NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
धीमे टीकाकरण के बीच नए वैरिएंट के साथ इराक़ में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर
इराक़ ने मार्च में ही उस समय टीकाकरण शुरू कर दिया था जब उसे चीनी साइनोफॉर्म वैक्सीन की 50,000 से अधिक खुराक मिली थी। COVAX पहल के तहत 25 मार्च को ऑक्सफोर्ड एस्ट्राज़ेनेका की 3.36,000 खुराक मिली है।
पीपल्स डिस्पैच
02 Apr 2021
धीमे टीकाकरण के बीच नए वैरिएंट के साथ इराक़ में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर

इराक में COVID-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ गया है। गुरुवार 1 अप्रैल को इससे संक्रमण के 6,000 से अधिक मामले सामने आए वहीं इससे 37 लोगों की मौत हो गई। देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 8,51,000 को पार कर गई वहीं 14,300 से अधिक मौत हुई है।

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में हाल के मामलों में आधे से अधिक अत्यधिक संक्रामक यूके वैरिएंट के हैं जो पहली बार फरवरी में देश में सामने आए थे।

दूसरी लहर फरवरी के अंत में शुरू हुई। हालांकि मृत्यु दर पहली लहर की तुलना में अभी तक कम है जबकि संक्रमण दर बहुत अधिक है जो देश की खराब स्वास्थ्य ढ़ांचे पर दबाव बढ़ा रहा है। अल-जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के अधिकांश अस्पताल भरे हुए हैं और ताजा मामलों के रोगियों के लिए कोई बिस्तर खाली नहीं है।

दूसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमणों की संख्या पहली लहर की तुलना में बहुत अधिक है जो सितंबर में अपने चरम पर थी जिसमें सबसे अधिक नए संक्रमणों की संख्या (4,700 से अधिक) 29 सितंबर को दर्ज की गई थी।

कुछ पर्यवेक्षकों के अनुसार संक्रमणों की वास्तविक संख्या अधिक होगी क्योंकि देश में जांच की संख्या अभी भी बहुत कम है।

हालांकि, पिछले महीने की शुरुआत में चीनी साइनोफॉर्म वैक्सीन के 50,000 से अधिक खुराक के पहुंचने के साथ इराक में टीकाकरण शुरू हो गया था। बाद में 25 मार्च को यूएन-डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में COVAX पहल के तहत ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के 336,000 से अधिक खुराक के पहुंचने के साथ टीकाकरण में तेजी लाई गई थी।

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार साइनोफॉर्मा की 200,000 से अधिक खुराक अगले दो हफ्तों के भीतर देश में आने की उम्मीद है।

इस बीच, शिक्षा मंत्रालय द्वारा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को ऑफलाइन कराने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद गुरुवार 1 अप्रैल को देश में कई प्रदर्शन हुए। सोशल मीडिया पर इराक के लोगों ने कहा कि जब कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जा सकती हैं तो दूसरी लहर के बीच ऑफलाइन परीक्षाओं की कोई आवश्यकता नहीं है। ट्विटर पर UNESCO_SAVE_US ट्रेंड कर रहा है। देश में पहली लहर शुरू होने के बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थी।

Iraq
COVID-19
corona vaccine
Covid-19 Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • yogi
    अजय कुमार
    उत्तर प्रदेश : बिल्कुल पूरी नहीं हुई हैं जनता की बुनियादी ज़रूरतें
    09 Feb 2022
    लोगों की बेहतरी से जुड़े सरकारी मानकों के निगाह से देखने पर उत्तर प्रदेश में घाव ही घाव नजर आते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग़रीबी बेरोज़गारी के के हालात इतने बुरे हैं कि लगता है जैसे योगी सरकार ने इन…
  • देबांगना चैटर्जी
    फ़्रांस में खेलों में हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध के ज़रिये हो रहा है विभाजनकारी, भेदभावपूर्ण और ख़तरनाक खेल
    09 Feb 2022
    फ़्रांस में धर्मनिरपेक्षता को बरक़रार रखने के लिए खेलों में हिजाब और दूसरे "सुस्पष्ट धार्मिक चिन्हों" पर प्रतिबंध लगाने की कवायद पूरी तरह से पाखंड, भेदभाव और राजनीतिक हितों से भरी नज़र आती है। आख़िरकार…
  • Modi
    अजय गुदावर्ती
    मोदी की लोकप्रियता अपने ही बुने हुए जाल में फंस गई है
    09 Feb 2022
    अलोकप्रिय नीतियों के बावजूद पीएम की चुनाव जीतने की अद्भुत कला ही उनकी अपार लोकप्रियता का उदाहरण है। जहाँ इस लोकप्रियता ने अभी तक विमुद्रीकरण, जीएसटी और महामारी में कुप्रबंधन के बावजूद अच्छी तरह से…
  • unemployment
    कौशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    ​गत 5 वर्षों में पदों में कटौती से सरकारी नौकरियों पर छाए असुरक्षा के बादल
    09 Feb 2022
    संघ लोकसेवा आयोग द्वारा 2016-17 में भर्ती किए गए कुल उम्मीदवार 6,103 की तदाद 2019-20 में 30 फीसदी घट कर महज 4,399 रह गई।
  • SP MENIFESTO
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनता की उम्मीदों पर कितना खरा होगा अखिलेश का ‘वचन’
    09 Feb 2022
    समाजवादी पार्टी ने अपने कहे मुताबिक भाजपा के बाद अपने वादों का पिटारा खोल दिया, इस बार अखिलेश ने अपने घोषणा पत्र को समाजवादी वचन पत्र का नाम दिया, इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं पर विशेष ध्यान दिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License