NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
थैंक यू मोदी जी--हम कम से कम एशिया गुरु तो हुए!
कटाक्ष: वैसे ऐसा भी नहीं है कि हम हर मामले में एशिया गुरु के कुर्सी पर ही अटके हुए हों। और भी नंबर वन हैं दुनिया में कोविड की मौतों या दौलतवालों के नंबर वन के सिवा।
राजेंद्र शर्मा
06 Feb 2022
modi

विपक्ष वालों ने ये क्या हद्द ही नहीं कर दी। मोदी जी के विरोध के चक्कर में अब क्या भारत के पिछड़ने का भी जश्न मनाया जाएगा। बेचारे भगवाइयों ने गांधी जी को गोली लगने पर जरा सी मिठाइयां वगैरह क्या बांट दी थीं, सत्तर-पहचत्तर साल बाद भी बेचारों को ताने सुनने पड़ते हैं। हरेक 30 जनवरी को तो खासतौर पर। तब राष्ट्र के पिछड़ने पर हंसी-ठट्ठा करने वालों को, देशभक्त दिल से कैसे माफ कर पाएंगे!
 बताइए, कोविड से मौतों की सरकारी गिनती पांच लाख के पार होने पर, बेचारी सरकार ने न सिर्फ अपने देश की गिनती बतायी बल्कि यह भी बताया कि पांच लाख से ऊपर के क्लब में हम अकेले नहीं हैं-- ब्राजील और अमरीका भी हमारे साथ हैं। 

पर बाकी हर चीज में डाटा नहीं है कहने वाली मोदी सरकार ने इस मामले में बिना किसी के मांगे, अपने मन से अपना तो अपना, दूसरे देशों का भी डाटा दे दिया, तब भी उसका थैंक यू करना तो दूर, उल्टे भाई लोग उसकी हंसी उड़ा रहे हैं। कहते हैं कि उसने खुद अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली। मरे दस, गिना एक के चक्कर में इंडिया को खुद ही ब्राजील और अमरीका से नीचे कर दिया और अपना बना-बनाया विश्व रिकार्ड दूसरों के हवाले कर दिया। गंगा में तैरतीं और नदी किनारे रेत में सोयी लाशों को ही गिनती में ले लेते, तो ये दिन नहीं देखने पड़ते। अब अपना रिकार्ड दुरुस्त करने के लिए कहें भी तो किस मुंह से? बनने चले थे विश्व गुरु और रह गए सिर्फ एशिया गुरु होकर! पर हम कहते हैं कि माना कि विश्व गुरु बनने का चांस था, पर एशिया गुरु की हमारी कुर्सी भी कोई छोटी तो नहीं है। बी पॉजिटिव। एशिया गुरु बनने की कामयाबी भी तो देखो। वैसे भी इक्कीसवीं सदी तो कहते हैं कि हमारे एशिया की ही सदी है।

फिर, एशिया गुुरु का हमारा दर्जा कोई कोविड की मौतों तक ही सीमित नहीं है। एकदम गर्मागर्म खबर यह है कि अडानी जी का एशिया के सबसे मालदार बंदे का और इंडिया का एशिया गुरु का दर्जा अब पक्का हो गया है। अडानी जी ने चीन-जापान वगैरह के सबसे मालदारों को तो पछाड़ा ही है, अपने गुजराती भाई मुकेश अंबानी को भी आखिरकार पछाड़ ही दिया। यह दूसरी बात है कि मुकेश भाई भी, अडानी जी से ही पीछे हैं, वर्ना एशिया में दूसरा नंबर उनका ही है। जो एशिया को दौलतमंद नंबर एक और दौलतमंद नंबर दो, दोनों दिलाए, वह एशिया गुरु कैसे नहीं कहलाए! फिर यह मानना भी तो सही नहीं होगा कि हमारे बंदे एशिया के दौलतमंद नंबर वन और नंबर टू सिर्फ अपने पुरुषार्थ से बन गए हैं। मोदी जी को इसका श्रेय नहीं चाहिए, पर मां भारती को तो अपने पुत्रों की इस सफलता का पूरा श्रेय मिलना ही चाहिए। नया इंडिया अगर कोविड की आपदा में अवसर खोजने और अवसर दिलाने में चूक जाता, तो क्या हमारे दो में से कोई भी एशिया में धनपति नंबर-1 बन पाता? नंबर वन बनने के लिए अडानी जी को कोविड के दूसरे साल में ही अपनी दौलत, दुगनी करनी पड़ी है। आपदा को अवसर बनाने में अडानी जी से ही पिछड़ गए, वर्ना आपदा को अवसर तो अंबानी जी ने भी बनाया था। पर कहां आपदा के दूसरे साल में दौलत का दोगुना होना और कहां सिर्फ दस फीसद का इजाफा। पर नंबर वन भी हमारा, नंबर टू भी हमारा, न्यू इंडिया हर हाल में एशिया गुरु।

वैसे ऐसा भी नहीं है कि हम हर मामले में एशिया गुरु के कुर्सी पर ही अटके हुए हों। और भी नंबर वन हैं दुनिया में कोविड की मौतों या दौलतवालों के नंबर वन के सिवा। बाकी छोडि़ए उस अमृत काल को ही ले लीजिए, जो नये इंडिया में अभी-अभी लगा है। पच्चीस साल न सही, पर अभी कुछ समय सब अमृतकालमय रहेगा, जैसे पहले अच्छेदिनमय रहा था और फिर नया इंडियामय। 

अब तो अमृतकालमय बजट भी  आ  गया, जो एक साथ बजट भी है और सपना भी है। पचहत्तर साल तो दुनिया में बहुतों के हुए होंगे, पर क्या पचहत्तरवें साल से कोई देश अब तक सीधे अमृतकाल में गया है? नहीं ना। हम जा चुके हैं। अमृतकाल, अमृतकाल का मंत्रजाप करते-करते अब तक किसी ने सालाना बजट को पच्चीस साल लंबा किया है? नहीं ना। हमने अभी-अभी किया है। किसी ने बजट को करीब-करीब आंकड़ा-मुक्त किया है? आंकड़ा-मुक्त सरकार का, आंकड़ा-मुक्त बजट या बजट-मुक्त बजट। हमने किया है। विश्व गुरु के आसन के लिए हम किसी कोविड, किसी धनपति के मोहताज नहीं हैं। अपने अमृतकाल के मैदान में तो हम ही हैं नंबर वन।

और सिर्फ अमृतकाल के मैदान में ही थोड़े ही। त्याग के मैदान में भी कौन है जो हमसे होड़ लेेगा। देखा नहीं, योगी जी का सर्वस्व त्याग कैसे चुनाव आयोग के सामने उनकी पर्चा भरने के समय की घोषणा में एकदम छलक  कर सामने आ गया है। त्याग के मामले में तो योगी जी, अपने मोदी जी से भी दो-चार कदम आगे ही बैठेंगे। न जोरू न जांता डायरेक्ट रामलला से नाता। न कोठी न बंगला। न कार, न थार। और तो और वार्डरोब भी एकदम सिंपल--भगवा वेश। नकदी के नाम पर बैंकों में बस कुछ चिल्लर और कुल डेढ़ करोड़ की जमा राशि। और तो और पहले बाबा जी के पास डेढ़-दो दर्जन केस-वेस थे भी, सीएम बनने के बाद बंदे ने सारे केसों का भी त्याग कर दिया और केसों का जमा-खाता शून्य कर दिया। बस उन सब मामलों के स्मृति चिन्ह के रूप में, एक लाख रुपए की एक रिवाल्वर बची है। चाहेें तो उसे ही योगी जी की संपत्ति कह सकते हैं। और बाबा ने पांच साल में बहुतेरे नाम बदले हैं, उनका नाम बदलकर रिवाल्वर बाबा कर सकते हैं। खैर! बाबा का नाम अपनी जगह, रिवाल्वर वाले बाबा के बाद इंडिया के विश्व गुरु होने पर किसी को शक रह सकता है क्या? है किसी में हिम्मत! 

लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोक लहर के संपादक हैं। 

sarcasm
Satire
Political satire
Narendra modi
Modi government

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • law
    विक्रम हेगडे
    भारतीय अंग्रेज़ी, क़ानूनी अंग्रेज़ी और क़ानूनी भारतीय अंग्रेज़ी
    19 Nov 2021
    न्यायिक फ़ैसलों और दूसरे क़ानूनी दस्तावेज़ों में साहित्यिक श्रेष्ठता का होना ज़रूरी नहीं है।
  • education
    प्रियंका ईश्वरी
    बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे
    19 Nov 2021
    एनुअल स्टेटस ऑफ़ एजुकेशन रिपोर्ट 2021 की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चों के घरों में कम से कम एक स्मार्टफ़ोन होने के मामले में केरल(97.5%), हिमाचल प्रदेश(95.6%) और मणिपुर(92.9%) सबसे आगे हैं।
  • sc
    सोनिया यादव
    "पॉक्सो मामले में सबसे ज़रूरी यौन अपराध की मंशा, न कि ‘स्किन टू स्किन’ टच!"
    19 Nov 2021
    शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सेक्शुअल मंशा से छूना भी अपराध है। धारा 7 के तहत टच और फिजिकल कॉन्टैक्ट को “स्किन टू स्किन टच” तक सीमित करना न केवल संकीर्ण होगा, बल्कि प्रावधान की बेतुकी…
  • Farmer wins, hate is defeated
    न्यूज़क्लिक टीम
    जीत गया किसान, नफरत हार गई!
    19 Nov 2021
    पिछले एक साल से जिन 3 कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है आज मोदी सरकार ने उसको ख़ारिज करने का फ़ैसला लिया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार…
  • doctor
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गया ज़िले में 15 लाख से ज़्यादा की महिला आबादी पर केवल 24 महिला डॉक्टर
    19 Nov 2021
    बिहार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ़ की भारी कमी है साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो बद से बदतर है। नीति आयोग की 2019 के हेल्थ इंडेक्स में 21 राज्यों की सूची में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License