NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
रूस-यूक्रेन अपडेट: सुरक्षा गांरटी मिलने पर नाटो की सदस्यता पर चर्चा को तैयार यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं लेने के विषय पर चर्चा करने को तैयार हैं।
एपी
22 Mar 2022
Volodymyr Zelenskyy

यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि रूसी बलों को भीषण लड़ाई के बाद कीव के रणनीतिक लिहाज से अहम उपनगर मकरीव से खदेड़ने में कामयाबी मिली है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी बलों को मरकीव से बाहर किए जाने के बाद उत्तर-पश्चिम से राजधानी की घेराबंदी करने की मॉस्को की कोशिशों को झटका लगा है।

रूसी बलों ने मानवीय गलियारे पर गोलाबारी की

रूसी बलों ने सोमवार को यूक्रेन के जापोरिज्झिया क्षेत्र में एक मानवीय गलियारे पर जबरदस्त गोलाबारी की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रूसी गोलाबारी में चार बच्चे घायल हुए हैं, जो क्षेत्र से निकाले जा रहे नागरिकों में शामिल थे। जापोरिजिया बंदरगाह शहर मारियुपोल से निकलने वाले नागरिकों के लिए शुरुआती स्थान है।

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुत्त और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात कर बृहस्पतिवार को होने वाली पश्चिमी देशों के नेताओं की बैठक से पहले यूक्रेन संकट को लेकर उनके रुख को सम्नवित करने की अपील की।

उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा, “यकीन मानिए, हमारी स्थिति बहुत मजबूत रूप से सामने रखी जाएगी।”

इस बीच, यूक्रेनी सरकार ने बताया कि सोमवार को मारियुपोल से लगभग तीन हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

सुरक्षा गांरटी मिलने पर नाटो की सदस्यता पर चर्चा को तैयार यूक्रेन : जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं लेने के विषय पर चर्चा करने को तैयार हैं।

जेलेंस्की ने यूक्रेन के एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह हर किसी के लिए एक समझौता है। पश्चिम के लिए, जो नहीं जानता कि नाटो के संबंध में हमारे साथ क्या करना है। यूक्रेन के लिए, जो सुरक्षा गारंटी चाहता है और रूस के लिए भी, जो नाटो का विस्तार नहीं चाहता है।’’

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आपातकालीन विशेष सत्र बुधवार से फिर होगा शुरू

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का आपातकालीन विशेष सत्र बुधवार को फिर से शुरू होगा। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 22 सदस्य देशों ने बैठक बुलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय निकाय के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद को पत्र लिखा था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता पर एक दुर्लभ आपातकालीन सत्र बुलाया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि वह 23 मार्च को महासभा में आपातकालीन विशेष सत्र बुलाएंगे।

यूरोपीय संघ ने रूस पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम देने का लगाया आरोप

यूरोपीय संघ के देशों ने सोमवार को रूस की सेना पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों को अंजाम देने का आरोप लगाया, हालांकि प्रतिबंधों के जरिए रूस के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित करने से फिलहाल वे बचते नजर आए।

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल में नागरिकों की मौत की घटनाएं बढ़ने, अस्पतालों तथा सिनेमाघरों सहित बुनियादी ढांचों पर रूसी हमलों का जिक्र किया। बेयरबॉक ने कहा, ‘‘ अदालत इसका फैसला करेगी, लेकिन मेरे लिए स्पष्ट तौर पर ये युद्ध अपराध हैं।’’

Russia-Ukraine war update
Volodymyr Zelenskyy
NATO
Russia
ukraine

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार कोरोना को लेकर लापरवाह तो नहीं ?
    11 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज बात कर रहे हैं कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में. क्या मोदी सरकार ओमिक्रोन को ले कर कोई तैयारी कर रही है या लापरवाही से बस देश में होने वाले चुनाव में ही…
  • meter
    एम.ओबैद
    बिहारः "सबसे पहले सरकारी आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो'
    11 Dec 2021
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जाने के विद्युत मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार एक्टू के सचिव रणविजय ने कहा,'सरकार ने ग़रीब-विरोधी अपना चेहरा दिखाया है। जनता कह रही है कि सबसे पहले सचिवालय,…
  • Beti Bachao, Beti Padhao
    सोनिया यादव
    क्या सरकार वाकई बेटियों को बचाना और पढ़ाना चाहती है!
    11 Dec 2021
    एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का लगभग 80 फीसदी फंड सरकार ने इसके प्रचार-प्रसार पर खर्च किए हैं। यानी बेटियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के पैसे प्रचार और विज्ञापनों में बहा…
  • Julian Assange
    पीपल्स डिस्पैच
    मानवाधिकार दिवस पर ब्रिटेन के कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी
    11 Dec 2021
    ब्रिटिश हाई कोर्ट के फ़ैसले ने, इस साल जनवरी में डिस्ट्रिक्ट जज के उस फ़ैसले को पलट दिया, जिसमें असांज के प्रत्यर्पण को "दमनकारी" बताया गया था। नागरिक अधिकारों के पैरोकारों और असांज के समर्थक व…
  • Gogoi
    वी. वेंकटेशन
    क्या रंजन गोगोई ख़ुद को क्लीन चिट देने में कामयाब रहे ?
    11 Dec 2021
    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और अब संसद सदस्य जस्टिस रंजन गोगोई की लिखी किताब, ‘जस्टिस फ़ॉर द जज: एन ऑटोबायोग्राफ़ी’ में सुप्रीम कोर्ट में उनके विवादास्पद कार्यकाल को लेकर कई ख़ुलासे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License