात भाजपा के लिए उपचुनाव के परिणामों की तत्काल बहुत प्रासंगिकता नहीं है। वह इस उपचुनाव में जितनी भी सीटों पर जीत हासिल करेगी वह बोनस होगा। विधानसभा में भाजपा की 103 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास 65 सीटें हैं। हालांकि, इन उप-चुनावों में इसका प्रदर्शन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं के मूड को इंगित करेगा।

उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें टूंडला (फिरोजाबाद), बुलंदशहर, नौगांवा सादात (अमरोहा), घाटमपुर (कानपुर नगर), बांगरमऊ (उन्नाव) और मल्हनी (जौनपुर), देवरिया सदर सीटें शामिल हैं।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में एक पर सपा का कब्जा था, शेष 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि चारों प्रमुख दल भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उपचुनाव में भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

वहीं, कांग्रेस और बसपा के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन उपचुनाव से उम्मीदें जरूर हैं। कांग्रेस और बसपा को अगर एक सीट पर भी कामयाबी मिल जाती है, तो 2022 के चुनाव में दोंनों के पास सरकार पर निशाना साधने और अपनी ताकत बताने का एक आधार मिल जाएगा।

अन्य 13 सीटों पर उपचुनाव

इसके अलावा कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, नगालैंड और मणिपुर की दो-दो सीटों पर उपचुनाव होना है। वहीं, हरियाणा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। गौरतलब है कि 11 राज्यों में से सिर्फ मणिपुर की दो सीटों पर 7 नवंबर को चुनाव होना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

By- elections
By-elections in 56 seats in 11
Madhya Pradesh
Gujarat
Uttar pradesh
Odisha
Nagaland
karnataka
Jharkhand
Chhattisgarh
Telangana
Haryana

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में न Modi magic न Yogi magic
    06 Mar 2022
    Point of View के इस एपिसोड में पत्रकार Neelu Vyas ने experts से यूपी में छठे चरण के मतदान के बाद की चुनावी स्थिति का जायज़ा लिया। जनता किसके साथ है? प्रदेश में जनता ने किन मुद्दों को ध्यान में रखते…
  • poetry
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'
    06 Mar 2022
    पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हमला, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत को ध्यान में रखते हुए पढ़िये अजमल सिद्दीक़ी की यह नज़्म...
  • yogi-akhilesh
    प्रेम कुमार
    कम मतदान बीजेपी को नुक़सान : छत्तीसगढ़, झारखण्ड या राजस्थान- कैसे होंगे यूपी के नतीजे?
    06 Mar 2022
    बीते कई चुनावों में बीजेपी को इस प्रवृत्ति का सामना करना पड़ा है कि मतदान प्रतिशत घटते ही वह सत्ता से बाहर हो जाती है या फिर उसके लिए सत्ता से बाहर होने का खतरा पैदा हो जाता है।
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: धन भाग हमारे जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले
    06 Mar 2022
    हालांकि सरकार-जी का देश को मिलना देश का सौभाग्य है पर सरकार-जी का दुर्भाग्य है कि उन्हें यह कैसा देश मिला है। देश है कि सरकार-जी के सामने मुसीबत पर मुसीबत पैदा करता रहता है।
  • 7th phase
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव आख़िरी चरण : ग़ायब हुईं सड़क, बिजली-पानी की बातें, अब डमरू बजाकर मांगे जा रहे वोट
    06 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ़ आख़िरी दौर के चुनाव होने हैं, जिसमें 9 ज़िलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इसमें नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत अखिलेश का गढ़ आज़मगढ़ भी शामिल है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License