NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
युवा कांग्रेस का संसद घेराव; राहुल ने कहा ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते युवाओं को नहीं मिल सकता रोज़गार
‘‘इस सरकार का लक्ष्य युवाओं की आवाज दबाने का है क्योंकि वे जानते हैं कि यदि हिंदुस्तान के युवा ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी, सच्चाई बोलनी शुरू कर दी तो नरेंद्र मोदी सरकार चली जाएगी।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Aug 2021
युवा कांग्रेस का संसद घेराव; राहुल ने कहा ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते युवाओं को नहीं मिल सकता रोज़गार

नयी दिल्ली: युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मुद्दों को लेकर ‘संसद घेराव’ का आयोजन किया। संसद की तरफ बढ़ रहे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर-मंतर के निकट रोक दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी सभा वही शुरू कर दी।  जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी भी शामिल हुए। इस सभा के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जब संसद भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया और पानी की बौछार की।  जब कार्यकर्ता इस पर भी नहीं माने तो पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष BV श्रीनिवास सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लेकर  संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गए। 

हिरासत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल थे।  उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये सरकार संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दे रही है, इसलिए मज़बूरी में हमें सड़को पर उतरना पड़ा है।

श्रीनिवास ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस को आगे करती है, लेकिन कांग्रेस जनता हितों के मुद्दे उठाने में ना डरेंगे, न झुकेंगे, चाहे लाठी खाने पड़े, चाहे जेल जाना पड़े, हम जनता की भावना को केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और संसद में इस पर चर्चा करवाना चाहते हैं।  

राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

युवा कांग्रेस के ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में शामिल होने आए राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामला और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि केंद्र में ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता।

उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेगासस जासूसी स्पाईवेयर के ‘आइडिया’ (विचार) को हर युवा के मोबाइल में डाल दिया है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस सरकार का लक्ष्य युवाओं की आवाज दबाने का है क्योंकि वे जानते हैं कि यदि हिंदुस्तान के युवा ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी, सच्चाई बोलनी शुरू कर दी तो नरेंद्र मोदी सरकार चली जाएगी।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी ने सिर्फ मेरे फोन के अंदर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर युवा के फोन के अंदर पेगासस का आइडिया डाला है। यह आइडिया आवाज दबाने का है। युवा कांग्रेस का काम युवा की आवाज उठाने का है। हम युवाओं की आवाज को दबने नहीं देंगे।’’

उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘जो ‘हम दो हमारे दो की सरकार’ से दुखी हैं उनकी आवाज आप तेजी से उठाओ।’’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का एक ही कारण है कि मोदी सरकार असंगठित क्षेत्र को खत्म करती जा रही है। नोटबंदी छोटे कारोबार को खत्म करने के लिए की गई। आज यह देश नरेंद्र मोदी के कारण रोजगार पैदा नहीं कर पा रहा है। जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और जब तक ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ है तब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवा कांग्रेस और युवाओं को ये लड़ाई लड़नी है। यह लड़ाई हिंदुस्तान के भविष्य की लड़ाई है। युवाओं, आप लोग यह बात समझो कि रोजगार नहीं है, आप अपनी और घर वालों की मदद नहीं कर पाओगे क्योंकि नरेंद्र मोदी जी की साझेदारी देश के दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के साथ है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘यही कारण है कि नरेंद्र मोदी जी भी आज रोजगार की बात नहीं करते हैं और आने वाले कल में भी नहीं कर सकते हैं।’’

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Congress
Youth Congress
Sansad Gherao
Rahul Gandhi
Congress Protest

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

'अच्छे दिन’ नहीं चाहिए, बस ये बता दो कब होगी रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा?

राहुल समेत कई विपक्षी नेताओं ने ‘किसान संसद’ पहुंचकर जताया समर्थन

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

किसान संसद: अब देश चलाना चाहती हैं महिला किसान

किसान आंदोलन: सड़क से संसद तक लड़ते किसान


बाकी खबरें

  • International Women's Day
    सोनिया यादव
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं के संघर्ष और बेहतर कल की उम्मीद
    08 Mar 2022
    श्रम आंदोलन से उपजे इस आयोजन के केंद्र में प्रदर्शन की अहमियत रही है, लिहाज़ा आज महिलाओं के संघर्ष ने एक लंबा सफ़र तय किया है और इसमें उनका अपने ह़क़ और हुक़ूक के लिए आवाज़ बुलंद करना, सड़कों पर धरने…
  • School teachers
    पीपुल्स डिस्पैच
    हंगरी: देशभर के स्कूल शिक्षकों ने बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए कसी कमर
    08 Mar 2022
    विक्टर ओरबान की अगुवाई वाली हंगरी की रूढ़िवादी सरकार कोविड-19 संकट का हवाला देते हुए स्कूलों में अनिवार्य शिक्षण सेवाओं को लेकर एक विशेष फ़रमान जारी करते हुए शिक्षकों की हड़ताल को प्रतिबंधित करने की…
  • Atoms for Peace
    एम. के. भद्रकुमार
    ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 
    08 Mar 2022
    ईरान उन देशों में से एक है जिसमें अमेरिका के "डॉलर रूपी हथियार" का मुकाबला करने के लिए "परमाणु रूपी हथियार" का सहारा लेने की कई संभावनाएं मौजूद हैं।
  • women's day
    राज वाल्मीकि
    दलित और आदिवासी महिलाओं के सम्मान से जुड़े सवाल
    08 Mar 2022
    यदि हमारे भारतीय समाज से लैंगिक-ग़ैर बराबरी और जातिवाद का ख़ात्मा हो जाए, जो कि वैज्ञानिक शिक्षा से संभव है, तभी इस देश की दलित और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार समाप्त हो सकेगा।
  • कुमुदिनी पति
    महिला दिवस विशेष : लड़ना होगा महिला अधिकारों और विश्व शांति के लिए
    08 Mar 2022
    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक औपचारिकता मात्र न बन कर रह जाए इसके लिए औरतों को लगातार सजग रहना होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License