NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
आस्ट्रेलिया ओपन में सेरेना की आसान जीत
सेरेना विलियम्स रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।
एपी
08 Feb 2021
Serena Wlliams

मेलबर्न:  सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में सोमवार को एकतरफा जीत दर्ज की।

सेरेना ने एक गेम में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट के पहले दिन लगातार 10 गेम जीतकर लॉरा सीजमुंड को 6-1, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सेरेना रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।

सेरेना ने इस मुकाबले के दौरान अपनी सर्विस पर सिर्फ नौ अंक गंवाए और 16 विनर जड़े।

सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने 2019 से पहला ग्रैंडस्लैम मैच जीता जब उन्होंने अपने 21वें आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलते हुए कर्स्टन फिलिपकेन्स को 7-5, 6-2 से हराया।

चालीस साल की वीनस इस साल के ड्रॉ में सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी हैं। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लेने वाली उन सिर्फ छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है।

दो साल पहले मेलबर्न में खिताब जीतने वाली तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने रोड लावेर एरेना में पहला मैच खेलते हुए अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा को 6-1, 6-2 से हराया।

दुनिय की शीर्ष 40 खिलाड़ियों में शामिल रह चुकी और आठ साल में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कनाडा की रेबेका मारिनो ने वाइल्ड कार्ड धारक किंबर्ले बिरेली को 6-0, 7-6 से हराया। मारिनो अवसाद और पैर की गंभीर चोट के कारण बाहर थी।

पुरुष एकल में 14वें वरीय मिलोस राओनिक ने फेडेरिको कोरिया को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया जबकि अमेरिका के रेइली ओपलेका ने 18 ऐस की मदद से ल्यू येन सुन को 6-3, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

Australian Open
Serena Wlliams
Naomi Osaka

Related Stories

लगातार 22वीं जीत के साथ ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंची


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License