NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सीरिया में तुर्की के सहयोग के बिना रूस कुछ नहीं कर सकता
रोचक पहलू ये है कि एर्दोगन हूबहू वही कर रहे हैं जैसा कि काफ़ी हद तक पुतिन ने रूस में करने की कोशिश की और उसे हासिल भी किया, या भारत के नरेंद्र मोदी वर्तमान में जो करने की कोशिश में जुटे हैं।
एम. के. भद्रकुमार
12 Mar 2020
Putin and Erdogen

कल का सोवियत संघ अपने आप में एक आत्म-तुष्ट विश्व शक्ति हुआ करता था। इसको खुद को साबित करने की कोई फ़िक्र ही नहीं महसूस होती थी। (1941-45) तक चला महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध खुद इसका गवाह रहा है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि विजयोन्माद कभी भी सोवियत सूची में कूटनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया।

1962 के क्यूबाई मिसाइल संकट के दौरान तुर्की से अमेरिकी परमाणु इसाइल को हटवाने की रुसी पहल को उस दौरान जरा भी प्रचारित प्रसारित नहीं करवाया गया था, जबकि देखें तो यह मास्को की एक रणनीतिक जीत से कम नहीं था।

इसकी तुलना में “सोवियत-पराभव” के आज के इस दौर में रूस इसके ठीक विपरीत ध्रुव पर आत्म-प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वैश्विक मंच पर खुद की जीत को प्रदर्शित करा पाने की उसकी अतीव इच्छा और एक महत्वपूर्ण “सौदेबाज” के रूप में स्थापित करा पाने के लिए वह मरा जा रहा है।

अभी हाल ही में रुसी टिप्पणियों में देखने को मिला है कि इदलिब में संकट को लेकर हुए समझौते में तुर्की को “हारे हुए” के रूप में चित्रित किया गया। यह समझौता 5 मार्च को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके समकक्ष रेसेप एर्दोगन के बीच हुआ था।

प्रथम दृष्टया देखने में लग सकता है कि क्रेमलिन में 6 घंटे लंबी चली इस वार्ता में एर्दोगन जितना कुछ पुतिन से झटक सकते थे, उससे कहीं अधिक उन्होंने गँवा दिया है। लेकिन साथ ही इस बात को भी ध्यान में रुखना होगा कि ये तो सिर्फ ट्रेलर है, जबकि पूरी पिक्चर अभी बाकी है। सीरिया में अंतिम नतीजों को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है। और आम धारणा ये है कि मास्को समझौते की मियाद बस कुछ ही दिनों की है। इस बिंदु पर यदि थोड़ा विषयांतर करें तो फायदेमंद रहेगा।

तुर्की-रूस-सीरिया त्रिकोण में भी पाकिस्तान-अमेरिका-अफगानिस्तान त्रिकोण के समान ही कुछ आश्चर्यजनक समानताएं देखने को मिलती हैं। जिस प्रकार से अफगानिस्तान और पाकिस्तान आपस में पडोसी देश हैं उसी प्रकार से तुर्की और सीरिया भी हैं। और यहाँ पर राष्ट्रीयता का प्रश्न, सुरक्षा को लेकर चुनौतियाँ और बेवजह की अतार्किकता का अपना एक जटिल इतिहास रहा है जो वाह्य/पार-क्षेत्रीय हस्तक्षेपों के साथ आपस में बुरी तरह से गुंथे हुए हैं।

जहाँ एक ओर पाकिस्तान कभी भी अफगान संघर्ष में जीत हासिल नहीं कर सकता वहीँ यह इस बात को सुनिश्चित कर सकता है कि अमेरिका भी इसे न पार ना पा सके। सीरिया को लेकर भी रूस का पूर्वानुमान यही है कि वह तुर्की को पीछे तो धकेल सकता है लेकिन गतिरोध (या कहें धसान) तो बना ही रहने वाला है। 

इस युद्ध में हार न तो पाकिस्तान और ना ही तुर्की ही गँवारा कर सकते हैं, क्योंकि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बहुत कुछ दाँव पर लगा हुआ है। जबकि सैन्य दृष्टि से देखें तो वास्तविकता में इन दोनों के ही पास अमेरिका या रूस का कोई मुकाबला हो सकता है।

लेकिन इस सबके बावजूद पाकिस्तान और तुर्की दोनों के पास ही इतनी क्षमता और (धैर्य) तो है ही कि जबतक उनकी वाजिब हित हासिल नहीं होते तबतक वे अपनी कोशिशों को छोड़ने नहीं जा रहे।

जहाँ तक सीरिया का सवाल है तो इसके लिए अफगान तालिबान से रूपक उधार लेने में कोई बुराई नहीं है। जिसके अनुसार यदि कहें कि घड़ी भले ही रूस के हाथ में बंधी हो, लेकिन समय का हिसाब किताब तुर्की के पास है। बिना तुर्की के सहयोग के मास्को के लिए सीरिया में शांति समाधान निकाल पाना एक छलावा ही बनकर रह जाने वाला है। 

अफगान-पाक सन्दर्भ में भी अगर देखें तो ऐसे जीत के उन्मादी क्षण आये जब अमेरिका ने पाकिस्तानी नाक धूल में सान दी थी- जैसे कि ओसामा बिन लादेन की हत्या के लिए चलाया गया एबटाबाद अभियान।

वास्तव में देखें तो हाल ही में इदलिब में 34 तुर्की सैनिकों की मौत (कुछ का मानना है कि यह संख्या 50-100 तक की सैनिकों की हो सकती है) की तुलना घातक सलाला की घटना से की जा सकती है। 2011 में पाकिस्तान में हुए इस हमले में जब अमेरिकी नेतृत्व में सैन्य बलों ने अफगान-पाकिस्तानी बॉर्डर पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को दो पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर उलझा कर रखा हुआ था। जबकि उसी दौरान नाटो के दो अपाचे हेलीकॉप्टरों जिनमें से एक एसी-130 गनशिप और दो एफ-15ई ईगल फाइटर जेट्स थे, ने पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर सलाला के इलाके (मोहम्मदी एजेंसी) घुसकर हमले किये। इस हमले में 28 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और बारह अन्य जख्मी हुए थे। 

इसलिये इस बात में कोई चूक न करें कि तुर्की कोई चुप बैठ जाने वाला है। सलाला की घटना के बाद जिस तरह पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ जो कुछ किया, तुर्की भी अपनी बारी के इन्तजार में है। और जबतक क्रेमलिन को एक दिन इस बात का अहसास नहीं हो जाता कि यह “कभी न भरने वाला जख्म” या “अंतहीन युद्ध” बन गया है, तब तक तुर्की सीरिया में रुसी हस्तक्षेप पर उसे छोड़ने नहीं जा रहा है। यह तय है कि उसे इसकी भारी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी।

भौगोलिक स्थितियों की भी अनदेखी नहीं की जा सकती, जो कि इस मामले में पाकिस्तान और तुर्की के पक्ष में है। विरोधाभासी स्थिति ये है कि सीरिया के लिए जाने वाली रुसी सैन्य आपूर्ति बोस्फोरुस या कहें तुर्की के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरती है।

निश्चित तौर पर पाकिस्तान की तुलना में तुर्की कहीं बेहतर स्थिति में है। एक तो तुर्की अपने आप में एक नाटो शक्ति है और काले सागर और भूमध्यसागर (ये वो महत्वपूर्ण रंगमच हैं जहाँ मित्र शक्तियाँ रूस के मुकाबिल हैं) में उसकी बेहद महत्वपूर्ण उपस्थिति है। यूरोपीय देशों के लिए तुर्की एक दीवार के रूप में भी काम आता है जो अपने देशों में शरणार्थियों की समस्या से जूझ रहे हैं।

हालाँकि तुर्की के लिए हाल-फिलहाल नाटो की ओर से इस प्रकार के किसी भी सैन्य सहायता की गुंजाइश नहीं नजर आती। राष्ट्रपति ट्रम्प भी रूस से भिड़ने के इच्छुक नहीं दिखते और यदि सम्पूर्णता में देखें तो पश्चिमी ताकतें भी एर्दोगन की हरकतों से बेहद उत्साहित नहीं हो सकते। लेकिन (यहाँ) यह स्थिति एक दिन बदल भी सकती है।

कुलमिलाकर स्थिति बेहद असमंजस की बनी हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं कि पश्चिमी देशों के हित में भी यह बात है कि सीरिया में रूस को पटखनी दी जाये और उसे “मजा चखाया जाये।” पश्चिमी गठबंधन अधीरता से इस बात की प्रतीक्षा में है कि किस प्रकार तुर्की की ओर से रूस और उसके सहयोगियों को चोट पहुँचती है। इस बीच तुर्की ने खुद को सीरिया में कृत्रिम युद्ध में अच्छी तरह से ढाल लिया है। और पिछले एक या दो हफ़्तों से इसके “मामूली ग्रीन आदमियों” ने इदलिब में कुलमिलाकर काफी अच्छे से काम को अंजाम दिया है।

पिछले कुछ हफ़्तों से तुर्की के सीरियाई एजेंटों ने इदलिब में रूसियों को अपने निशाने पर रखा है और ईरान की ओर से आने वाले मिलिशिया और लेबनानी हिजबुल्लाह लड़ाकों से जूझ रहे हैं। यह अपनेआप में एक पूरे परिदृश्य के बदल जाने जैसा है। और ऐसा नहीं कि यह सब वाशिंगटन की नजरों से ओझल हो, क्योंकि यहाँ पहले से ही तुर्की के प्रति रुख में बदलाव दिखना शुरू हो चुका है।

अब अगर यहाँ पर सीरिया को लेकर रूस और ईरान ने जो शानदार योजना बना रखी है, यदि एर्दोगन उसे बिगाड़कर रख देने की अपनी भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने में सफल हो जाते हैं, तो निश्चित तौर पर जल्द ही वाशिंगटन का इस ओर जाने वाला तय है। (यहाँ, यहाँ और यहाँ देखें) 

और आखिर में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रूस और तुर्की मूलतः सीरिया में दो बिलकुल विपरीत लड़ाइयाँ लड़ रहे हैं। दोनों का ही ये दावा है कि उनकी यह लड़ाई आतंकी गुटों से है। लेकिन रूस के लिए यह भू-राजनैतिक लड़ाई भी है। जहाँ तक एर्दोगन का सवाल है उनके लिए यह अतातुर्क वाले तुर्की की पुनर्स्थापना वाला युद्ध है- ठीक वैसा ही जैसा कि सोवियत रूस के बाद वाले रूस के लिए यूक्रेन युद्ध का महत्व। 

मजे की बात ये है कि एर्दोगन हुबहू वही कर रहे हैं जैसा कि पुतिन ने काफी हद तक रूस में करने की कोशिश की और सफलता भी पाई, या जैसी कोशिश वर्तमान में नरेंद्र मोदी भारत में कर रहे हैं। और वह है सैन्यवादी-इस्लामी-राष्ट्रवादी उन्माद को उभारकर एक नए समाज को निर्मित करने की कोशिश। हैरतअंगेज सच तो यह है कि इस लहर ने तुर्की में एक नए समाज को पैदा भी कर डाला है। और बड़े पैमाने पर तुर्की समाज ने इस नई लहर का स्वागत ही किया है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Russia Cannot Do Without Turkey’s Cooperation in Syria

Russia
Turkey
Syrian Crisis
Erdogan
Putin
India
Narendra modi

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ


बाकी खबरें

  • mamta banerjee
    भाषा
    तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चारों नगर निगमों में भारी जीत हासिल की
    15 Feb 2022
    तृणमूल कांग्रेस ने बिधाननगर, चंदरनगर और आसनसोल नगरनिगमों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है तथा सिलीगुड़ी में माकपा से सत्ता छीन ली।
  • hijab
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    हिजाब विवादः समाज सुधार बनाम सांप्रदायिकता
    15 Feb 2022
    ब्रिटेन में सिखों को पगड़ी पहनने की आज़ादी दी गई है और अब औरतें भी उसी तरह हिजाब पहनने की आज़ादी मांग रही हैं। फ्रांस में बुरके पर जो पाबंदी लगाई गई उसके बाद वहां महिलाएं (मुस्लिम) मुख्यधारा से गायब…
  • water shortage
    शिरीष खरे
    जलसंकट की ओर बढ़ते पंजाब में, पानी क्यों नहीं है चुनावी मुद्दा?
    15 Feb 2022
    इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार चल रहा है, वहीं, तीन करोड़ आबादी वाला पंजाब जल संकट में है, जिसे सुरक्षित और पीने योग्य पेयजल पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। इसके बावजूद, पंजाब चुनाव में…
  • education budget
    डॉ. राजू पाण्डेय
    शिक्षा बजट पर खर्च की ज़मीनी हक़ीक़त क्या है? 
    15 Feb 2022
    एक ही सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बजट एक श्रृंखला का हिस्सा होते हैं इनके माध्यम से उस सरकार के विजन और विकास की प्राथमिकताओं का ज्ञान होता है। किसी बजट को आइसोलेशन में देखना उचित नहीं है। 
  • milk
    न्यूज़क्लिक टीम
    राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ खिलवाड़ क्यों ?
    14 Feb 2022
    इस ख़ास पेशकश में परंजॉय गुहा ठाकुरता बात कर रहे हैं मनु कौशिक से राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से सम्बंधित कानूनों में होने वाले बदलावों के बारे में
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License