NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
ग़ाज़ीपुर के ज़हूराबाद में सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर पर हमला!, शोक संतप्त परिवार से गए थे मिलने
ओमप्रकाश राजभर ने तत्काल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम, गाजीपुर के एसपी, एसओ को इस घटना की जानकारी दी है। हमले संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग ढिंढोरा पीट रहे हैं कि लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, जबकि विधायक के साथ अराजकतत्व खुलेआम ऐसा सुलूक कर रहे हैं।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
10 May 2022
 Omprakash Rajbhar

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जहूराबाद इलाके में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर मंगलवार को जहूराबाद इलाके में जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में एक समर्थक के शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। आरोप है कि असलहों से लैस करीब बीस युवकों ने उन्हें घेर लिया तो वह किसी तरह से जान बचाकर निकल पाए। सुभासपा मुखिया ने इस हमले के पीछे भाजपा की साजिश बताया है और कहा है कि यह पार्टी यूपी में गुंडाराज कायम करना चाहती है।

सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा के घोसलपुर पहदरिया गांव में एक मृतक परिवार के यहां शोक व्यक्त करने गए थे। आरोप है कि वह शोक संतप्त परिवार से बातचीत कर रहे थे कि लाठी-डंडे से लैस 15-20 लोग पहुंचे और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। ओमप्रकाश के समर्थकों ने विरोध किया तो वे गालियां बकते हुए मारपीट करने लगे। ओमप्रकाश राजभर के साथ मौजद सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से वह किसी तरह बचकर निकल पाए।

हमले की घटना के बाद ओमप्रकाश राजभर ने तत्काल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम, गाजीपुर के एसपी, एसओ को घटना की जानकारी दी है। हमले संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। सुभासपा मुखिया ने कहा है कि भाजपा के लोग ढिंढोरा पीट रहे हैं कि लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, जबकि विधायक के साथ अराजकतत्व खुलेआम ऐसा सुलूक कर रहे हैं। अगर हमारे लोग संयम नहीं बरतते तो वहां बवाल बढ़ जाता। तब योगी सरकार हमारे समर्थकों के साथ गुंडगर्दी शुरू कर देती।

.@Uppolice विधायक जहूराबाद @oprajbhar अपने क्षेत्र में विभिन्न गांव में भ्रमण कर रहे थे जिसमे पहदरिया गांव में जब पहुँचे तो 50 अराजकतत्व @oprajbhar जी को जान से मारने के लिए घेर लिए है।मामला
ग़ाज़ीपुर के जहूराबाद विधानसभा के पहदरिया गांव का है !@adgzonevaranasi @AdminGhazipur pic.twitter.com/vdprwCGZCG

— Piyush Mishra (@PMLUCKNOW) May 10, 2022

SBSP
omprakash rajbhar
Attack on Omprakash Rajbhar
Ghazipur

Related Stories

गाजीपुर भराव क्षेत्र पर आग : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने ईडीएमसी अधिकारियों को समन भेजा


बाकी खबरें

  • uttarpradesh
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: जिसके सर होगा पूर्वांचल का हाथ, वही करेगा यूपी में राज!
    29 Jan 2022
    देश का सबसे बड़ा सियासी सूबा उत्तर प्रदेश हर बार यही सोचता है कि इस बार तो विकास पर चुनाव होंगे, लेकिन गाड़ी आकर आखिरकार जातिवाद पर ही अटक जाती है, ऐसे में पूर्वांचल का जातीय समीकरण हर बार राजनीतिक…
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड 2022: क्या खदबदा रहा है पहाड़ के भीतर, पहाड़ की सियासत, पहाड़ के सवाल
    29 Jan 2022
    सन् 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना उत्तराखंड राज्य आज तक अपनी तकदीर नहीं बदल पाया। हर बार इस आशा में सरकार बदलता है कि शायद इस बार अच्छा होगा...लेकिन इसके अच्छे दिन नहीं आते। भाजपा और कांग्रेस…
  • GANDHI JI
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: टीवी स्टूडियो में गांधी जी के साथ महाबहस
    29 Jan 2022
    बापू मुस्कुरा के बोले— मुझे तो इतने साल पहले मारा जा चुका है। फिर आप मुझे मारने के लिए अब क्यों परेशान हो रहे हैं?
  • Bundelkhand
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः योगी सरकार के 5 साल बाद भी पानी के लिए तरसता बुंदेलखंड
    29 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड स्पेशल पैकेज के तहत जितना पैसा दिया गया उसका 66% यानी 1445.74 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पानी का संकट दूर करने के लिए किया गया लेकिन स्थिति नहीं बदली।
  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License