NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर बने, आनंद ने बधाई दी
संकल्प ने सर्बिया के अरांदजेलोवाक में जीएम आस्क थ्री राउंड रोबिन प्रतियोगिता में 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर तीसरा ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया।
भाषा
08 Nov 2021
Sankalp Gupta

चेन्नई: संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं जिसके बाद दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा कि अब उन्हें 100वें ग्रैंडमास्टर का इंतजार है।

गुप्ता ने सर्बिया के अरांदजेलोवाक में जीएम आस्क थ्री राउंड रोबिन प्रतियोगिता में 6.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर तीसरा ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया।

गुप्ता ने लगातार तीन टूर्नामेंट में खेलते हुए केवल 24 दिन के अंदर तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किये। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने तीसरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी ईएलओ रेटिंग 2500 पर भी पहुंचायी थी।

ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाने के लिये एक खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने पड़ते हैं और उसकी ‘लाइव’ ईएलओ रेटिंग 2500 या इससे अधिक होनी चाहिए।

गुप्ता ने पांच बाजियां जीती, तीन ड्रा की जबकि रुडिक मार्करियन (रूस) से उन्हें हार झेलनी पड़ी। मार्करियन के भी 6.5 अंक रहे लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पहला स्थान मिला। भारत के एक अन्य खिलाड़ी एस नितिन 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे।

पूर्व विश्व चैंपियन और दिग्गज शतरंज खिलाड़ी आनंद ने गुप्ता को ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी।

आनंद ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय शतरंज के लिये फिर से एक और सप्ताहांत शानदार रहा। हमारे नये ग्रैंडमास्टर को बधाई ... अब हम अपने 100 वें ग्रैंडमास्टर तक कब तक पहुंचेंगे??’’

स्विस शतरंज : हरिका पांचवें स्थान पर रही, अगले चक्र के लिये क्वालीफाई किया

रीगा (लाटविया): भारतीय स्टार द्रोणवल्लि हरिका ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता के 11वें और आखिरी दौर में यूक्रेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया मुजिचुक को ड्रा पर रोककर पांचवां स्थान हासिल किया और अगले महिला ग्रां प्री चक्र के लिये क्वालीफाई किया।
      
हरिका चौथी वरीय खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता में उतरी थीं। उन्होंने मुजिचुक से 31 चाल के बाद अंक बांटे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात अंक हासिल किये और वह अजेय रही।
      
हरिका यूक्रेन की खिलाड़ी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर थी लेकिन टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पांचवां स्थान मिला।
      
इस बीच हाल में महिला ग्रैंडमास्टर बनने वाली 19 वर्षीय वनिका अग्रवाल ने तीन जीत, सात ड्रा और एक हार के साथ 6.5 अंक हासिल किये और वह 14वें स्थान पर रही। उन्होंने अपनी आखिरी बाजी ड्रा खेली।
      
ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन 6.5 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। पी हरिकृष्णा और के शशिकिरण ने छह – छह अंक हासिल किये और वह क्रमश: 30वें और 31वें स्थान पर रहे।
      
प्रतियोगिता में अजेय रहे सरीन ने अपने अंतिम दौर की बाजी रूसी डेनियल डुबोव के खिलाफ ड्रा खेली जबकि हरिकृष्णा ने यूक्रेन के यूरी कुजुबोव के साथ अंक बांटे। शशिकिरण को हालांकि यूक्रेन के एंटोन कोरोबोव से हार का सामना करना पड़ा।
      
ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी ने अमेरिका के हंस मोके नीमान से ड्रा खेला और 5.5 अंक लेकर 57वें स्थान पर रहे।
      
डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने 34 चाल के बाद आपस में अंक बांटे। दोनों ने पांच अंक के साथ प्रतियोगिता का समापन किया। प्रज्ञानानंदा 72वें और गुकेश 75वें स्थान पर रहे।
      
महिला वर्ग हरिका और वनिका ने अपनी बाजियां ड्रा खेली जबकि आर वैशाली, दिव्या देशमुख और पदमिनी राउत को अंतिम दौर में हार का सामना करना पड़ा।
      
अलीरेजा फिरोजा ने ओपन और लेइ टिंगजी ने महिला वर्ग का खिताब जीता।

Sankalp Gupta

Related Stories


बाकी खबरें

  • राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में उपभोक्ता क़ानून सिर्फ़ काग़ज़ों में है 
    28 Mar 2022
    सैंकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायतों का अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। क़ानूनों को बड़ी तेज़ी से निरस्त और लागू किया जा रहा है, लेकिन…
  • सोनिया यादव
    'राइटिंग विद फायर’ को नहीं मिला ऑस्कर, लेकिन 'खबर लहरिया' ने दिल ज़रूर जीत लिया
    28 Mar 2022
    खबर लहरिया देश का अकेला ऐसा न्यूज़ नेटवर्क है जिसे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं। यह महिलाएं दलित, मुस्लिम, आदिवासी और पिछड़ी माने जाने वाली जातियों से हैं, जिन्होंने पिछले 20 साल में सुदूर ग्रामीण इलाकों…
  • एम.ओबैद
    बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
    28 Mar 2022
    देश भर में जारी ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय आम हड़ताल का व्यापक असर बिहार में भी देखने को मिला है। इस हड़ताल का सभी वर्गों ने समर्थन किया और इसमें शामिल हुए।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    संसद अपडेट: लोकसभा में मतविभाजन के जरिये ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक’ पेश, राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा
    28 Mar 2022
    लोकसभा में सोमवार को ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022’ और संविधान (अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक पेश किया गया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    ऑस्कर 2022: स्मिथ और जेसिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, ‘ड्राइव माय कार’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म
    28 Mar 2022
    सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए ‘एनकैंटो’ ने ऑस्कर जीता जबकि भारतीय वृत्तचित्र ‘राइटिंग विद फायर’ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र की श्रेणी में ‘समर ऑफ सोल’ ने मात दे दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License