NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मुफ्त कोविड  टीके के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित
दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को ‘‘देशभक्ति’’ की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है।
भाषा
09 Mar 2021
मनीष सिसोदिया

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के अस्पतालों में आगामी चरणों में भी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त में दिया जाएगा और इसके लिए वार्षिक बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि आम आदमी निशशुल्क कोविड वैक्सीन योजना के तहत 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ वित्त मंत्रालय का कामकाज भी संभाले हुये हैं।

सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंबे लगायेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 75वें सप्ताह के दौरान भगत सिंह के जीवन पर कार्यक्रम चलाने के लिये 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया जायेगा।

सिसोदिया ने कहा, कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये ‘‘देशभक्ति पीरियड’’ भी शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आप सरकार वर्ष 2047 तक दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय को सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर ले जाने की इच्छा रखती है।

उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट का कुल आकार मौजूदा वर्ष के बजट के मुकाबले 6.1 प्रतिशत अधिक है।

अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए बजट में 1,550 करोड़ रुपये आवंटित

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्य के लिए बजट में 1,550 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब तक दिल्ली की 1,797 अनधिकृत कॉलोनियों में से 1,345 में निर्माण कार्य या तो पूरा हो चुका है या प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों के विस्तार के लिए 1,550 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सिसोदिया ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी की सभी झुग्गी बस्तियों को ‘खुले में शौच मुक्त’ घोषित किया गया है। उसने 21,586 पश्चिमी शैली की सीटों के साथ 674 जनसुविधा परिसर मुहैया कराए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 619 झुग्गियों में 10,16,531 मीटर के फुटपाथ और 250 किलोमीटर नालियों का निर्माण किया गया है। इक्कीस झुग्गी विकास केंद्र भी बनाए गए हैं।

सिसोदिया ने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ मुहैया कराने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सुल्तानपुरी में पास की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को 1,060 घर आवंटित करने का काम अंतिम चरण में है।

Delhi Budget
MANISH SISODIA
Arvind Kejriwal
COVID-19
AAP

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया


बाकी खबरें

  • women in politics
    तृप्ता नारंग
    पंजाब की सियासत में महिलाएं आहिस्ता-आहिस्ता अपनी जगह बना रही हैं 
    31 Jan 2022
    जानकारों का मानना है कि अगर राजनीतिक दल महिला उम्मीदवारों को टिकट भी देते हैं, तो वे अपने परिवारों और समुदायों के समर्थन की कमी के कारण पीछे हट जाती हैं।
  • Indian Economy
    प्रभात पटनायक
    बजट की पूर्व-संध्या पर अर्थव्यवस्था की हालत
    31 Jan 2022
    इस समय ज़रूरत है, सरकार के ख़र्चे में बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी मेहनतकश जनता के हाथों में सरकार की ओर से हस्तांतरण के रूप में होनी चाहिए और सार्वजनिक शिक्षा व सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हस्तांतरणों से…
  • Collective Security
    जॉन पी. रुएहल
    यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?
    31 Jan 2022
    कज़ाकिस्तान में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का हस्तक्षेप क्षेत्रीय और दुनिया भर में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बदलाव का प्रतीक है।
  • strike
    रौनक छाबड़ा
    समझिए: क्या है नई श्रम संहिता, जिसे लाने का विचार कर रही है सरकार, क्यों हो रहा है विरोध
    31 Jan 2022
    श्रम संहिताओं पर हालिया विमर्श यह साफ़ करता है कि केंद्र सरकार अपनी मूल स्थिति से पलायन कर चुकी है। लेकिन इस पलायन का मज़दूर संघों के लिए क्या मतलब है, आइए जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्होंने…
  • mexico
    तान्या वाधवा
    पत्रकारों की हो रही हत्याओंं को लेकर मेक्सिको में आक्रोश
    31 Jan 2022
    तीन पत्रकारों की हत्या के बाद भड़की हिंसा और अपराधियों को सज़ा देने की मांग करते हुए मेक्सिको के 65 शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License