NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
जी 20 द्वारा ग़रीब देशों के लिए घोषित छह महीने तक ऋण निलंबन पर कई समूहों ने निराशा व्यक्त की
विभिन्न समूहों और एक्टिविस्टों ने ग़रीब देशों के सभी बाहरी ऋणों को रद्द करने की मांग की है ताकि वे कोरोनोवायरस महामारी के चलते पैदा हुए आर्थिक और स्वास्थ्य संकट का सामना कर सकें।
पीपल्स डिस्पैच
15 Oct 2020
जी 20 द्वारा ग़रीब देशों के लिए घोषित छह महीने तक ऋण निलंबन पर कई समूहों ने निराशा व्यक्त की

विभिन्न ऋण-विरोधी समूहों (anti-debt groups) और एक्टिविस्ट ने सबसे ग़रीब देशों के लिए ऋण भुगतान निलंबन में छह महीने के विस्तार की जी 20 की घोषणा पर निराशा व्यक्त की है। इस फैसले की घोषणा बुधवार 14 अक्टूबर को जी 20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक के बाद की गई।

ऋण भुगतान निलंबन को बढ़ाने का निर्णय ऋणी देशों को COVID-19 महामारी के कारण होने वाले स्वास्थ्य और आर्थिक संकट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम बनाने के लिए लिया गया था।

इस साल अप्रैल महीने में कोरोनोवायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच जी 20 और विश्व बैंक ने संयुक्त रूप से क़र्जदारों को आश्वस्त करने के लिए ऋण सेवा निलंबन पहल की शुरुआत की थी जिसमें ज्यादातर ग़रीब देश थे। इसने इस वर्ष के अंत तक ऋण चुकौती को निलंबित कर दिया था। बुधवार को की गई घोषणा के अनुसार अब देश जून 2021 तक अपने बाहरी ऋणों को चुकाने से बच सकते हैं।

अब तक सभी पात्र देशों में से केवल आधे देशों ने ही इस सुविधा का इस्तेमाल किया है। जी 20 ने दावा किया कि नए विस्तार से ग़रीब देशों को 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राहत मिलेगी। वे हेल्थ केयर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस धन का इस्तेमाल कर सकते हैं और उनके डोमेस्टिक रिकवरी के लिए इस प्रोत्साहन पैकेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलोचकों ने इस ऋण निलंबन को प्राप्त करने के मामले में गंभीर स्थितियों की ओर इशारा किया है क्योंकि यह कारण है कि अधिकांश ग़रीब देशों ने अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है। वे यह भी तर्क देते हैं कि ऋण चुकौती योजना से निजी देनदारों की अनुपस्थिति ने ग़रीब देशों पर इसके बेहतर प्रभाव को कम कर दिया है।

कई अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों जैसे सीआईवीआईसीयूएस ने हालांकि इस ऋण चुकौती की तारीख़ को केवल छह महीने तक बढ़ाने के निर्णय पर अपनी निराशा व्यक्त की है। वे कम से कम एक साल के लिए विस्तार की मांग कर रहे हैं। वे कहते रहे हैं कि कई देशों को स्वास्थ्य और अन्य जीवन रक्षक सेवाओं के बजाय ऋण चुकौती पर अधिक खर्च करने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें अपने संसाधनों को इस अहम मोड़ पर शामिल करने लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

कई अन्य समूहों जैसे एशियन पीपल्स मूवमेंट ऑन डेब्ट एंड डेवलपमेंट और ऑक्सफैम जीबी ने ग़रीब देशों के लिए सभी बाहरी ऋणों को पूरी तरह से रद्द करने का आह्वान किया है।

G-20
Poor countries
COVID-19
Heath Sector
International news

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    यूपी: दाग़ी उम्मीदवारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, लेकिन सच्चाई क्या है?
    19 Jan 2022
    सत्ताधारी बीजेपी खुद को जहां सबसे ज्यादा स्वच्छ और ईमानदार छवि वाली पार्टी तो वहीं विरोधियों को गुंडाराज वाली पार्टी बता रही है। हालांकि अगर आंकड़ों पर नज़र डालें तो इनके दावों से उलट 'हम्माम में सब…
  • Cows
    गौरव गुलमोहर
    यूपी गौशाला पड़ताल: तेज़ ठंड और भूख से तड़प-तड़प कर मर रही हैं गाय
    19 Jan 2022
    झाँसी की घुघुआ गौशाला में पिछले 10 दिन में लगभग 20 से अधिक गायें भूख और ठंड से मर चुकी हैं। रोज 2 से 3 गायें मर रही हैं। ज़िंदा गायों की हालत भी कुछ अच्छी नहीं है।
  • BIHAR IN UP
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: सियासत की पटरी पर आमने-सामने खड़ा हो गया बिहार का डबल इंजन!
    19 Jan 2022
    बिहार के राजनीतिक दिग्गज अब यूपी में दम दिखाने के लिए तैयार हैं, एक ओर जहां जेडीयू ने बीजेपी से अलग बगावती तेवर अपना लिए हैं, वहीं मुकेश साहनी और चिराग पासवान ने भी ताल ठोक दी है।
  • women
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: महिलाओं के लिए बनाई जा रही नीति पर चर्चा नाकाफ़ी
    19 Jan 2022
    मसौदा नीति में बढ़ते लिंगानुपात को संबोधित किये जाने की आवश्यकता सहित घरेलू कार्यों में लैंगिक विषमता को अनुमानित करने के लिए एक सर्वेक्षण करने, एकल महिला मुखिया एवं वंचित परिवारों के लिए सामाजिक…
  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    बसपा के बहुजन आंदोलन के हाशिये पर पहुंचने के मायने?
    19 Jan 2022
    जिस बहुजन आंदोलन और उसकी राजनीति का कांशीराम ने सपना देखा और उसे हक़ीक़त में बदला था, वह आज गहरी निराशा और बिखराव के रास्ते पर है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License