NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
शर्मनाक: वोट नहीं देने पर दलितों के साथ बर्बरता!
बिहार के औरंगाबाद में शर्मनाक मामला देखने को मिला, जहां पंचायत के मुखिया के पद पर खड़े होने वाले एक उम्मीदवार ने दो दलितों को बेहद बुरी तरह प्रताड़ित किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रवि शंकर दुबे
13 Dec 2021
Dalits

‘समान अधिकार और सम्मान’ का प्रचार करने वाले नीतीश कुमार और उनकी सहयोगी सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के वादों की रीढ़ कितनी मजबूत है ये बिहार के औरंगाबाद से आई एक वीडियो से साफ हो जाता है, इस वीडियो में हर वो हरकत की गई है जो सिर्फ मानवता के मुंह पर एक तमाचा ही नहीं जड़ती, बल्कि समानता जैसे शब्दों को और इन्हें रटने वाले नेताओं को कठघरे में भी खड़ा करती है, वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि कैसे एक बाहुबली दो दलितों से उठक-बैठक करवा रहा है, एक युवक की गर्दन पकड़ कर उसे ज़मीन पर झुकाकर उससे थूकने को बोल रहा है, फिर गाली देकर उसे चाटने के लिए मजबूर कर रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अंबेडकरवादी सुशील शिंदे नाम के एक शख्स ने लिखा है कि ‘’ बिहार के औरंगाबाद के सिंघना गांव में मुखिया के चुनाव में वोट नहीं देने के कारण बलवंत सिंह ने वोटरों से थूक चटवाया और कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई! देश आजाद होने के 75 साल बाद भी सवर्ण अब भी दलितों को अपना गुलाम समझते हैं। और थूक चटवाकर दलितों को उनकी औकात दिखा रहा हैं।‘’

दरअसल सिंघना गांव में होने वाले पंचायती चुनाव में मुखिया पद के लिए नेता बलवंत सिंह प्रत्याशी थे। आरोप है कि उन्होंने वोट के लिए लोगों को पैसे बांटे थे, इसके बावजूद उन्हें वोट नहीं दिए जाने पर वे बौखला गए और अपनी मर्यादा भूलकर दलितों के साथ अत्याचार करना शुरू कर दिया।

मामले को बढ़ता देख बलवंत सिंह ने अपनी सफाई भी पेश की, जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों युवक शराब पीकर उपद्रव कर रहे थे, और उनके शांत होने के बाद उन्हें सजा दी गई है।

चलिए एक बार को मान लेते हैं, कि दोनों युवकों ने उपद्रव किया, लेकिन सवाल ये है कि कानून नाम की भी कोई चीज़ है या नहीं?  या फिर बलवंत सिंह खुद को कानून से ऊपर समझते हैं?, क्योंकि हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा कि दलितों के साथ या किसी के भी साथ ऐसी मानवता को शर्मशार कर देने वाली हरकतें की जाएं, या फिर उन्हें ऐसी सजा दी जाए।

मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिला पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए थे, इसके बाद भी लगातार जांच की जा रही है।

भले ही पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही हो, लेकिन बिहार जैसे राज्य में, जहां भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन सरकार का बखान करते नहीं थकती, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही करते नहीं थकते, वहां ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदारी कौन लेगा?..  या फिर ये अत्याचार यूं ही बदस्तूर जारी रहेंगे... क्योंकि जब देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं, पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में सिर्फ पंचायती चुनाव में वोट नहीं डालने पर एक बाहुबली का दलितों के साथ ऐसा बरताव हमें फिर से गुलाम होने का तंज कस रहा है।

Bihar
aurangabad
viral video
Dalits
Attack on dalits
Nitish Kumar
BJP
Dalit Rights

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग

मेरे लेखन का उद्देश्य मूलरूप से दलित और स्त्री विमर्श है: सुशीला टाकभौरे


बाकी खबरें

  • muzaffarpur Motiabind Operation
    एम.ओबैद
    बिहारः डॉक्टरों की लापरवाही से 26 लोगों की गई आंखों की रोशनी, आंख निकालने की नौबत
    30 Nov 2021
    मुज़फ़्फ़रपुर आंखों के हॉस्पिटल में 60 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिनमें 26 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। संक्रमण इतना बढ़ गया है कि कुछ लोगों की आंख निकालनी पड़ सकती है।
  • UP TET
    भाषा
    टीईटी पेपर लीक मामला: उप्र एसटीएफ ने एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ़्तार किया
    30 Nov 2021
    एसटीएफ की नोएडा इकाई के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस में टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। 
  • Indian team
    भाषा
    दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया
    30 Nov 2021
    भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा। विराट कोहली और उनकी टीम नौ दिसंबर को यहां पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे…
  • MGNREGA
    रवीन्द्र नाथ सिन्हा
    पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
    30 Nov 2021
    मनरेगा जॉब कार्ड दिए जाने में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को ही प्रायः वरीयता दी जाती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी शिकायत की है कि केंद्र सरकार भी इस योजना के कार्यान्वयन…
  • Pushkar Singh Dhami
    भाषा
    लगातार विरोध के चलते उत्तराखंड सरकार ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग किया
    30 Nov 2021
    अस्तित्व में आने के ठीक दो साल बाद देवस्थानम बोर्ड के भंग होने का जहां तीर्थ पुरोहितों और साधु संतों ने स्वागत किया। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने इसे आगामी विधानसभा चुनावों में हार के डर से लिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License