NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सीरम इंस्टीट्यूट आग : तीन सरकारी एजेंसियों ने शुरू की जांच
पीएमसी, पीएमआरडीए और एमआईडीसी के अग्निशमन विभाग के प्रमुख इस संयुक्त जांच दल का हिस्सा होंगे।
भाषा
23 Jan 2021
सीरम इंस्टीट्यूट आग

पुणे: महाराष्ट्र की तीन सरकारी एजेंसियों के अग्निशमन विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में आग लगने और उसमें पांच लोगों की मौत की घटना की जांच शुक्रवार से शुरू कर दी है।

पुणे महानगरपालिका (पीएमसी), पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए), महाराष्ट्र औद्यागिक विकास निगम (एमआईडीसी) के अग्निशमन विभाग के प्रमुख इस संयुक्त जांच दल का हिस्सा होंगे।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में आग लगने से संविदा पर काम करने वाले पांच मजदूरों की जलकर मौत हो गई। टीका बनाने वाले सबसे बड़ी कंपनी के परिसर में सेज-3 इलाके में लगी आग में इमारत की ऊपरी दो मंजिलों को नुकसान पहुंचा है।

पीएमआरडीए के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र पोटफोड़े ने बताया कि पीएमसी के योजना एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी और एमआईडीसी, सभी साथ मिलकर इमारत में आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे।

जोन 5 की पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने बताया कि हदप्सार थाने ने दुर्घटना और जलने के कारण मौत होने का मामला दर्ज किया है।

पोटफोड़े ने बताया, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि पूरी मंजिल (चौथी और पांचवीं) क्षतिग्रस्त हो गई है। हम आग लगने के कारण और आग कैसे फैली इसकी जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आग में कई तरह के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी एजेंसियों से मिले तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला जाएगा कि आग कैसे लगी।’’

Serum Institute Fire
PMC
PMRDA
MIDC

Related Stories

दर्दनाक: औद्योगिक हादसों में एक ही दिन में कम से कम 11 मज़दूरों ने गंवाई जान, कई घायल

भारतीय सीरम संस्थान के परिसर में आग लगी, पांच जले हुए शव मिले


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: जश्न-ए-नौरोज़ भी है…जश्न-ए-बहाराँ भी है
    20 Mar 2022
    अभी दो दिन पहले हमने होली और शब-ए-बारात एक साथ मनाई और 21 मार्च को नौरोज़ है। नौरोज़ यानी नया दिन। पारसियों के नए साल की शुरुआत। वसंत हर देश, हर समाज के लिए जश्न-ए-बहाराँ लेकर आता है। इसी सिलसिले में…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: बिन देखे मुझे भी पता है कि फ़िल्म बहुत ही अधिक अच्छी है
    20 Mar 2022
    फ़िल्म बहुत ही अधिक अच्छी है। अधिकतर लोगों की तरह मुझे भी बिना देखे ही पता चल गया है कि फ़िल्म बहुत ही अधिक अच्छी है। फ़िल्म सिनेमाघरों में अब सिर्फ़ इसलिए चल रही है कि मैं उसे जल्दी से देख लूं।
  • लाल बहादुर सिंह
    ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा
    20 Mar 2022
    जिस ऐतिहासिक आंदोलन को मोदी शाह खट्टर योगी की सत्ता का दुर्धर्ष दमन और कोई छल छद्म न तोड़ सका, वह अगर अपने अंतर्विरोधों से कमजोर होता है तो यह इतिहास की विराट त्रासदी होगी, जिसकी कीमत पूरे देश को…
  • नाज़मा ख़ान
    कश्मीर को समझना क्या रॉकेट साइंस है ?  
    20 Mar 2022
    हर कश्मीरी कोशिश करता है कि कश्मीर आने वाला अपने साथ कश्मीर की ख़ूबसूरत वादियों की तस्वीर ही नहीं बल्कि बेहतरीन मेहमान नवाज़ी के तजुर्बे और क़िस्से लेकर लौटे।
  • COlombia
    पीपल्स डिस्पैच
    कोलंबिया में महिलाओं का प्रजनन अधिकारों के लिए संघर्ष जारी
    19 Mar 2022
    "राउंडटेबल फॉर लाइफ़ एंड हेल्थ ऑफ़ वीमेन" की एना गोंजालेज़ वेलेज़ ने पीपल्स डिस्पैच से संवैधानिक न्यायालय के उस फ़ैसले पर बातचीत की, जो कोलंबिया में गर्भपात के अपराधीकरण के खात्मे का ऐलान कर चुका है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License