NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एएमयूः 'पुलिस में शिकायत करने वाले छात्रों को निकाल दिया जाएगा और आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे'
कारवां-ए-मोहब्बत और इंडियन कल्चर फोरम (ICF) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने 17 दिसंबर को विश्वविद्यालय का दौरा किया था। टीम ने फैकल्टी के सदस्यों, छात्रों, डॉक्टरों और विश्वविद्यालय प्रशासन के कई सदस्यों के साथ रजिस्ट्रार और प्रॉक्टर सहित कई आला अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Dec 2019
The Siege of Aligarh Muslim
Image Courtesy : Outlook India

एनआरसी और सीएए को लेकर नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर जिस दिन पुलिस बर्बर कार्रवाई कर रही थी ठीक उसी दिन यानी 15 दिसंबर को यूपी पुलिस अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों पर क़हर ढा रही थी।

यूपी पुलिस की बर्बरता की दास्तान विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 19 वर्षीय लॉ के एक छात्र कारवां-ए-मोहब्बत और इंडियन कल्चर फोरम (ICF) की फैक्ट फाइंडिंग टीम को बताते हैं। आईसीएफ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़ वे कहते हैं ‘15 दिसंबर की रात जब पुलिस यूनिवर्सिटी परिसर में घुसी तो मैंने लाइब्रेरी से घर की तरफ जाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान मेरा सामना पुलिस से हो गया और में बर्बर कार्रवाई का शिकार हो गए।

इस घटना में मेरा हाथ टूट गया और पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने थाना ले जाने के लिए मुझे ट्रक में बैठा लिया और रास्ते भर टूटे हुए हाथ को मरोड़ती रही और सांप्रदायिक तंज करती रही। थाना में मेरे कपड़े उतार कर चमड़े के बेल्ट से पीटा गया।' इस घटना के संबंध में वे पुलिस को शिकायत करना नहीं चाहते हैं।

फैक्ट फाइंडिंग टीम ने 17 दिसंबर को विश्वविद्यालय का दौरा किया था। टीम ने फैकल्टी, छात्रों, डॉक्टरों और विश्वविद्यालय प्रशासन के कई सदस्यों के साथ रजिस्ट्रार और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर सहित कई अधिकारियों के साथ मुलाकात की। टीम की वाइस चांसलर से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्हें कहा गया वाइस चांसलर आउट ऑफ स्टेशन हैं। ये बात सुनकर टीम के सदस्य हैरान रह गए कि महज़ दो दिनों पहले यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस ने छात्रों पर कार्रवाई की थी और वे अलीगढ़ में नहीं हैं।

एएमयू का दौरा करने वाली टीम को कई छात्रों ने कहा कि उन्हें यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी छात्र पुलिस में शिकायत करता है तो उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाल दिया जाएगा और उनके ख़िलाफ़ आपराधिक मामलों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इस डर से कई घायल छात्र इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नहीं गए कि उनका नाम सार्वजनिक हो जाएगा और प्रशासन उन पर कार्रवाई करेगी।

यूनिवर्सिटी का दौरा करने वाली फैक्ट फाइंडिंग टीम में हर्ष मंदर (मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक), नंदिनी सुंदर (प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय), जॉन दयाल (वरिष्ठ पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता), नताशा बधवार (फिल्म निर्माता), विमल (एनएपीएम से जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ता), अंकिता रामगोपाल (वकील, करवान ए मोहब्बत), सुमित कुमार गुप्ता (वकील, करवान ए मोहब्बत), इशिता मेहता (भारतीय लेखक मंच), वर्दा दीक्षित (भारतीय लेखक मंच), वर्ना बालकृष्णन (शोधकर्ता, करवान ए मोहब्बत), सैयद मोहम्मद ज़हीर (शोधकर्ता, करवान ए मोहब्बत), अनवर हक (करवान ए मोहब्बत) और संदीप यादव (फोटोग्राफर, कारवान ए मोहब्बत) शामिल थें।

टीम के सदस्यों ने बताया कि जब उन्होंने 17 दिसंबर को दोपहर के समय यूनिवर्सिटी में प्रवेश किया तो आंसू गैस के गोले के खोखे इधर-उधर पड़े देखे लेकिन ख़ून के धब्बे और टूटी हुई गाड़ियां नहीं देखी। एक ही दिन में हिंसा की सभी निशानियों को बड़ी चालाकी से मिटा दिया गया। 17 दिसंबर तक विश्वविद्यालय में रहने वाले लगभग 21 हज़ार छात्रों को ख़ाली करा दिया गया। छात्रों के बिना परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था। चारों तरफ तैनात पुलिस बल को देखा जा सकता था।

बता दें कि 11 दिसंबर को राज्यसभा से नागरिकता संशोधन क़ानून पास होने के बाद विश्वविद्यालय को छात्रों ने डाइनिंग हॉल का बहिष्कार करते हुए सामूहिक भूख हड़ताल किया और शांतिपूर्ण तरीक़े से विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बावजूद छात्रों ने विश्वविद्यालय के सभी दायित्वों को निर्वहन करते हुए अपने परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे और लाइब्रेरी में पढ़ाई करते रहे।

फैक्ट फाइंडिंग टीम की पूरी रिपोर्ट आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

CAA
NRC
CAB
NPR
AMU
UP police
delhi police
CM Yogi Adityanath
BJP
RSS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

कानपुर हिंसा: दोषियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमे का आदेश... नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • बिहारः शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ता पर हुए हमले के विरोध और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ता पर हुए हमले के विरोध और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन
    17 Nov 2021
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ता पर हुए हमले समेत अन्य मांगों को लेकर पटना में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू-गोप गुट) ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
  • अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन को आतंकवाद का स्रोत नहीं बनना चाहिए : भारत, फ्रांस
    भाषा
    अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन को आतंकवाद का स्रोत नहीं बनना चाहिए : भारत, फ्रांस
    17 Nov 2021
    पेरिस में आतंकवाद से मुकाबला करने के विषय पर भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों सहित आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की और इस बुराई के ख़िलाफ़…
  • pollution
    भाषा
    टेलीविजन पर होने वाली परिचर्चाएं दूसरी चीजों से कहीं अधिक प्रदूषण फैला रही हैं: न्यायालय
    17 Nov 2021
    पीठ ने कहा, ‘‘आप (वादकारियों) किसी मुद्दे का इस्तेमाल करना चाहते हैं, हमसे टिप्पणी कराना चाहते हैं और फिर उसे विवादास्पद बनाते हैं, इसके बाद सिर्फ आरोप प्रत्यारोप ही होता है...।’’
  • sc
    भाषा
    त्रिपुरा हिंसा : सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को बलपूर्वक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया
    17 Nov 2021
    कोर्ट ने वकील मुकेश और अनसारुल हक़ और पत्रकार श्याम मीरा सिंह की याचिका पर अगरतला पुलिस को नोटिस जारी किया है।
  • Hindutva
    अजय गुदावर्ती
    हिंदुत्व हिंदू धर्म का प्रतिरूप है या इसके एकदम उलट?
    17 Nov 2021
    हिंदुत्व हिंदू धर्म के भेदभाव वाले पहलुओं को मजबूत बनाकर इसके समायोजित और समावेशी पहलुओं को ध्वस्त कर देता है। यह बदलाव नहीं, बल्कि एक ब्राह्मणवादी सामाजिक व्यवस्था की स्थापना का आग्रह करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License