NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीका
दक्षिण अफ़्रीका : मैकस्टील में श्रमिकों की छंटनी के ख़िलाफ़ हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ मेटलवर्कर्स ऑफ़ साउथ अफ़्रीका (एनयूएमएसए) ने आरोप लगाया कि कंपनी ने 11 दिसंबर को 99 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jan 2021
दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ्रीका के गौटेंग में मैकस्टील में हड़ताल की कार्रवाई तीसरे दिन 20 जनवरी को जारी रहेगी क्योंकि प्रबंधन और नेशनल यूनियन ऑफ मेटलवर्कर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनयूएमएसए) के बीच हुई बैठक में 99 कर्मचारियों की छंटनी के विवाद का समाधान नहीं हुआ।

मैकस्टील जो खुद को "अफ्रीका के अग्रणी निर्माता, व्यापारी और इस्पात व मूल्य वर्धित स्टील के वितरक... पूरे उप-सहारा क्षेत्र को (आपूर्ति करने)" वाले के रूप में दावा करता है उसने इन श्रमिकों को महामारी के दौरान हटा दिया था।

एनयूएमएसए का कहना है कि "उन्हें हटाने को निर्णय को 11 दिसंबर 2020 को लागू किया गया था", जब त्योहारी सीजन के लिए छुट्टियां शुरू हुई थीं। यूनियन ने कहा, "यह जानबूझकर किया गया था कि श्रमिकों और यूनियन को इसे रोकने के लिए विरोध करने से रोका जाए।"

इस "नीति" की निंदा करते हुए एनयूएमएसए ने 14 जनवरी को कंपनी के फिर से खुलने के बाद श्रमिकों को एकजुट किया और 16 जनवरी को 48 घंटे की हड़ताल का नोटिस जारी किया। कंपनी के कुल 2,500 कर्मचारियों में से 1,400 कर्मचारी जिनका प्रतिनिधित्व एनयूएमएसए करती है वे 99 कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर 18 जनवरी से हड़ताल पर हैं।

एनयूएमएसए के राष्ट्रीय प्रवक्ता फकामिले हलुबी मजोला ने पीपल्स डिस्पैच को बताया कि यूनियन को जानकारी मिली है- जिसे वे पिछले साल छंटनी के बारे में बातचीत के दौरान बता पाए थे - कि 2016 के बाद से मैकस्टील कंपनी के मैनेजर और अधिकारियों को अधिक बोनस देने के लिए नौकरी में कटौती के माध्यम से धन बचाने का इस्तेमाल करता रहा है।

यूनियन की प्रेस-विज्ञप्ति में कहा गया है कि हमारा मानना है कि यह वही रणनीति है जो वे अब भी इस्तेमाल कर रहे हैं। आगे कहा गया कि "यह अपने आप में बड़े पैमाने पर सबसे खराब मुनाफाखोरी का एक उदाहरण है। लालची पूंजीपति मज़दूर वर्ग की कीमत पर अपने लिए महामारी का लाभ उठा रहे हैं। महामारी के दौरान उनकी कर्मचारियों की पीड़ा या श्रमिकों और उनके परिवारों पर प्रभाव की कोई चिंता नहीं है।"

South Africa
NUMSA
NUMSA
National Union of Metalworkers of South Africa

Related Stories

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

श्रमिक संघों ने दक्षिण अफ्रीकी डेयरी दिग्गज पर पेट्रोल बम हमले करवाने और धमकाने के आरोप लगाये

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

ट्रिप्स छूट प्रस्ताव: पेटेंट एकाधिकार पर चर्चा से कन्नी काटते बिग फार्मा

दक्षिण अफ़्रीका के ट्रेड यूनियनिस्ट के हत्यारों की अब तक नहीं हुई गिरफ़्तारी

दक्षिण अफ़्रीका ने इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने वाले अफ़्रीकी संघ की आलोचना की

स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी

दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया

दक्षिण अफ़्रीकी एयरवेज़ की सहायक कंपनियों ने कर्मियों को वेतन नहीं दिया, यूनियन ने की ऑडिट की मांग

दक्षिण अफ्रीकाः आर्सेलर प्लांट में तीन श्रमिकों की मौत पर यूनियनों ने जांच की मांग की


बाकी खबरें

  • language
    न्यूज़क्लिक टीम
    बहुभाषी भारत में केवल एक राष्ट्र भाषा नहीं हो सकती
    05 May 2022
    क्या हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देना चाहिए? भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष से लेकर अब तक हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की जद्दोजहद कैसी रही है? अगर हिंदी राष्ट्रभाषा के तौर पर नहीं बनेगी तो अंग्रेजी का…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "राजनीतिक रोटी" सेकने के लिए लाउडस्पीकर को बनाया जा रहा मुद्दा?
    05 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार सवाल उठा रहे हैं कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिकता से आखिर फ़ायदा किसका हो रहा है।
  • चमन लाल
    भगत सिंह पर लिखी नई पुस्तक औपनिवेशिक भारत में बर्तानवी कानून के शासन को झूठा करार देती है 
    05 May 2022
    द एग्ज़िक्युशन ऑफ़ भगत सिंह: लीगल हेरेसीज़ ऑफ़ द राज में महान स्वतंत्रता सेनानी के झूठे मुकदमे का पर्दाफ़ाश किया गया है। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल
    05 May 2022
    राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाला फ़ैसला आता है, तो एक ही जेंडर में शादी करने जैसे दूसरे अधिकार भी ख़तरे में पड़ सकते हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अंकुश के बावजूद ओजोन-नष्ट करने वाले हाइड्रो क्लोरोफ्लोरोकार्बन की वायुमंडल में वृद्धि
    05 May 2022
    हाल के एक आकलन में कहा गया है कि 2017 और 2021 की अवधि के बीच हर साल एचसीएफसी-141बी का उत्सर्जन बढ़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License