NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कटाक्ष: तालिबान की शिक्षा, तालिबान की दीक्षा!
विश्व गुरु के मुंह से बरबस निकल गया--फोलो मी! फिर विश्व गुरु ने बड़े प्यार से समझाया। थैंक यू भी सुनने को मिलेगा और चाहो तो चुनाव वाला वोट भी मिलेगा, बस थोड़े धीरज की जरूरत होगी।
राजेंद्र शर्मा
11 Sep 2021
कटाक्ष: तालिबान की शिक्षा, तालिबान की दीक्षा!
कार्टून साभार: सतीश आचार्य

आखिरकार, तालिबान को राज मिल गया। पर चैन नहीं मिला। अमरीकी बोरिया-बिस्तरा समेट कर निकल लिए। अपनी सेवा करने वाले कुछ को साथ ले गए और ज्यादा को खाली-पीली दिलासा देकर छोड़ गए। उनके हवाई जहाजों के दरवाजे पकड़ कर लटकने वाले, आसमान से गिरने की तस्वीरें में निपट गए। अमरीका वालों के लिए विदाई बम धमाकों में और जवाब में अमरीकी ड्रोन हमलों में, बीसियों मौतों से विदाई की रस्में भी पूरी हो गयीं। और तो और पंजशीर वाले बागियों की भी जमीन छूट गयी, बस बगावत रह गयी। शहरों में, चौराहों पर बंदूकों के पीछे पुलिस-फौज की कलफदार वर्दी की जगह, पठानी सूट, काले जैकेट और काली पगड़ियां आ गयीं। सरकार तक बन गयी और वह भी ऐसी-वैसी नहीं, ईरानी मॉडल की--ऊपर धर्मगुरु, तालिबान। यहां तक कि बाहर के सुबह-शाम आतंकवादी-आतंकवादी का जाप करने वालों ने भी ‘वेट एंड वाच’ का रुख अपनाना शुरू कर दिया और तालिबान को क्या-क्या नहीं करना चाहिए का राग सुनाना शुरू कर दिया। यानी ऊपर देखने में तो सब कुछ ठीक-ठाक ही जा रहा था। पर राज संभालने वाले तालिबान बेचैन थे। उन्हें न इस पहलू चैन आए न उस पहलू। शुरू-शुरू में सोच रहे थे, बीस साल बाद दोबारा राज आया है। पड़ते-पड़ते राज की आदत पड़ जाएगी और आते-आते चैन भी आ जाएगा। पर चैन कहां? फिर सोचा इस बार राज करने का ट्राई करेंगे, इंशाअल्ला सब ठीक हो जाएगा। पर चैन नहीं आया।

और चैन आता भी तो आता कैसे! बाहर से गोलियां मिलनी तो बंद हो गयीं, पर तालिबान कुछ भी करें गाली ही मिले। बोले शरिया राज चलेगा--गाली। बोले, पर औरतों को काम पर जाने से नहीं रोकेंगे--भरोसा कैसे करें? बोले, औरतों को बुर्का नहीं तो नकाब तो पहनना ही पड़ेगा--देखा, हम न कहते थे। बोले, हम दूसरे किसी देश में दखल नहीं देंगे--अभी कह रहे हैं, ऐसा करेंगे क्या? बोले, पर मुसलमानों के लिए चिंता जरूर जताएंगे--आ गयी ना असली बात। बोले, इस्लामी राज होगा--चलो कह दिया, नो डैमोक्रेसी? बोले, चुनाव...--रहने ही दो। बोले मीडिया खबरें देता रह सकता है--देखते हैं। बोले पर, गड़बड़ी फैलाने की इजाजत नहीं देंगे--तो सिर पर तलवार लटका दी। यानी जो भी करें, मिले गाली ही। जाने-पहचाने दुश्मनों से ही नहीं, बिना जान-पहचान वालों तक से।

हद तो तब हो गयी जब औरतें-मर्द विरोध प्रदर्शन करते रहे, उस पर तो किसी ने एक बार थैंक यू तालिबान-2 जी तक नहीं कहा, पर आर्डर दिया कि प्रदर्शन के लिए चौबीस घंटे पहले इजाजत लेनी पड़ेगी, तो हल्ला मच गया कि डैमोक्रेसी खत्म! हर प्रदर्शन को गैर कानूनी बताने और प्रदर्शनकारियों के सिर फुड़वाने वाले तक कहें, तालिबान ने डैमोक्रेसी की हत्या कर दी। अब तालिबान ने हार मान ली और उपाय जानने के लिए धर्मगुरु के पास जा पहुंचे।

पर धर्मगुरु ने दुआ-सलाम के बाद ही कह दिया कि यह उनका डिपार्टमेंट नहीं है। बोले, तुम्हारी शिक्षा अभी अधूरी है। अमरीकियों-पाकिस्तानियों ने दूसरों का राज उखाडऩे से लेकर, राज पर कब्जा करने तक की पढ़ाई तो पढ़ा दी। पर थैंक यू तालिबान जी कहलवाने की पढ़ाई तो रह ही गयी। सो किसी सुपात्र को गुरु बनाकर अपनी शिक्षा पूरी कर के आओ। फिर चाहे करना यही सब, चैन की बंसी बजाओगे। अब तालिबानियों ने बची हुई शिक्षा के लिए गुरु की तलाश शुरू कर दी।

अमरीकियों ने साफ मना कर दिया। पाकिस्तानियों ने कहा, हमें जितनी आती थी दे दी, हम चला रहे हैं, तुम भी उसी से काम चलाओ। चीनियों से पढऩे का ख्याल उन्होंने खुद ही बदनामी के डर से छोड़ दिया। ईरान, यूएई, सऊदी, कोई जंचा ही नहीं। थक-हार कर फिर धर्मगुरु के पास पहुंचे। उपाय आपने बताया है, अब टीचर भी आप ही बताएं। धर्मगुरु ने कहा--टीचर नहीं, गुरु। बल्कि राज करने वाला गुरु। तालिबान ने खीझकर पूछा--मगर कौन? धर्मगुरु ने प्यार से चपत लगायी--पगले, बगल में छोरा और जग में ढिंढोरा। इस पढ़ाई का विश्व गुरु तो बार्डर के पार ही बैठा है?

तालिबान बिना देरी किए विश्व गुरु के आश्रम में जा पहुंचे। पर विश्व गुरु ने उन्हें आश्रम में प्रवेश देने से मना कर दिया। तालिबान रुआंसे हो गए। तब विश्व गुरु ने उन्हें धीरज बंधाते हुए कहा-- आश्रम में प्रवेश देने से इंकार किया है, पढ़ाने से नहीं। तालिबान ने पूछा--माने? विश्व गुरु ने उन्हें, आश्रम में रहकर शिक्षा और दूर शिक्षा का अंतर समझाया। बोले, दूर से मुझे देख-देखकर शिक्षा लो, तुम्हें कौन रोक रहा है? मेरा अनुकरण करो, तुम्हारी पढ़ाई खुद ब खुद हो जाएगी।

तालिबान ने पूछा--पर आश्रम में प्रवेश! विश्व गुरु ने मुस्कुरा कर कहा--प्रवेश नहीं, फिर भी दूर शिक्षा, यही तुम्हारा पहला सबक है! आश्रम में प्रवेश नहीं दिया कि खबर बनेगी, फिर तुम हर चीज में मेरा अनुकरण करो तब भी कोई शक नहीं करेगा कि तुम मुझसे पढ़ रहे हो। हां! बीच-बीच में जब-तब तुम मुझे गालियां देते रहना और मैं तुम्हें। हमारे राज सलामत रहेंगे। तालिबान ने सबक गांठ में बांध तो लिया फिर भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुए। तब विश्व गुरु ने कृपा कर के कहा--चलो तुम्हारी एक और शंका का समाधान किए देते हैं। तुम्हें सबसे ज्यादा परेशान क्या चीज कर रही है? तालिबान के मुंह से हठात निकल गया--थैंक यू तालिबान सुनने को कान तरस गए। कुछ भी करें, हमेशा गाली सुनने को मिलती है, थैंक यू कभी भी नहीं। ऐसा क्या करें जो हमें भी सुनने को मिले--थैंक यू तालिबान जी!

विश्व गुरु के मुंह से बरबस निकल गया--फोलो मी! फिर विश्व गुरु ने बड़े प्यार से समझाया। थैंक यू भी सुनने को मिलेगा और चाहो तो चुनाव वाला वोट भी मिलेगा, बस थोड़े धीरज की जरूरत होगी। थैंक यू सुनने के लिए, प्रजा को समझाना पड़ेगा कि तुम ही राजा हो, तुम ही राजा रहोगे और जो करोगे, तुम ही करोगे। और तुम जो भी करोगे, उसी में उसका भला है। प्रजा को समझाने के लिए, मीडिया को समझाना होगा और मीडिया को समझाने के लिए, उसके मालिकों को दाम और दंड, दोनों से समझाना होगा कि प्रजा तक सिर्फ तुम्हारी बात पहुंचे, इसी में उनका भी फायदा है। जब प्रजा तक कोई और आवाज ही नहीं पहुंचेगी, तो उससे बात-बेबात कितना ही थैंक यू करा लेना, चाहे अनाज के खाली थैले के लिए भी। तालिबान ने डरते-डरते पूछा, ये कर लें तो क्या चुनाव वाली डैमोक्रेसी भी चला सकते हैं? विश्व गुरु ने गर्दन अकड़ाकर कहा--हम चला नहीं रहे हैं? फोलो मी। बस, प्रजा तक कोई और आवाज नहीं पहुंचे, कोई भी। बाकी सब दूर शिक्षा से देख-देखकर सीखो और कामयाब हो, मेरा आशीर्वाद है। बस मैं जरा जल्दी में हूं। एकाध न्यूज पोर्टलों पर छापे पड़वाना है। ऐसा है कि दूसरी आवाजों की रोक-थाम तो मुझे भी बराबर करनी ही पड़ती है।

चलते-चलते तालिबान को चीअर अप करने के लिए विश्व गुरु ने कहा--और हां, अपने धर्मगुरु को यह खुशखबरी जरूर देना कि आप लोगों के यहां धर्मगुरु है, तो हमारे यहां भी राजगुरु है। बल्कि टू इन वन, धर्मगुरु भी और राजगुरु भी। इसलिए, मैं तुम्हारा गुरु ही नहीं गुरुभाई भी हूं। तब से तालिबान की दूर-शिक्षा बराबर जारी है और सुनते हैं कि थैंक यू की इक्का-दुक्का चिट्ठियां तो अब तालिबान जी के पास भी आ रही हैं । तालिबान का राज भी कितना अपना-अपना सा लगने लगा है, नहीं क्या?      

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)

sarcasm
TALIBAN
Afghanistan
America

Related Stories

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

कटाक्ष : बुलडोज़र के डंके में बज रहा है भारत का डंका

फ़ैज़, कबीर, मीरा, मुक्तिबोध, फ़िराक़ को कोर्स-निकाला!


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License