NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना की वजह से डर के माहौल में जी रहा ग्रामीण बिहार!
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग स्थानीय स्व-घोषित डाक्टरों से परामर्श ले रहे हैं, जो कोविड-19 मरीजों को टाइफाइड या वायरल फ्लू से पीड़ित बता रहे हैं।
मो. इमरान खान
01 May 2021
कोरोना की वजह से डर के माहौल में जी रहा ग्रामीण बिहार!
मात्र प्रतीकात्मक उपयोग। चित्र साभार: द इंडियन एक्सप्रेस 

पटना: पिछले साल वाली पहली लहर के उलट इस साल बिहार में शुक्रवार तक एक लाख से अधिक सक्रिय कोविड-19 मामलों के साथ ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह से नोवेल कोरोनावायरस की चपेट में आ चुका है। कोरोनावायरस ने पहले से ही रोजाना के हिसाब से सैकड़ों गांवों में जिंदगियों को छीनने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन इन खबरों को या तो दबा दिया जा रहा है या शायद ही इन्हें कोई जगह मिल पा रही है।

मीडिया का सारा ध्यान शहरी क्षेत्रों, उसमें भी विशेषकर पटना पर बना हुआ है, इस तथ्य के बावजूद कि ऑक्सीजन आपूर्ति का संकट लगातार बना हुआ है और अस्पतालों में बेड की कमी के कारण गंभीर हालत वाले मरीजों तक को अपनी जान बचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालाँकि, कुछ ही लोग हैं जो इस मामले में खुशकिस्मत हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत से ही बिहार के ग्रामीण हिस्सों में वायरस के तेजी से फैलने से भय का माहौल व्याप्त होता जा रहा था, क्योंकि दिन-ब-दिन कोविड-19 के मामलों में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी देखने मिल रही है। राज्य भर के गाँवों में लोग भय के साए में जकड़े हुए हैं और उन्हें अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सिवाय कुछ मामलों को छोड़कर पिछले वर्ष वायरस ने व्यापक स्तर पर ग्रामीण इलाकों को अछूता छोड़ रखा था।

ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षण सुविधाओं की कमी और बुनियादी स्वास्थ्य ढाँचे के अभाव के कारण ज्यादातर लोग, जिन्हें कोविड-19 के स्पष्ट लक्षण (तेज बुखार, खांसी, कमजोरी और सांस फूलने) की शिकायत है, को लगभग सभी गाँवों में लोकल झोला-छाप डाक्टरों द्वारा टाइफाइड या वायरल फ्लू से पीड़ित बताया जा रहा है।

यही वजह है कि सैकड़ों की संख्या में कोविड-19 मरीज बिना कोई समुचित उपचार को अपनाए, अपने गांवों में कई दिन बर्बाद कर दे रहे हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि उनकी स्थिति दिन-प्रतिदिन ख़राब होती चली जा रही है और जब तक उन्हें पटना या आसपास के जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है, तब तक उनका ऑक्सीजन सेचुरेसन लेवल गिरकर 70 या 60 तक पहुँच जा रहा है। 

पटना से करीब 95 किमी दूरी पर स्थित, रघुनाथपुर गाँव की निवासी नगमा खातून, जो कि औरंगाबाद के हसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत पड़ता है, ने बताया “हम सहमे हुए हैं। गाँव के गाँव में लोगों के घरों में एक से अधिक व्यक्ति बीमार पड़े हैं। डॉक्टर इसे टाइफाइड बता रहे हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल ऐसी स्थिति नहीं थी। आसपास के दर्जनों गाँवों में इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। हम सभी डर के माहौल में जी रहे हैं, क्योंकि ऑक्सीजन आपूर्ति की तो बात ही छोड़ दीजिये, यहाँ पर कोई डॉक्टर या दवाएं तक नहीं हैं।”
उनकी आवाज में जो डर झलक रहा था, वह इन क्षेत्रों में महसूस की जा रही दुखद भावनाओं को प्रतिबम्बित करता है।

वैशाली जिले के एक गाँव में रहने वाले विकास चौधरी का शुरू में एक स्थानीय डॉक्टर द्वारा इलाज कराया जा रहा था, जिसने उन्हें टाइफाइड से पीड़ित बताया था। लेकिन जब उनकी हालत अचानक से बिगड़ने लगी और बुधवार की रात को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उनकी पत्नी, युवा बेटे और एक नजदीकी रिश्तेदार ने उन्हें आनन-फानन में वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ घंटों के उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराने के लिए निर्देशित कर दिया, क्योंकि उन्हें वेंटीलेटर पर रखे जाने की जरूरत थी। चौधरी को अंततः गुरुवार को पीएमसीएच में भर्ती कर लिया गया था, लेकिन वे अभी तक अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
।
एक अन्य मामले में औरंगाबाद जिले के एक गाँव में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक, जैनुल हक़ की जब हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें शुक्रवार को तत्काल पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वे पिछले पांच दिनों से बुखार, खांसी और कमजोरी के शिकार थे। उनका भी अभी तक टाइफाइड और वायरल फ्लू का इलाज चल रहा था।
बिहार में 29 अप्रैल को कोविड-19 के कुल 13,098 मामले दर्ज किये गए थे, और राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से अधिक जा पहुंची है। 28 अप्रैल तक राज्य में कुल 98,747 सक्रिय मामले थे। इस साल राज्य में 30 मार्च को सिर्फ 74 मामले दर्ज किये गए थे, लेकिन पिछले एक महीने से इसमें कई गुना इजाफा हो चुका है।

29 अप्रैल को कोरोनावायरस संक्रमण से तकरीबन 89 लोगों की मौत हुई हैं, जो राज्य में एक दिन में सर्वाधिक आधिकारिक मौतें हैं।

आने वाले समय में और भी अधिक चुनौतीपूर्ण समय को भांपते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब अधिकारियों को परीक्षण की संख्या को बढ़ाने, रैपिड एंटीजन टेस्ट्स के बजाय आरटी-पीसीआर टेस्ट पर जोर दिए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उचित उपचार के लिए मामलों का पता लगाया जा सके। 

वहीँ स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जिला मुख्यालयों में आरटी-पीसीआर सुविधायें काफी सीमित हैं और कई जगहों पर तो खराब पड़ी हैं। सभी टेस्टिंग की तुलना करें तो 60% से 70% के बीच में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की जा रही हैं, जबकि आरटी-पीसीआर के जरिये मात्र 25% से 30% के बीच टेस्टिंग ही हो पा रही है।

चिंताजनक पहलू यह है कि ऐसे समय में जब कोविड-19 के मामले ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसका लगातार विस्तार होता जा रहा है, राज्य सरकार ने उन हजारों की संख्या में अपने-अपने पैतृक गाँवों में लौटकर आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष उपायों को शुरू नहीं किया है। 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Rural Bihar Lives in Fear as COVID-19 Spreads to Villages, Claiming Lives

Bihar
aurangabad
COVID-19
Bihar COVID
Rural Healthcare
Bihar Healthcare

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License