NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
अंतरराष्ट्रीय
वैज्ञानिकों ने पश्चिमी अंटार्कटिका के ग्लेशियर में सफलतापूर्वक खुदाई की
इस खुदाई की सफलता से आशा है कि थ्वाइट्स ग्लेशियर पिघलने की प्रक्रिया को समझा जा सकेगा। थ्वाइट्स ग्लेशियर मौसम परिवर्तन से प्रभावित होने वाले सबसे संवेदनशील जगहों मे से एक है।
संदीपन तालुकदार
31 Jan 2020
Antarctica glacier
Image Courtesy: Interesting Engineering

थ्वाइट्स ग्लेशियर अंटार्कटिक में सबसे दूरदराज की जगहों में से एक है। अंटार्कटिक के पश्चिमी हिस्से में स्थित इस ग्लेशियर को मौसम परिवर्तन से सबसे ज्यादा खतरा है। दुनिया में महासागरों के जल स्तर को ऊंचा उठने में चार फ़ीसदी हिस्सा इसी ग्लेशियर का है। लेकिन अब भी यह ग्लेशियोलॉजिस्ट और मौसम विज्ञानियों के लिेए एक पहेली बना हुआ है। उनके लिए अबूझ सवाल है कि यह ग्लेशियर कितनी तेजी से पिघल रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है?

पिछले दो महीनों में भयानक तूफानों और न्यूनतम तापमान वाली स्थितियों से जूझते हुए वैज्ञानिकों की टीम, थ्वाइट्स की गहरी बर्फ की खुदाई करने में कामयाब रही है। यहां टॉरपीडो के आकार वाला आईसफिन नाम का एक रोबोट भी काम में लगाया गया है। आईसफिन का लक्ष्य ग्लेशियर के भीतरी हिस्सों से जानकारी जुटाना है, ताकि बर्फ के पिघलने की गति और दूसरी जानकारियों का विश्लेषण किया जा सके।

थ्वाइट्स ग्लेशियर का क्षेत्रफल 1,92,000 वर्ग किलोमीटर है। यह ब्रिटेन या फ्लोरिडा के बराबर है। पिछले तीस सालों में थ्वाइट्स से बहने वाली बर्फ दोगुनी हो गई है। यह बर्फ एमुंडसेन सागर में गिरती है और महासागरों के सालाना जलीय स्तर के चढ़ाव में चार फ़ीसदी का इजाफा करती है। अगर यह ग्लेशियर पिघल जाता है, तो समुद्र का भराव स्तर एक मीटर तक ऊंचा हो जाएगा। यह बेहद चिंताजनक है। भविष्य के लिए यह भयावह आपदा हो सकती है। वैज्ञानिक इसके पिघलने की गति का पता लगाना चाहते हैं।

थ्वाइट्स ग्लेशियर क्यों अहम है?

दुनिया के ताजे पानी में अंटार्कटिक की बर्फ की हिस्सेदारी नब्बे फ़ीसदी है। कुल बर्फ का अस्सी फ़ीसदी हिस्सा महाद्वीप के पूर्वी भाग में है। पूर्वी अंटार्कटिक की बर्फ मोटी है, जो ऊंचे मैदान पर जमा है। इसकी औसत मोटाई एक मील से भी ज्यादा है।

दूसरी तरफ पश्चिमी अंटार्कटिक का भूगोल पूरी तरह अलग है। यह बदलावों को भी आसानी से आमंत्रित करता है। यहां की बर्फ ऊंचे मैदानों पर टिकी नहीं है। बल्कि ज्यादातर बर्फ समुद्र स्तर से नीचे है।

समुद्र का गर्म पानी लगातार इस बर्फ की परत को छूता है। परिणामस्वरूप वक्त के साथ-साथ बर्फ का पिघलना भी तेज हो गया है।

नीचे दिए आंकड़ों में इस प्रक्रिया को परिभाषित किया गया है

science.png
ग्लेशियर में भेदन

पिछले कुछ महीनों से अमेरिका-ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के पांच संयुक्त दल थ्वाइट्स ग्लेशियर पर काम कर रहे हैं। इनमें से दो दलों ने इस बर्फ को भेदने में कामयाबी पाई है। MELT टीम ने 300 मीटर और TARSAN टीम ने 700 मीटर का भेदन किया है। दोनों टीमों ने इस खुदाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया। यह सभी दल अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त प्रोजेक्ट ITGC (इंटरनेशनल थ्वाइट्स ग्लेशियर कोलेबोरेशन) का हिस्सा हैं। यह प्रोजेक्ट थ्वाइट्स ग्लेशियर के अध्ययन के लिए चालू किया गया है।

आईसफिन के मुख्य वैज्ञानिक, अटलांटा में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की डॉ ब्रिटनी स्किमडिट् के मुताबिक, 'ग्लेशियर जिन मैदानी आधारों पर जमे हुए हैं, हमने वहां पहुंचने के लिए आईसफिन को बनाया है। यह वह जगह हैं, जहां परीक्षण करना लगभग नामुमकिन है। वहां लगातार बदलाव हो रहे हैं। थ्वाइट्स ग्लेशियर में यह काम करना हमारी टीम के सपने का पूरा होना है। पश्चिमी अंटार्कटिक में स्थित यह ग्लेशियर बेहद खतरनाक बिंदु पर पहुंच चुका है। परीक्षण से जो आंकड़ें मिलेंगे, वे बेहद उत्साहित करने वाले होंगे।'

एक ओसिएनोग्राफर (समुद्र का अध्ययन करने वाले) और ब्रिटेन की MELT टीम के प्रमुख डॉ कीथ निकोलस के मुताबिक, 'हम जानते हैं कि समुद्र का गर्म पानी पश्चिमी अंटार्कटिक के कई ग्लेशियर को पिघला रहा है। लेकिन हम थ्वाइट्स के बारे में खासतौर पर चिंतित हैं। जो नए आंकड़ें और जानकारी सामने आएगी, उनसे हम भविष्य को ज्यादा निश्चित्ता के साथ समझ सकेंगे।'

प्रक्रिया की सफलता के साथ थ्वाइट्स ग्लेशियर के पिघलने की प्रक्रिया के समझ आने की आशा लगाई जा रही है। थ्वाइट्स ग्लेशियर मौसम परिवर्तन से प्रभावित होने वाले सबसे संवेदनशील जगहों मे से एक है। आईसफिन द्वारा दिया गया विजुअल और दूसरी तरह के डेटा से थ्वाइट्स के पिघलने की गति की बेहतर समझ बनाई जा सकेगी।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Scientists Successfully Drill into Remote West Antarctica Glacier

Thwaite Glacier
Icefin
MELT
ITGC
TARSAN

Related Stories

अगले पांच वर्षों में पिघल सकती हैं अंटार्कटिक बर्फ की चट्टानें, समुद्री जल स्तर को गंभीर ख़तरा


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: किसान और राजनीति, क्या दिल्ली की तरह फ़तह होगा यूपी का मोर्चा!
    12 Dec 2021
    एक साल से भी ज़्यादा समय बाद किसान दिल्ली का मोर्चा जीत कर घर लौट रहे हैं। और जिनका यूपी, पंजाब में घर है उनके सामने आने वाला चुनाव है...जिसमें उन्हें अपने हक़ में एक नई सरकार चुननी है। यूपी का किसान…
  • CBSE
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: प्रश्न पूछो, पर ज़रा ढंग से तो पूछो
    12 Dec 2021
    अभी ऐसे ही, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एक प्रश्न पूछ लिया गया कि किस सरकार के तहत सन् दो हजार दो में गुजरात में अप्रत्याशित स्तर पर मुस्लिम विरोधी हिंसा हुई थी। सरकार को अखर गया, माथा ठनक गया। इतना…
  • PM modi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: अमृत महोत्सव, सांसदों को फटकार का नाटक और अन्य
    12 Dec 2021
    एक तरफ प्रधानमंत्री सांसदों को सदन में उपस्थिति रहने को कहते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी चुनाव वाले राज्यों के अपने करीब सौ सांसदों को निर्देश देती है कि वह सारे काम छोड़ कर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों…
  • varanasi
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: बनारस में जिन गंगा घाटों पर गिरते हैं शहर भर के नाले, वहीं से होगी मोदी की इंट्री और एक्जिट
    12 Dec 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को बनारस के जिन घाटों से गंगा में इंट्री और एक्जिट करेंगे, उनमें एक है खिड़किया घाट और दूसरा रविदास घाट। एक पर शाही नाले का बदबूदार पानी गंगा को गंदा कर रहा है,…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...
    12 Dec 2021
    भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े जनआंदोलन में किसानों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और अब किसान धीरे धीरे घर की तरफ़ जा रहे हैं। पढ़िये विहाग वैभव की किसानों पर यह नज़्म...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License