NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
सिंघू बॉर्डर: लंबी लड़ाई को तैयार किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करना किया शुरू
सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर साजो-सामान का प्रबंधन देखने वाले दीप खत्री ने कहा, ‘‘ हम लंबे समय तक प्रदर्शन करने के लिए अपनी संचार-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे मजबूत कर रहे हैं।’’
भाषा
11 Feb 2021
सिंघू बॉर्डर: लंबी लड़ाई को तैयार किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करना किया शुरू

नयी दिल्ली: केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी गतिरोध के जल्द समाप्त ना होने की संभावना के बीच दिल्ली से लगे सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने लंबी लड़ाई के लिए प्रदर्शन स्थल पर बुनियादी ढ़ांचे मजबूत करने शुरू कर दिए हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के तीन कानूनों को वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई है।

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर साजो-सामान का प्रबंधन देखने वाले दीप खत्री ने कहा, ‘‘ हम लंबे समय तक प्रदर्शन करने के लिए अपनी संचार-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे मजबूत कर रहे हैं।’’

मोर्चा मुख्य मंच के पास और जीटी करनाल रोड पर प्रदर्शन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है।

खत्री ने कहा, ‘‘ हम कैमरों की फुटेज देखने और यहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य मंच के पीछे एक नियंत्रण कक्ष भी तैयार कर रहे हैं, क्योंकि हर दिन यहां ढेर सारे लोग आते-जाते हैं।’’

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन स्थल के आसपास गश्त लगाने, यातायात नियंत्रित करने और रात में पहरा देने के लिए 600 स्वयंसेवकों का एक दल गठित किया गया है। इन स्वयंसेवकों को आसानी से पहचान में आने वाली हरे रंग की जैकेट और पहचान पत्र (आईडी) दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 700-800 मीटर की दूरी पर अहम स्थानों पर 10 एलसीडी स्क्रीन लगाने का काम भी जारी है, ताकि प्रदर्शन कर रहे किसान मुख्य मंच पर अपने नेताओं के भाषणों का सुन पाएं और अन्य गतिविधियों को देख सकें।

खत्री ने कहा, ‘‘ हम इन स्थानों का इस्तेमाल एम्बुलेंस के ‘पिट स्टॉप’ के तौर पर भी करेंगे और किसी भी आपात स्थित में स्वयंसेवकों के दल यातायात प्रबंधक, गश्ती दलों की मदद करेंगे।’’

खत्री ने कहा कि सरकार द्वारा इंटरनेट बंद करने की स्थिति में मोर्चा अलग ‘ऑपटिकल फाइबर लाइन’ की सेवाएं लेगा, ताकि ‘वाईफाई’ उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम आने के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मुख्य मंच के पास ‘इलेक्ट्रिक फैन’ और ‘एसी’ भी लगवाए जा रहे हैं और अन्य सेवाएं भी बेहतर की जा रही हैं।

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वे महीनों तक प्रदर्शन करने को तैयार हैं और इसके लिए लोगों तथा संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

पंजाब के मोगा के निवासी रंजीत सिंह ने कहा, ‘‘ लंगर हमारी संस्कृति का हिस्सा है, इसलिए खाने की कोई समस्या नहीं है। कई किसान यहां आते हैं, कई दिनों तक यहां रहते हैं और फिर वापस अपने गांव जाकर खेतों में काम करते हैं... तब तक अन्य किसान हमारा साथ देने यहां आ जाते हैं। ऐसे ही चल रहा है और किसानों की कोई कमी नहीं है।’’

दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा था कि किसान आंदोलन लंबा चलने वाला है और आने वाले दिनों में यह देशभर में फैलेगा।

नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर हजारों किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर गत वर्ष नवम्बर से डटे हुए हैं।

सरकार और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच अभी तक 11 दौर की बैठकें बेनतीजा रही है।

टिकैत ने बुधवार को कहा था कि सरकार को मुद्दे का समाधान तलाशने के लिए किसान नेताओं से बात करनी चाहिए।

Singhu Border
farmers protest
Farm Bills
Kisan Ekta Morcha
Samyukt Kisan Morcha

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

1982 की गौरवशाली संयुक्त हड़ताल के 40 वर्ष: वर्तमान में मेहनतकश वर्ग की एकता का महत्व

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License