NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीर से बेचैन कर देने वाली रिपोर्ट
कश्मीर घाटी की जनता—कितनी विकट, ख़ौफ़नाक व जानलेवा स्थितियों में रहती है, इसका अंदाज़ा लगा पाना ग़ैर-कश्मीरियों के लिए लगभग असंभव है।
अजय सिंह
22 Dec 2020
कश्मीर

केंद्र-शासित राज्य जम्मू-कश्मीर की जनता—ख़ासकर कश्मीर घाटी की जनता—कितनी विकट, ख़ौफ़नाक व जानलेवा स्थितियों में रहती है, इसका अंदाज़ा लगा पाना ग़ैर-कश्मीरियों के लिए लगभग असंभव है। कश्मीरी जनता के साथ भारतीय सेना के सलूक के बारे में ख़बरें बीच-बीच में आती रहती हैं। लेकिन तथाकथित मुख्यधारा समाचार माध्यम (मीडिया) में भारत के शासक वर्ग के लिए ऐसी ‘असुविधाजनक’ ख़बरों के लिए जगह लगातार कम होती चली गयी है।

नवंबर 2020 के आख़िरी हफ़्ते में जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के कुछ इलाक़ों के बाशिंदों के साथ भारतीय सेना ने कथित तौर पर जो उत्पीड़क व बर्बर सलूक किया, उसे सभ्य समाज के लिए शर्मनाक कहा जायेगा। इसकी ख़बर कश्मीर के बाहर के अख़बारों में शायद ही आयी हो। इस घटना से एक बार फिर पता चलता है कि कश्मीर में चरमपंथ (मिलिटेंसी) से निपटने के नाम पर सेना ने किस तरह आतंक का राज क़ायम कर रखा है। इसके बारे में ख़ासकर हिंदी पाठकों को बताना ज़रूरी है।

अख़बारी लिहाज से यह खबर कुछ पुरानी ज़रूर है, पर इसे बताना ज़रूरी है। कश्मीर घाटी की जनता के साथ भारतीय सेना का लगभग वही सलूक है, जो ज़बरन कब्ज़ा किये गये इलाक़े की जनता के साथ आधिपत्यकारी सेना का होता है। अगर आपने फ़िल्मकार संजय काक की बेहतरीन, महत्वपूर्ण डॉक्युमेंटरी फ़िल्म ‘जश्न-ए-आज़ादी’ (2007) देखी हो, जो कश्मीर की यातना पर केंद्रित है, तो इस बात को बख़ूबी समझ सकते हैं।

श्रीनगर से अंगरेज़ी में एक अख़बार निकलता है, ‘द कश्मीरवाला’। इसके 29 नवंबर 2020 के अंक में पत्रकार यशराज शर्मा की समाचार रिपोर्ट छपी है। इसमें बताया गया है कि श्रीनगर के कुछ मुहल्लों में भारतीय सेना ने लोगों को देर रात उनके घरों से बाहर निकालकर सड़कों पर बर्फ़ीली ठंड में बर्बरतापूर्वक सामूहिक पिटाई की, और उन्हें ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया।

श्रीनगर में 26 नवंबर 2020 को सेना की एक गश्ती टुकड़ी पर चरमपंथियों ने हमला कर दिया, जिसमें दो फ़ौजी मारे गये। इसका बदला लेने के लिए सेना ने यह कार्रवाई की। आधी रात के बाद एक डिग्री सेल्सियस तापमान में 60 से ज़्यादा लोगों को, उनके घरों-बिस्तरों से बाहर निकालकर, सड़कों पर राइफ़लों के कुंदों, बूटों और हंटरों से बड़ी निर्ममता से पीटा गया। जिन्हें पीटा जा रहा था, उनसे सेना के लोग कह रहे थे कि तुम लोग यह रात कभी नहीं भूलोगे। लोगों को सड़कों पर मुंह के बल लिटा दिया गया। उन्हें हुक्म दिया गया कि गले से चीख नहीं निकलनी है।

यशराज शर्मा ‘द कश्मीरवाला’ में फ़ीचर लेखक हैं। उन्होंने सेना द्वारा की गयी सामूहिक पिटाई के बारे में सेना व पुलिस के अधिकारियों से जानना चाहा, तो अधिकारियों ने साफ़ इनकार कर दिया कि ऐसी कोई घटना हुई है। य़शराज शर्मा ने सेना की यातना के शिकार लोगों से बातचीत कर के यह समाचार रिपोर्ट लिखी।

इस घटना के बारे में शिकायत करने के लिए लोग न सेना के पास जाना चाहते हैं, न पुलिस के पास। लोगों का कहना है कि सेना के पास शिकायत करने के लिए जाने का मतलब है, मौत के जबड़े में जाना। पुलिस के पास जाओ, तो वह कहती है, यह हमारा मामला नहीं, सेना के अधिकारियों से मिलो। पुलिस से शिकायत करने में एक ख़तरा यह भी है कि शिकायत करनेवाले की पहचान सेना तक पहुंच जाती है, और फिर वह व्यक्ति सेना के लिए आसान शिकार बन जाता है। कश्मीरी जनता के लिए भारतीय सेना की यही छवि है!

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Jammu and Kashmir
Kashmir Valley
Indian army
BJP
Modi government
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License