NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यमन में सऊदी हवाई हमले में 31 लोग मारे गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल
इस हवाई हमले ने उसी क्षेत्र को निशाना बनाया जिसमें एक सऊदी फाइटर जेट टॉरनेडो को इसी दिन तड़के हाउथी मिसाइल द्वारा मार गिराया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
17 Feb 2020
Yaman attack

समाचार वेबसाइट मिडिल ईस्ट आई ने रिपोर्ट किया कि अल-जौफ गवर्नोरेट के अल-हैजाह के नजदीक शनिवार 15 फरवरी को सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में 31 यमनी नागरिकों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। इसी दिन तड़के इसी इलाके में हाउथी मिलिशिया समूह द्वारा कथित तौर पर एक सऊदी वायु सेना का फाइटर जेट टॉरनेडो को गिरा दिया गया।

हाउथी ने सऊदी फाइटर जेट को गिराने की ज़िम्मेदारी ली थी। इस वीडियो को जारी करते हुए उसने इसे 'एडवांस्ड सरफेस टू एयर मिसाइल' लॉन्च बताया है। इस वीडियो में उस क्षण को भी दिखाया गया है जब फाइटर जेट पर निशाना साधा गया जिसके परिणामस्वरूप ये जेट विस्फोट के साथ नीचे गिर गया।

हाउथी-समर्थक अल-मसीरा टीवी चैनल ने कहा कि सऊदी हवाई हमले में मारे गए नागरिक पर उस वक्त हमले हुए जब लोग गिराए गए सऊदी जेट के मलबे को देख कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया कि मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल भी हैं। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक लिसा ग्रांडे ने इस जानलेवा हवाई हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा कि "अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत, जो पक्ष बल का सहारा लेते हैं वे नागरिकों की रक्षा के लिए बाध्य होते हैं।" मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी चिंता जाहिर की कि युद्धरत पार्टियां यमन पर भारी, हिंसक लड़ाई और गठबंधन की बमबारी के पांच साल बाद भी नागरिकों की रक्षा करने में विफल हो रही हैं।

हाउथी के प्रवक्ता, मोहम्मद अब्दुल सलाम ने टॉरनेडो के गिराए जाने के बाद एक बयान ट्वीट करते हुए इसे "दुश्मन के लिए एक बड़ा झटका और यमनी (विद्रोही) वायु रक्षा क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत" बताया है।

हाउथी को उखाड़ने के उद्देश्य से सऊदी के नेतृत्व वाले खाड़ी सैन्य गठबंधन ने मार्च 2015 में यमन में दखल दिया जिसके बाद से नागरिक हताहतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। हाउथी को आर्थिक और सैन्य रूप से मदद पहुंचाने का ईरान पर आरोप लगाया जाता है। तब से अब तक इसने सउदी तथा पश्चिम समर्थित यमनी सरकार के राष्ट्रपति अब्द रब्बूह मंसूर हादी को फिर से सत्ता में बैठाने के लिए गरीब और युद्ध से ग्रसित इस देश में 21000 के करीब हवाई हमले किए हैं। हाउथी द्वारा नियंत्रण में लेने के बाद यमन के बड़े हिस्से तथा यमन की राजधानी साना से हादी के बाहर कर दिया गया था।

यमन में युद्ध के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे दुनिया के सबसे खराब मानवीय संकट के रूप में वर्णित किया गया है जिसमें 1,00,000 से अधिक यमन के लोग मारे गए जिसमें अधिकांश नागरिक हैं वहीं लाखों लोग विस्थापित हो गए। इसके चलते देश में दवा और खाने पीने की वस्तुओं का संकट उत्पन्न हो गया जिसने यमन के लाखों लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया।

शनिवार को हाउथी मिलिट्री मीडिया कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो से ये तस्वीर ली गई है जिसमें देखा जा सकता है कि यमन के उत्तरी अल-जौफ प्रांत में गिराए गए सऊदी जेट टॉरनेडो के पास यमन के नागरिक इकट्ठा हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

yaman
Saudi Arabia
Attack on Yaman
air strike

Related Stories

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला

तुर्की-यूएई रिश्तों में सुपर ब्लूम के मायने क्या हैं?

ब्लिंकन के 'इंडो-अब्राहमिक समझौते' का हुआ खुलासा

जांच पर और सवाल करते हैं 9/11 मामले में एफबीआई के सार्वजनिक हुए दस्तावेज 

कैसे अमेरिका और इज़राइल ने आत्मघाती कार हमलावर को जन्म दिया 


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Satellites
    संदीपन तालुकदार
    चीन के री-डिज़ाइंड Long March-8 ने एक बार में 22 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
    01 Mar 2022
    Long March-8 रॉकेट चीन की लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की अकादमी में बना दूसरा रॉकेट है।
  • Earth's climate system
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी
    01 Mar 2022
    आईपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से आर्थिक दरार गहरी होगी, असमानता में इजाफ़ा होगा और ग़रीबी बढ़ेगी। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे और श्रम व व्यापार का बाजार…
  • nehru modi
    डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रधानमंत्रियों के चुनावी भाषण: नेहरू से लेकर मोदी तक, किस स्तर पर आई भारतीय राजनीति 
    01 Mar 2022
    चुनाव प्रचार के 'न्यू लो' को पाताल की गहराइयों तक पहुंचता देखकर व्यथित था। अचानक जिज्ञासा हुई कि जाना जाए स्वतंत्रता बाद के हमारे पहले आम चुनावों में प्रचार का स्तर कैसा था और तबके प्रधानमंत्री अपनी…
  • रवि शंकर दुबे
    पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
    01 Mar 2022
    यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License