NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
आस्ट्रेलिया ओपन में सेरेना की आसान जीत
सेरेना विलियम्स रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।
एपी
08 Feb 2021
Serena Wlliams

मेलबर्न:  सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में सोमवार को एकतरफा जीत दर्ज की।

सेरेना ने एक गेम में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट के पहले दिन लगातार 10 गेम जीतकर लॉरा सीजमुंड को 6-1, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सेरेना रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।

सेरेना ने इस मुकाबले के दौरान अपनी सर्विस पर सिर्फ नौ अंक गंवाए और 16 विनर जड़े।

सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने 2019 से पहला ग्रैंडस्लैम मैच जीता जब उन्होंने अपने 21वें आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलते हुए कर्स्टन फिलिपकेन्स को 7-5, 6-2 से हराया।

चालीस साल की वीनस इस साल के ड्रॉ में सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी हैं। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लेने वाली उन सिर्फ छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है।

दो साल पहले मेलबर्न में खिताब जीतने वाली तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने रोड लावेर एरेना में पहला मैच खेलते हुए अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा को 6-1, 6-2 से हराया।

दुनिय की शीर्ष 40 खिलाड़ियों में शामिल रह चुकी और आठ साल में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कनाडा की रेबेका मारिनो ने वाइल्ड कार्ड धारक किंबर्ले बिरेली को 6-0, 7-6 से हराया। मारिनो अवसाद और पैर की गंभीर चोट के कारण बाहर थी।

पुरुष एकल में 14वें वरीय मिलोस राओनिक ने फेडेरिको कोरिया को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया जबकि अमेरिका के रेइली ओपलेका ने 18 ऐस की मदद से ल्यू येन सुन को 6-3, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

Australian Open
Serena Wlliams
Naomi Osaka

Related Stories

लगातार 22वीं जीत के साथ ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंची


बाकी खबरें

  • यूपी, पंजाब और कश्मीर के लिए अब 'धर्मांतरण-विवाद' का ट्रायल!
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी, पंजाब और कश्मीर के लिए अब 'धर्मांतरण-विवाद' का ट्रायल!
    30 Jun 2021
    भारत जैसे धार्मिक आजादी वाले देश में धर्म और धर्मांतरण को लेकर आये दिन इतना सारा विवाद और बवाल क्यों होता रहता है? यूपी और कश्मीर के कुछ छिटपुट मसलों को हाल के दिनों में बड़ा विवाद बनाने की भरपूर…
  • पट्रोल पर असीम टैक्स वृद्धि ने तोड़ी आम आदमी की कमर, सरकार गा रही जन कल्याण का राग
    अजय कुमार
    पट्रोल पर असीम टैक्स वृद्धि ने तोड़ी आम आदमी की कमर, सरकार गा रही जन कल्याण का राग
    30 Jun 2021
    साल 2014 में सरकार पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगा कर तकरीबन ₹10 वसूल करती थी और डीजल पर तकरीबन ₹4। मौजूदा समय में तकरीबन पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के तौर पर ₹32 और डीजल पर ₹31 की वसूली…
  • खोरी गांव: पुनर्वास के बिना घर तोड़े जाने का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, चढूनी के नेतृत्व में धरना
    मुकुंद झा
    खोरी गांव: पुनर्वास के बिना घर तोड़े जाने का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, चढूनी के नेतृत्व में धरना
    30 Jun 2021
    फरीदाबाद के खोरी गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इसके बाद किसान नेता गुरुनाम सिंह…
  •  कलकत्ता हाईकोर्ट
    भाषा
    बंगाल हिंसा पर एनएचआरसी की समिति ने कलकत्ता हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी
    30 Jun 2021
    राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की समिति ने सीलबंद लिफाफे में अदालत को रिपोर्ट सौंपी। पीठ इस मामले में अब दो जुलाई को सुनवाई करेगी।
  • sc
    भाषा
    परिवार के किसी सदस्य के कोरोना से संक्रमित होने पर उम्मीदवार सीए परीक्षा से हट सकते हैं : न्यायालय
    30 Jun 2021
    पीठ ने कहा कि आईसीएआई की योजना के अनुसार ऐसे उम्मीदवार को परीक्षा से हटने (ऑप्ट-आउट) की अनुमति दी जाएगी और इसे प्रयास के रूप में नहीं गिना जाएगा तथा ऐसे उम्मीदवार को अगली परीक्षा में शामिल होने की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License