NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
भारत
राजनीति
कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
गोडसे जी के साथ न्याय नहीं हुआ। हम पूछते हैं, अब भी नहीं तो कब। गोडसे जी के अच्छे दिन कब आएंगे! गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
राजेंद्र शर्मा
29 May 2022
godse

अब भी नहीं तो कब? गोडसे जी के साथ न्याय कब होगा? अब तो करीब-करीब राम राज्य भी आ चुका है। सिर्फ राम राज्य ही नहीं, काफी हद तक कृष्ण राज्य और शिव राज्य भी, जिसे कृपया एमपी वाले शिवराज जी के राज से कोई कन्फ्यूज न करे। और इतना ही नहीं ताजमहल, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, अजमेर शरीफ, भोजशाला आदि, आदि से जो-जो देवी-देवता निकलेंगे, और देर से नहीं जल्दी ही निकलेंगे, थोड़ा-थोड़ा उनका भी राज आ लिया है।

उधर अडानी जी और अंबानी जी का भी राज आ ही लिया है, तभी तो सिर्फ भारत में ही नहीं एशिया भर में नंबर वन हैं। पर गोडसे जी के साथ न्याय नहीं हुआ। हम पूछते हैं, अब भी नहीं तो कब। गोडसे जी के अच्छे दिन कब आएंगे! गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

बताइए, आजादी का अमृत वर्ष खत्म होने के करीब है और मजाल है गोडसे जी के साथ न्याय करने की किसी को याद आयी हो। मोदी-2.O में हेडगेवार जी दिल्ली से राज्यों की राजधानियों तक राज से होते हुए, स्कूलों में बच्चों की किताबों में पहुंच गए—हरियाणा से लेकर कर्नाटक तक। कर्नाटक में तो बच्चों की किताबों में जगह की तंगी हुई तो, भगतसिंह को हटाकर हेडगेवार जी के लिए जगह बनायी गयी, पर उन्हें बाकायदा बैठाया गया। वैसे सुनते तो यह भी हैं कि एक हेडगेवार जी को बड़ा सा प्लाट देने के लिए, कर्नाटक में भगतसिंह के अलावा नारायण गुरु और पेरियार को भी हटा दिया गया है।

हरियाणा की किताबों में आरएसएस की राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका हो गयी है और नेहरू जी को देश को  विभाजन के लिए जिम्मेदार बना दिया गया है। अंगरेजी राज से पांच-पांच बार माफियां मांगने और राज के जीवन भर उससे पेंशन लेने के बाद भी, सावरकर पहले वीर हुए और आखिरकार उन्हें राष्ट्रीय आंदोलन का महान नायक बना दिया गया है। और तो और सैकड़ों सालों से लुप्त सरस्वती भी ट्यूबवैलों के सहारे हरियाणा में प्रकट हो गयी। अकबर तो अकबर, अशोक भी हिंदूविरोधी हो गया। पर गोडसे जी का नंबर नहीं आया। अब भी नहीं तो कब!

गोडसे जी के साथ इससे बड़ा अन्याय क्या होगा कि इधर हेगडगेवार और उधर सावरकर, दोनों राष्ट्रनायक हो गए, पर बेचारे गोडसे जी पचहत्तर साल बाद भी हिंदू महासभा के नायक के हिंदू महासभा के नायक ही बने रह गए। नहीं बनाते राष्ट्रपिता, अगर नहीं बनाना था। नहीं लगाते संसद परिसर में मूर्ति, अगर नहीं लगानी थी। नहीं छापते नोटों पर तस्वीर। नहीं कहते वीर, अगर वीर का आसन सावरकर जी के लिए ही रिजर्व था। नहीं देते भारत रत्न अगर नहीं देना था। चाहे उनके नाम पर सिक्के-विक्के भी जारी नहीं करते। पर गोडसे जी को कम से कम हिंदू हृदय साम्राट तो बनाया जा सकता था। सम्मान का सम्मान और गैर-सरकारी का गैर-सरकारी। गांधी जी भी बहुत चीं-चीं नहीं करते और हिंदू राष्ट्र का गौरव भी बढ़ जाता। पर वह भी नहीं। अकेले-अकेले बेचारे हिंदू महासभा वालों ने ही इसी महीने मनाया गोडसे जी का जन्म दिन, जबकि गांधी जी बाकी सब की छुट्टियों में कटौती के बावजूद, अकेले दो-दो राष्ट्रीय दिन घेरे बैठे हैं; जन्म दिवस जो जन्म दिवस, मृत्यु दिवस भी।

खैर! गोडसे जी का जन्म दिवस किसी सरकारी ईवेंट का मोहताज थोड़े ही है। मोदी जी के ट्वीट का भी नहीं। भारी मन से ही सही, पर हिंदू महासभा ने मेरठ में गोडसे जी का जन्म दिन भी मनाया और हिंदूविरोधी गांधीवाद को खत्म करने की शपथ भी ली। और हां! उन्होंने इसका एलान भी किया कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। गोडसे जी के गांधी को खत्म करने के बाद भी, गांधीवाद को खत्म करने का कुछ काम बचता है, बस उसके पूरा होने की देर है!

पर क्या यह हमारे लगभग हिंदू राष्ट्र के निर्माताओं के लिए शर्म से डूब मरने की बात नहीं है कि गोडसे जी जैसे शहीद के चाहने वालों को इस तुच्छ सी मांग को लेकर लडऩा पड़ रहा है कि मेरठ शहर का नाम बदलकर, गोडसे नगर कर दिया जाए।

माना कि मेरठ नाम में प्रकटत: कोई मुस्लिमपना नहीं होने से, उसका नाम बदलने का न कोई प्रलोभन है और न सम्मोहन। पर क्या हिंदू-राष्ट्र की सेवा के लिए, एक गैर-मुस्लिम नाम भी नहीं बदला जा सकता? आखिर, जब इतने सारे मुस्लिम नाम बदले जा रहे हैं, तो एक गैर-मुस्लिम नाम भी सही। कम से कम बाकी दुनिया को दिखाने को तो हो जाएगा कि नाम सिर्फ टोपी देखकर ही नहीं बदले गए हैं। राष्ट्र गौरव बढ़ाने की मैरिट के आधार पर, जरूरत पड़ी तो तिलक छाप टाइप के नाम भी बदले गए हैं। पर वह भी कहां?

हिंदू महासभा ने मेरठ का नाम बदलने का केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है और केंद्र सरकार इस मांग को भी दबाकर बैठी हुई है। मोदी जी ने क्या अपना ड्रोन नहीं भेजा था, गोडसे जी के जन्म दिन का ईवेंट कवर करने के लिए? इतने से फैसले में इतनी देर क्यों लग रही है, मिस्टर 56 इंची—द नेशन वान्ट्स टु नो!

हम तो कहेंगे कि एक शहर गोडसे जी के नाम कराने जैसी छोटी चीज के लिए, उनके चाहने वालों को लगभग हिंदू राज के सामने भी हाथ फैलाना पड़े, यह नये इंडिया के लिए शर्म की बात है। और यह तो सवाल ही गलत है कि मेरठ ही क्यों? स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रीय शहीद, गोडसे जी के लिए एक शहर तो क्या पूरा देश भी कम है। वैसे देश का नहीं तो कम से कम महाराष्ट्र का नाम बदलकर गोडसे जी के नाम पर रखने की तो अपेक्षा थी ही। लेकिन, वहां वैसा हिंदू राज ही नहीं है, जैसा योगी जी की यूपी में है, जहां मेरठ आता है। मेरठ वैसे भी क्रांतिकारिओं की धरती है। सो मेरठ से ही सही, भारत को गोडसे जी के नाम करने का नंबर तो लगाया जाए। अमृत वर्ष में तो हेडगेवार जी और सावरकर जी के साथ, गोडसे जी का भी नंबर आए। और हां! मोदी जी दिल से माफ नहीं भी करेंगे तो चलेगा, बस गोडसे जी को गांधी के बराबर का मौका दिया जाए।

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लोक लहर के संपादक हैं।)

sarcasm
Political satire
Satire
Nathuram Godse
BJP
RSS

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं

कटाक्ष : बुलडोज़र के डंके में बज रहा है भारत का डंका


बाकी खबरें

  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License