NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
आस्ट्रेलिया ओपन में सेरेना की आसान जीत
सेरेना विलियम्स रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।
एपी
08 Feb 2021
Serena Wlliams

मेलबर्न:  सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में सोमवार को एकतरफा जीत दर्ज की।

सेरेना ने एक गेम में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट के पहले दिन लगातार 10 गेम जीतकर लॉरा सीजमुंड को 6-1, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सेरेना रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।

सेरेना ने इस मुकाबले के दौरान अपनी सर्विस पर सिर्फ नौ अंक गंवाए और 16 विनर जड़े।

सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने 2019 से पहला ग्रैंडस्लैम मैच जीता जब उन्होंने अपने 21वें आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलते हुए कर्स्टन फिलिपकेन्स को 7-5, 6-2 से हराया।

चालीस साल की वीनस इस साल के ड्रॉ में सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी हैं। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में हिस्सा लेने वाली उन सिर्फ छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है।

दो साल पहले मेलबर्न में खिताब जीतने वाली तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने रोड लावेर एरेना में पहला मैच खेलते हुए अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा को 6-1, 6-2 से हराया।

दुनिय की शीर्ष 40 खिलाड़ियों में शामिल रह चुकी और आठ साल में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कनाडा की रेबेका मारिनो ने वाइल्ड कार्ड धारक किंबर्ले बिरेली को 6-0, 7-6 से हराया। मारिनो अवसाद और पैर की गंभीर चोट के कारण बाहर थी।

पुरुष एकल में 14वें वरीय मिलोस राओनिक ने फेडेरिको कोरिया को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया जबकि अमेरिका के रेइली ओपलेका ने 18 ऐस की मदद से ल्यू येन सुन को 6-3, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

Australian Open
Serena Wlliams
Naomi Osaka

Related Stories

लगातार 22वीं जीत के साथ ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंची


बाकी खबरें

  • Lenin
    अनीश अंकुर
    लेनिन: ‘‘कल बहुत जल्दी होता... और कल बहुत देर हो चुकी होगी... समय है आज’’
    22 Apr 2022
    लेनिन के जन्म की 152वीं सालगिरह पर पुनर्प्रकाशित: कहा जाता है कि सत्रहवी शताब्दी की अंग्रेज़ क्रांति क्रामवेल के बगैर, अठारहवीं सदी की फ्रांसीसी क्रांति रॉब्सपीयर के बगैर भी संपन्न होती लेकिन बीसवीं…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,451 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत 
    22 Apr 2022
    दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त देने का ऐलान किया है। 
  • पीपल्स डिस्पैच
    नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर
    22 Apr 2022
    जर्मनी, कनाडा, यूके, नीदरलैंड और रोमानिया उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने यूक्रेन को और ज़्यादा हथियारों की आपूर्ति का वादा किया है। अमेरिका पहले ही एक हफ़्ते में एक अरब डॉलर क़ीमत के हथियारों की…
  • एम. के. भद्रकुमार
    सामूहिक विनाश के प्रवासी पक्षी
    22 Apr 2022
    रूसियों ने चौंकाने वाला दावा किया है कि, पेंटागन की जैव-प्रयोगशालाओं में तैयार किए गए डिजिटलीकृत प्रवासी पक्षी वास्तव में उनके क़ब्ज़े में आ गए हैं।
  • रश्मि सहगल
    उत्तराखंड समान नागरिक संहिता चाहता है, इसका क्या मतलब है?
    21 Apr 2022
    भाजपा के नेता समय-समय पर, मतदाताओं का अपने पक्ष में ध्रुवीकरण करने के लिए, यूसीसी का मुद्दा उछालते रहते हैं। फिर, यह केवल एक संहिता का मामला नहीं है, जो मुसलमानों को फिक्रमंद करता है। यह हिंदुओं पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License