NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईरानी जनरल सोलेमानी की हत्या से जुड़ी रिपोर्ट यूएनएचआरसी में पेश की जाएगी
इस रिपोर्ट में पाया गया है कि सोलेमानी की हत्या मनमाना, ग़ैरक़ानूनी और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन था।
पीपल्स डिस्पैच
09 Jul 2020
UNHRC

संयुक्त राष्ट्र के एक जांचकर्ता ने निष्कर्ष में पाया है कि इराक में बगदाद हवाई अड्डे के बाहर अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी जनरल और आईआरजीसी कुद्स फोर्स के प्रमुख क़ासिम सोलेमानी समेत नौ अन्य लोगों की की गई हत्या अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत (UN special rapporteur on extrajudicial, summary or arbitrary executions) एग्नेस कैलामार्ड गुरुवार 9 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपने रिपोर्ट को पेश करेंगी। अपनी रिपोर्ट में कैलामार्ड ने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस हमले को सही ठहराने के लिए अपने हितों के ख़िलाफ़ जारी हमले के पर्याप्त सबूत देने में विफल हुआ है।

7 जुलाई मंगलवार को प्रेस को जारी एक बयान में कैलामार्ड ने कहा, "जब ड्रोन के इस्तेमाल की बात आती है तो दुनिया एक नाजुक समय और संभावित अहम मोड़ पर होता है। ... सुरक्षा परिषद कार्रवाई नहीं की है; अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, चाहता है या नहीं, काफी हद तक चुप है।” अपनी रिपोर्ट में उन्होंने ड्रोन हमले को 'ग़ैरक़ानूनी' और ‘मनमानी हत्या’ कहा है जिसने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र या अन्य स्थानों पर अमेरिकी हितों या कार्रवाइयों के ख़िलाफ़ जारी हमले के किसी सबूतों के अभाव में अमेरिका का 'आत्मरक्षा' औचित्य लागू नहीं होता था।

कैलामार्ड ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हथियारों के सख्त विनियमन और सशस्त्र ड्रोन का उपयोग करके लक्षित हत्याओं को लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

उनकी रिपोर्ट गुरुवार को यूएनएचआरसी के सदस्यों के सामने पेश की जाएगी ताकि वे इस बात पर चर्चा कर सकें कि इन हत्याओं को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका परिषद का सदस्य नहीं है। 2018 में इज़रायल के ख़िलाफ़ परिषद के कथित पूर्वाग्रह का कारण बताते हुए सदस्यता वापस ले लिया था।

जनरल सोलेमानी की हत्या में ज़िम्मेदार बताते हुए ईरान ने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और 35 अन्य लोगों के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। इसने इंटरपोल (अंतर्राष्ट्रीय पुलिस) से भी मदद मांगी है।

चौंकाने वाली बात नहीं है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को 'पक्षपातपूर्ण' और 'तंग करने वाला' बताते हुए निंदा की है और कहा कि यह 'आतंकवादियों को स्वीकृति' देता है। इसने इस रिपोर्ट को "आत्मरक्षा में कार्रवाई करने के लिए अमेरिका की निंदा करने के लिए एक विशेष प्रकार की बौद्धिक बेईमानी" बताया है।

कैलामार्ड के अनुसार जनरल सोलेमनी को मारने वाला ड्रोन हमला पहली ज्ञात घटना थी जिसमें एक राष्ट्र ने तीसरे देश के क्षेत्र में सरकार की तरफ से काम करने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ हमले के लिए औचित्य के रूप में आत्मरक्षा का आह्वान किया था।

IRAN
UNHRC
Qasem Soleimani
General Soleimani

Related Stories

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 

ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

दुनिया में अंतर्निहित नस्लवाद और असहिष्णुता के मूल कारणों की पड़ताल

ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है


बाकी खबरें

  • तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    सत्यम् तिवारी
    तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    डाडा जलालपुर में महापंचायत/धर्म संसद नहीं हुई, एक तरफ़ वह हिन्दू हैं जो प्रशासन पर हिन्दू विरोधी होने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, दूसरी तरफ़ वह मुसलमान हैं जो सोचते हैं कि यह तेज़ी प्रशासन ने 10 दिन पहले…
  • Taliban
    स्टीफन नेस्टलर
    तालिबान: महिला खिलाड़ियों के लिए जेल जैसे हालात, एथलीटों को मिल रहीं धमकियाँ
    27 Apr 2022
    तालिबान को अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और इतने समय में ही ये देश समाचारों से बाहर हो गया है। ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली अफ़गान महिला फ्रिबा रेज़ाई बड़े दुख के साथ कहती हैं…
  • modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 राजनयिकों की अपील: "खामोशी से बात नहीं बनेगी मोदी जी!"
    27 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार डिप्लोमैट्स द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्ठी पर बात कर रहे हैं।
  • Stan swamy
    अनिल अंशुमन
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
    27 Apr 2022
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’ पुस्तक इस लिहाज से बेहद प्रासंगिक है क्योंकि इसमें फ़ादर स्टैन स्वामी द्वारा सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लिखे गए चर्चित निबंधों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है…
  • SHOOTING RANGE
    रवि शंकर दुबे
    लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
    27 Apr 2022
    राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License