NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ्रीका : सबसे बड़ी डेयरी कंपनी में कोरोना के 5 मामले आने के बाद यूनियनों ने कंपनी बन्द करने को मजबूर किया
संयंत्र में वायरस के प्रसार के लिए "नियोक्ता के लालच और लापरवाही" को दोषी ठहराते हुए यूनियन ने एक बयान में कहा कि संक्रमित श्रमिक को "सेल्फ आईसोलेशन के बजाए काम के लिए रिपोर्ट करने को कहा गया था। इसी के चलते संयंत्र में वायरस का तेज़ी से प्रसार हुआ है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Apr 2020
दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी क्लोवर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्लोम्फोनेटिन संयंत्र में पांच कर्मचारियों में COVID -19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनरल इंडस्ट्रीज वर्कर्स यूनियन ऑफ साउथ अफ्रीका(जीआईडब्ल्यूयूएसए) के सदस्यों ने 29 अप्रैल को संयंत्र को बंद करने के लिए मजबूर किया।

संयंत्र में वायरस के प्रसार के लिए "नियोक्ता के लालच और लापरवाही" को दोषी ठहराते हुए यूनियन ने एक बयान में कहा कि "जब पहले मामले की सूचना सामने आई थी तो क्लोवर प्रबंधन ने शारीरिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी नहीं किया और... संक्रमित श्रमिकों को उनकी आय की गारंटी के साथ क्वारंटीन किया जा सकता था।"

दूसरे श्रमिक की जांच पॉजिटिव आने के बाद ही कंपनी के प्रबंधन ने इस संयंत्र में काम करने वाले लगभग 100श्रमिकों के परीक्षण की व्यवस्था की। इस बीच, जो कर्मचारी संक्रमित थे उन्हें सेल्फ-आईसोलेशन के बजाय काम करने के लिए रिपोर्ट करनी पड़ी जिससे अन्य श्रमिक संक्रमण की चपेट में आ गए। जीआईयूयूयूएसए ने कहा, "यही निश्चित रूप से अब संयंत्र में वायरस के तेज़ी से फैलने का कारण बना है।"

दूसरे मामले के बाद भी कंपनी ने उत्पादन जारी रखा और श्रमिकों को 28 अप्रैल की रात की शिफ्ट में करने को कहा।

यूनियन ने यह मांग की कि श्रम विभाग कंपनी को"स्वास्थ्य और सुरक्षा दायित्वों के घोर उल्लंघन के लिए ज़िम्मेदार ठहराए"। यूनियन ने "क्लोवर के आचरण कीआपराधिक जांच और इन अपराधों के लिए जिम्मेदारलोगों पर मुकदमा चलाने" की मांग की।

नियोक्ता द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा के बदले मुनाफे को प्राथमिकता देने के चलते बनी स्थिति के अंतिम उपाय के रूप में यूनियन ने "सभी के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों की गारंटी देने" के लिए "क्लोवर के तत्काल राष्ट्रीयकरण"की भी मांग की।

हालांकि ब्लॉमफ़ोन्टेन प्लांट में लगभग 100 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जिनमें से 70 कर्मचारी जीआईडब्ल्यूयूएसएके सदस्य हैं। इस कंपनी का देश भर में कई संयंत्र है और इसका राष्ट्रीय पहचान है। यूनियनों ने धमकी दी है कि यदि कंपनी उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे इसके सभी संयंत्रों में हड़ताल कर सकते हैं।

जीआईडब्ल्यूयूएसएए के अध्यक्ष मैमेत्लवे सेबी ने पीपल्स डिस्पैच से कहा, "हालांकि ऐसा लग सकता है कि उनके दृष्टिकोण से कोई फर्क नहीं पड़ता है, चाहे हमें हड़ताल करना हो या उन्हें बंद करना हो, वास्तव में वे हड़ताल से बहुत कुछ खोने वाले हैं"।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

South Africa
Dairy Company
Coronavirus
COVID-19
Corona cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License