NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन की मदद करने पर सऊदी अदालत ने 69 लोगों को सज़ा सुनाई
हमास ने दावा किया है कि यह फ़ैसला सऊदी अरब और इज़रायल के बीच के संबंधों का परिणाम है। हिरासत में लिए गए और सज़ा दिए गए 69 जॉर्डन और फ़िलिस्तीनी नागरिकों में से अधिकांश हमास के सदस्य हैं जो दशकों से सऊदी अरब के निवासी थे।
पीपल्स डिस्पैच
09 Aug 2021
इज़रायल के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन की मदद करने पर सऊदी अदालत ने 69 लोगों को सज़ा सुनाई

सऊदी की एक टेरर कोर्ट ने रविवार 8 अगस्त को 69 फिलिस्तीनियों और जॉर्डन के नागरिकों को फिलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन हमास को उनके सक्रिय समर्थन के लिए सामूहिक सुनवाई में सजा सुनाई। ये सजा तीन साल से लेकर 22 साल तक के लिए जेल की सजा है।

सऊदी अधिकारियों ने फरवरी 2019 में दशकों से सऊदी अरब में रह रहे दर्जनों जॉर्डन और फ़िलिस्तीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन बंदियों में व्यवसायी, छात्र, शिक्षाविद शामिल हैं। उन सभी पर फिलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन हमास को वित्तीय सहायता देने का आरोप लगाया गया। सऊदी अरब की टेरर कोर्ट में उनके मुकदमे को COVID-19 महामारी के कारण महीनों तक टाला गया था।

हमास को मुस्लिम बोरदरहुड की एक शाखा के रूप में माना जाता है जिसे सऊदी अरब, ईजिप्ट और कुछ अन्य खाड़ी देशों द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया गया है।

हमास और इस्लामिक जिहाद दोनों ने रविवार को अलग-अलग बयानों में इस फैसले की निंदा की। हमास ने बयान में कहा कि उसके सदस्यों के खिलाफ सजा "क्रूर और अनुचित" है क्योंकि "किंगडम और इसके लोगों के लिए कोई अपराध किए बिना उन्होंने उन लोगों की मदद की है जिससे वे संबंध रखते हैं"। इसने सऊदी अधिकारियों से उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने के लिए भी कहा।

इस्लामिक जिहाद ने इन शब्दों को "अन्यायपूर्ण और अनुचित" और "इस्लामी कानून और अरबवाद के मूल्य के साथ असंगत" कहा। एनाडोलु एजेंसी ने ये रिपोर्ट प्रकाशित किया।

दोषी पाए जाने वालों में से कुछ लोगों को 22 साल जेल की सजा भी हुई थी। रविवार को हमास के जिन सदस्यों को सजा सुनाई गई उनमें इसके सऊदी अरब के 82 वर्षीय प्रतिनिधि मोहम्मद अल-खुदैरी और उनका बेटा शामिल है। उन्हें क्रमशः 15 साल और तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

खुदैरी दशकों से हमास के दूत के रूप में सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। उन्हें अप्रैल 2019 में हिरासत में लिया गया था।

इजरायल और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संबंधों को भी अब फिलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन के खिलाफ सऊदी अरब की कार्रवाई के रूप में देखा जाता है। पिछले साल सऊदी अरब के कुछ अरब देशों और इज़रायल के बीच अमेरिका की तरफ से रिश्तों को सामान्य करने के समझौते जिन्हें अब्राहम समझौते के रुप में जाना जाता है उसमें शामिल होने की अटकलें थीं। हालांकि सऊदी अरब ने इस समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया है, लेकिन व्यापक रूप से यह माना जाता है कि उसके इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष मधुर संबंध हैं।

Israel
Palestine
Saudi Arab
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License