NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
बैठे-ठाले : वोट चरती गाय, बेईमान पब्लिक और ख़तरे में रामराज्य!
अब तो वोटों की कुछ फसल गाय चर गयी और बाक़ी पब्लिक यह कहकर उखाड़ ले गयी कि पांच साल गाय के लिए ही सरकार चलाए हो, गायों से ही वोट ले लो!
राजेंद्र शर्मा
19 Feb 2022
up elections
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: NDTV

भई, बहुतै कन्फ्यूजन है। राकेश टिकैत की मानें तो भगवाइयों के वोट कोको ले गयी। पहले बोले, यूपी में भगवाइयों के वोट कोको ले गयी। फिर, उत्तराखंड में सब देख-दाखकर बोले, यहां भी भगवाइयों के वोट कोको ले गयी। पर दक्कन हैरल्ड अखबार की रिपोर्ट में सुनाई पड़ रही यूपी के ही किसान मर्दों और औरतों की आवाज की मानें तो, भगवाइयों के वोट कोई कोको-वोको नहीं ले गयी है। कोको तो वोट तब ले जाती, जब वोट की फसल खलिहान तक आती। यहां तो बेचारों के वोटों की फसल खेत में ही गाय चर गयी। वैसे इस पर अलग-अलग किसानों के अंदाजे में थोड़ा फर्क है कि आवारा गायों के चरने तक, भगवाइयों के वोटों की फसल कितनी बढ़ गयी थी। कुछ कहते हैं कि बेचारों की घुटने-घुटने तक की फसल, आवारा पशु चर गए, तो कुछ और कहते हैं कि फसल तो इस बार भी कमर-कमर तक हो गयी थी, पर आवारा मवेशी चर गए!

बेचारे भगवाइयों के वोट अगर कोको ले गयी है, तब तो फिर भी गनीमत है। किसान मानें न मानें, कम से कम भगवा पार्टी यह मानने से इंकार नहीं कर सकती है कि पशु-पक्षियों का नुकसान भी प्राकृतिक आपदा में आता है। और यह प्राकृतिक आपदा तो प्रधानमंत्री फसल बीमा में भी कवर नहीं होती है। यानी कोई कुछ नहीं कर सकता है, माथा पीटने के सिवा। पर अगर उनके वोट गाय चर गयी है, तब तो बेचारों की डबल मुसीबत है। गाय के चरने को, प्राकृतिक आपदा के खाते में तो नहीं डाल सकते हैं। फिर यह नुकसान किस के खाते में जाएगा? गंजे सिर का ख्याल कर के, इस नुकसान का ठीकरा योगी जी के सिर भले ही नहीं फोड़ा जाए, फिर भी उनकी सरकार और सरकार की नीति के सिर पर तो ठीकरा फूटेगा ही फूटेगा। किसानों के खेत आवारा गायों के चरने के लिए रिजर्व करने पर थोड़ा कम खर्चा करते और प्रति-गाय खर्च को, प्रति-इंसान खर्च से कम रखाते, तो हो सकता है कि वोट की फसल कुछ बेहतर होती और नुकसान कम। अब तो वोटों की कुछ फसल गाय चर गयी और बाकी पब्लिक यह कहकर उखाड़ ले गयी कि पांच साल गाय के लिए ही सरकार चलाए हो, गायों से ही वोट ले लो!

वैसे हमें तो लगता है कि गाय के वोट चर जाने की बात, कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही है। अगर योगी जी की डबल इंजन सरकार के गाय पर ही ज्यादा ध्यान देने से पब्लिक के कुढ़ने की ही बात होती, तो कम से कम इटावा सदर वाली सरिता भदौरिया को इसकी शिकायत नहीं करनी पड़ती कि वोट मांगने जाती हैं, तो औरतें बात ही नहीं कर रही हैं। वोट देना तो छोड़ो, नमस्ते लेने के तक को तैयार नहीं हैं। और ये वही पब्लिक है जिसने उनका गल्ला लिया, नमक लिया, तेल लिया, आवास लिया, दूसरी सुविधाएं भी ले लीं। तब तो नहीं कहा कि हम आपका राशन नहीं लेंगे, आपका आवास नहीं लेंगे। तब तो सब ले-लेकर खा गए और अब बात भी करने को तैयार नहीं हैं। पब्लिक की ऐसी नाइंसाफी! ऐसी धोखाधड़ी! अब पब्लिक भले यह कहकर अपना नाशुक्रापन छुपाए कि हमने जो खाया, सो तुमने क्या अपनी गांठ से दिलाया? हमने अपने हिस्से का खाया बल्कि अब भी हमारा पूरा हिस्सा नहीं आया, वगैरह। पर इतना तो तय है कि पब्लिक को कुछ न कुछ तो मिला है। यानी गाय चर भी गयी है, तो उसने पूरा बजट नहीं चरा है। गाय से कम ही सही, पर कुछ न कुछ पब्लिक को भी चरने को मिला है। फिर पब्लिक की बेवफाई को भूलकर, सारा दोष गोमाता के सिर मंढऩे की कोशिश क्यों की जा रही है?

हमें तो लगता है कि न कोको और न गाय का चर जाना, भगवा पार्टी की असली समस्या है, इस देश की पब्लिक में पॉजिटिविटी की कमी। पहले प्रधानमंत्री के पद पर रहकर नेहरूजी ने और मोदी जी का नंबर आने तक आये दूसरे सभी प्रधानमंत्रियों ने भी, अधिकार ले लो, अधिकार ले लो, कर के इस देश की पब्लिक में और-और मांगने की तथा कम मिलने की शिकायत करने की आदत की नेगेटिविटी इतनी कूट-कूटकर भर दी है कि, मोदी जी-भागवत जी सात साल की अपनी सारी कोशिशों के बाद भी, ज्यादा पॉजिटिविटी पैदा नहीं कर पाए हैं। और बिन पॉजिटिविटी पब्लिक, डबल इंजन सरकार को खींचने में छड़ों की जोड़ी की जबर्दस्त कुर्बानी की कद्र कैसे कर पाएगी?

एक मिसाल से समझें। जिस दिन से विधानसभा चुनावों के इस चक्र का चुनाव प्रचार शुरू हुआ है, तेल की कीमत एक बार भी बढ़ी हो तो कोई बता दे? अब तक नहीं बढ़ी है तो नहीं बढ़ी है, आगे भी 7 मार्च की शाम तक बढ़ जाए, तो हम टांगों के नीचे से निकल जाएंगे। कच्चे तेल के दाम कहां से कहां पहुंच गए, पर मजाल है जो डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम में चवन्नी भी बढ़ी हो। वैसे चवन्नी तो अब शायद चलन से भी बाहर हो चुकी है। पर दो महीने से ज्यादा सस्ता तेल भकोसने के बाद भी, मजाल है जो पब्लिक जरा सी भी पाजिटिविटी दिखा रही हो और ईमानदारी से थैंक यू मोदी जी के दस-बीस लाख वोट भी डलवा रही हो। उल्टे लोग कह रहे हैं कि पहले जब कच्चे तेल के दाम इससे कम थे, तब हमसे तेल का दाम इतना ज्यादा क्यों लिया? थैंक यू वोट आने की जगह, आक थू वोट जा रहे हैं--कम में दिया जा सकता था, फिर पहले हमसे तेल का इतना ज्यादा दाम क्यों लिया?

ऐसी धोखेबाज पब्लिक के भरोसे तो चल चुकी डैमोक्रेसी, न यूपी में और न देश में। पब्लिक ने राम राज्य लाने के लिए सरकार का भरोसा खो दिया है। क्यों न छड़ों की जोड़ी, इस पब्लिक को ही भंग कर दे और अपने भरोसे की पब्लिक चुन ले। फिर न गाय वोट चर सकेगी और न कोको उनके वोट लेकर उड़ सकेगी। उसके बिना तो राम राज्य खतरे में ही रहेगा।

(यह एक व्यंग्य आलेख है। इसके लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोकलहर के संपादक हैं।)

sarcasm
UP Assembly Elections 2022
Yogi Adityanath
cow politics
BJP
Satire
Political satire

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • निमहांस के बर्ख़ास्त किये गए कर्मचारी जुलाई से हैं हड़ताल पर
    रोसम्मा थॉमस
    निमहांस के बर्ख़ास्त किये गए कर्मचारी जुलाई से हैं हड़ताल पर
    07 Sep 2021
    19 कर्मचारियों को इसलिये बर्ख़ास्त कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कोविड कर्फ़्यू के दौरान रात को घर जाने की व्यवस्था करने की मांग की थी।
  • मुज़फ़्फ़रनगर: 2013 की हिंसा के ज़ख़्म ज़िंदा है जौला गांव में
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुज़फ़्फ़रनगर: 2013 की हिंसा के ज़ख़्म ज़िंदा है जौला गांव में
    07 Sep 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में मुज़फ़्फ़नगर के जौला गांव में पहुंची वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह, जहां 2013 के सांप्रदायिक हिंसा के शिकार लोगों को पनाह मिली। किसान आंदोलन के भविष्य का रास्ता जौला गांव से होकर ही…
  • पेगासस विवाद : उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया
    भाषा
    पेगासस विवाद : उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया
    07 Sep 2021
    मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 सितंबर की तारीख तय की है।
  • जातीय जनगणना: जलता अंगार
    बी. सिवरामन
    जातीय जनगणना: जलता अंगार
    07 Sep 2021
    यदि नीतीश सचमुच में इस मुद्दे पर ईमानदार हैं, तो उन्हें मांग करनी चाहिये थी कि केंद्र सरकार, जिसको आरएसएस-भाजपा का ओबीसी मास्टहेड मोदी का नेतृत्व मिला है, 2011 के सामाजिक-आर्थिक व जातीय जनगणना के…
  • अब उद्योगपति भी "देशद्रोही"?
    न्यूज़क्लिक टीम
    अब उद्योगपति भी "देशद्रोही"?
    07 Sep 2021
    आरएसएस ने अपने एक मुख्यपत्र में इंफोसिस औद्योगिक समूह को देशद्रोही ताक़तों का समर्थन करने वाला बताया है। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल में टाटा समूह को भी देशद्रोही बता दिया था। अभिसार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License