NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
जाने माने तमिल फिल्मकार के वी आनंद का निधन
‘‘आनंद की रंगो की समझ विशिष्ट थी और उनका कैमरा पर्दे पर जादू पैदा करता था। शिवाजी में उन्होंने रजनीकांत को अलग ही रंग में दिखाया जो बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।’’
भाषा
30 Apr 2021
जाने माने तमिल फिल्मकार के वी आनंद का निधन

चेन्नई: जाने माने तमिल फिल्म निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर के वी आनंद का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार तड़के निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फिल्म उद्योग प्रचारक और फिल्म विश्लेषक रियाज के अहमद ने बताया, ‘‘दिल का दौरा पड़ने से एक अस्पताल में तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे।’’

आनंद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1994 में मलयालम फिल्म ‘थेनमविन कोम्बाथ’ में सिनेमैटोग्राफर के रूप में की थी और कई दशक तक इस क्षेत्र में काम करने के बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘काना कानदेन’ (2005) से निर्देशकीय पारी की शुरुआत की।

‘थेनमिवन कोम्बाथ’ के लिए आनंद को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

जाने माने अभिनेता एवं मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने कहा कि आनंद ने अपने जीवन की शुरुआत एक फोटो पत्रकार के रूप में की और अपने अथक प्रयासों एवं पहलों से उन्होंने खुद को एक प्रतिष्ठित सिनेमैटोग्राफर-फिल्म निर्देशक के रूप में स्थापित किया।

हासन ने कहा, ‘‘उनका निधन फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

फिल्म उद्योग पर नजर रखने वाले विश्लेषक एम भारत कुमार ने कहा, ‘‘आनंद की रंगो की समझ विशिष्ट थी और उनका कैमरा पर्दे पर जादू पैदा करता था। शिवाजी में उन्होंने रजनीकांत को अलग ही रंग में दिखाया जो बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।’’

आनंद के निर्देशन वाली चर्चित फिल्मों में ‘को’, ‘आयन’, ‘मातरान’, ‘आनेगन’, ‘कावन’, और ‘कापान’ शामिल हैं।

KV Anand

Related Stories


बाकी खबरें

  • Irfan
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक में भाजपा का इतिहास: मीठा-मीठा मोदी का, खारा-खारा मुग़लों का..
    06 Apr 2022
    भाजपा ने भाजपा को जानिए प्रोग्राम शुरू किया है। लेकिन भाजपा के इतिहास को कैसे जानना है उसकी टेक्निक थोड़ी अलग है गुरु..
  • मेरठ: वेटरनरी छात्रों को इंटर्नशिप के मिलते हैं मात्र 1000 रुपए, बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मेरठ: वेटरनरी छात्रों को इंटर्नशिप के मिलते हैं मात्र 1000 रुपए, बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
    06 Apr 2022
    नाराज छात्रों ने वेटरनरी कॉलेज के गेट पर बैठकर धरना दिया और फिर नारेबाजी करते हुए वेटरनरी कॉलेज से प्रशासनिक भवन तक जुलूस भी निकाला।
  • aakar patel
    भाषा
    एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल का दावा, उन्हें अमेरिका जाने से रोका गया
    06 Apr 2022
    एमनेस्टी इंटरनेशल इंडिया के प्रमुख ने कहा, “ बात इसी महीने की है। अदालत ने मेरा पासपोर्ट जारी कर दिया। मुझे वीजा मिल गया । मैं हवाई अड्डे गया। मुझे आव्रजन पर रोक लिया गया। मुझे बताया गया था कि मैं…
  • बोअवेंचुरा डे साउसा सैंटोस
    यूरोप धीरे धीरे एक और विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहा है
    06 Apr 2022
    अगर हम ग़ैर-यूरोपीय चश्मे से देखें, तो आज यूरोप और अमेरिका घमंड में पूरी तरह अकेले खड़े नज़र आते हैं, शायद वे एक लड़ाई जीतने में भी सक्षम हों, लेकिन वे जंग के इतिहास में एक निश्चित हार की तरफ़ बढ़ रहे…
  • संदीपन तालुकदार
    कोविड-19 के माइल्ड इंफेक्शन से भी डायबिटीज़ का ख़तरा 40% तक बढ़ जाता है
    06 Apr 2022
    एक शोध में पता चला है कि ओबीस(मोटे) लोगों में इंफेक्शन के बाद डायबिटीज़ होने का ख़तरा ज़्यादा होता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License