NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमीर देशों ने पांच प्रमुख COVID-19 वैक्सीन कैंडिडेट की लगभग 51% आपूर्ति का सौदा किया: ऑक्सफ़ैम
अध्ययन के अनुसार, अमीर देश जो कि वैश्विक आबादी का लगभग 13% हैं उन्होंने वैक्सीन कैंडिडेट के लिए आपूर्ति के एक बड़े हिस्से का सौदा किया है।
पीपल्स डिस्पैच
18 Sep 2020
 COVID-19

हालिया एक अध्ययन में पाया गया है कि अमीर देशों के एक समूह ने विभिन्न COVID-19 वैक्सीन कंडिडेट के लिए आधे से अधिक आपूर्ति सौदों पर एकाधिकार बना लिया है। गुरुवार 17 सितंबर को एक बयान में ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने पांच सबसे सफल COVID-19 वैक्सीन कंडिडेट के उत्पादकों द्वारा किए गए सौदों पर एक अध्ययन का विवरण जारी किया। इस अध्ययन के निष्कर्ष उस दिन जारी किए गए थे जब जी-20 राष्ट्रों के स्वास्थ्य और वित्त मंत्री COVID-19 महामारी पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे।

इस अध्ययन ने एस्ट्राज़ेनेका, गामालिया / स्पुतनिक, मॉडर्ना, फाइज़र और सिनोवैक द्वारा विकसित किए जा रहे पांच वैक्सीन कंडिडेट पर किए गए सौदों का विश्लेषण किया जो क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच गए हैं। इन कंडिडेट टीकों की संयुक्त रुप से कुल वादा की गई आपूर्ति लगभग 5.94 बिलियन खुराक है जिनमें से 5.3 बिलियन से अधिक खुराक के लिए सौदे किए गए हैं।

कुल मिलाकर अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इज़रायल, हांगकांग-मकाऊ और यूरोपीय संघ जैसे स्विट्जरलैंड देश को बेचने या बेचने की पेशकश करने के लिए उत्पादकों द्वारा 2.73 बिलियन खुराक का सौदा किया गया है। यह लगभग 51% वैक्सीन की मात्रा उन राष्ट्रों को जा रही है जो कि वैश्विक जनसंख्या का केवल 13% है।

बाकी 2.57 बिलियन की खुराक भारत, चीन, ब्राजील, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मैक्सिको जैसे बड़ी आबादी वाले विकासशील देशों में वितरित की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूके ने इस तरह के सौदों के माध्यम से सबसे अधिक प्रति व्यक्ति खुराक अर्थात प्रति व्यक्ति पांच खुराक हासिल की है जबकि बांग्लादेश को हर नौ लोगों पर केवल एक खुराक के अनुसार सबसे कम मिला है।

सभी आपूर्तिकर्ताओं के बीच ये प्रवृत्ति समान नहीं है। उदाहरण के लिए मॉडर्ना ने केवल अमीर देशों के साथ सौदे किए हैं और अमेरिकी सरकार से 2.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की धनराशि प्राप्त करने के बावजूद वैक्सीन से इसे केवल लाभ कमाने का इरादा है।

इस बीच यूके स्थित एस्ट्राज़ेनेका ने विकासशील देशों को अपने वादा किए गए टीके की आपूर्ति का लगभग दो-तिहाई हिस्सा देने का वादा किया है, जिसमें COVAX एडवांस मार्केट कमिटमेंट (एएमसी) वैक्सिन पूलिंग इनिशिएटिव के 300 मिलियन से अधिक खुराक का सौदा शामिल है।

दुनिया भर के हेल्थ एक्टिविस्टों ने ग़रीब देशों की कीमत पर इस वैक्सीन की आपूर्ति पर चिंता जाहिर करते हुए अमीर देशों को लेकर चिंता व्यक्त की है। ऑक्सफैम के अनुसार, तीसरे चरण के सभी पांच वैक्सीन कंडिडेट की अत्यधिक असंभव मामले में जो की सफल होने जा रहा है वह अभी भी आधी दुनिया का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

COVID-19
COVID-19 vaccine
Oxfam
Coronavirus
International news

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • देश के 14 राज्यों में ओमिक्रॉन फैला, अब तक 220 लोग संक्रमित
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 14 राज्यों में ओमिक्रॉन फैला, अब तक 220 लोग संक्रमित
    22 Dec 2021
    देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | देश के दो ओर नए राज्य ओडिशा और जम्मू कश्मीर में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए है।
  • शुक्रवार की नमाज़ के विवाद में आरएसएस की भूमिका, विपक्षी दलों की चुप्पी पर पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब के विचार
    एजाज़ अशरफ़
    शुक्रवार की नमाज़ के विवाद में आरएसएस की भूमिका, विपक्षी दलों की चुप्पी पर पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब के विचार
    22 Dec 2021
    अदीब का कहना है कि उन्होंने जिन 18 पार्टियों से संपर्क साधा था,उनमें से महज़ तीन पार्टियों ने गुरुग्राम में शुक्रवार की प्रार्थना के मुद्दे पर समर्थन के सिलसिले में उनके आह्वान का जवाब दिया। उनकी यह…
  • covid
    डी रघुनंदन
    क्या बूस्टर खुराक पर चर्चा वैश्विक टीका समता को गंभीर रूप से कमज़ोर कर रही है?
    22 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार इसे रेखांकित करता आया है कि बूस्टर टीकों की दौड़, वैश्विक टीका समता को गंभीर रूप से कमजोर कर रही है और वास्तव में महामारी की काट किए जाने को भी नुकसान पहुंचा रही है।…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    SSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन, संसद में विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च और अन्य ख़बरें
    21 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी SSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन, संसद में विपक्षी सांसदों का विरोध और अन्य ख़बरों पर।
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बरः गुप्त मतदान और लोकतंत्र पर हमला है आधार को वोटर i-card से जोड़ने वाला क़ानून
    21 Dec 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि किस तरह से बिना पर्याप्त चर्चा के मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने वाला कानून संसद से पारित कराना भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी अवधारणा -गुप्त मतदान…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License