NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ़्रीका ने इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने वाले अफ़्रीकी संघ की आलोचना की
अफ़्रीका ने यह भी आरोप लगाया कि इस यहूदी राष्ट्र को पर्यवेक्षक का दर्जा देने का निर्णय "एकतरफ़ा" और एयू सदस्य राष्ट्रों के परामर्श के बिना लिया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
29 Jul 2021
दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने इज़रायल को महाद्वीपीय संगठन में आधिकारिक पर्यवेक्षक का दर्जा देने के अफ्रीकी संघ (एयू) के फैसले की कड़ी निंदा की है। 28 जुलाई को कई मीडिया संस्थानों ने इसे प्रकाशित किया। एयू आयोग के फैसले की आलोचना करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा कि यह "अफ्रीकी संघ में इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने के एयू आयोग के अन्यायपूर्ण और अनुचित निर्णय पर चकित है।" इस निर्णय को "अकथनीय" और "समझ से बाहर" बताते हुए दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि "इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने का निर्णय ऐसे वर्ष में और भी चौंकाने वाला है जिसमें फिलिस्तीन के उत्पीड़ित लोगों को विनाशकारी बमबारी करके परेशान किया गया था और इस भूमि पर अवैध बस्तियों का निर्माण जारी रखा गया था।"

दक्षिण अफ्रीका ने एयू आयोग पर संगठन के सदस्यों से परामर्श किए बिना "एकतरफा" निर्णय लेने का भी आरोप लगाया। इसने कहा कि यह एयू आयोग के अध्यक्ष मौसा फाकी महामत से इस निर्णय के बारे में एयू सदस्य राष्ट्रों को जानकारी देने के लिए कहेगा और आशा व्यक्त की कि इस निर्णय पर राष्ट्रों प्रमुखों और सरकारों के स्तर पर चर्चा की जाएगी। इसने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति भी स्पष्ट करते हुए कहा कि "दक्षिण अफ्रीका का दृढ़ विश्वास है कि जब तक इजरायल बिना पूर्व शर्त के शांति योजना पर बातचीत करने को तैयार नहीं है तब तक उसे पर्यवेक्षक का दर्जा नहीं मिलना चाहिए।"

एयू ने पिछले गुरुवार को इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा दिया था, एयू और इज़रायली विदेश मंत्रालय दोनों ने कहा कि नई स्थिति से दोनों पक्षों को बेहतर संबंध विकसित करने और चल रहे कोरोनावायरस महामारी, आतंकवाद और कई अन्य मुद्दों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई जैसे मुद्दों के संबंध में मजबूत सहयोग विकसित करने में मदद मिलेगी। रिपोर्टों में कहा गया है कि लगभग 20 वर्षों के राजनयिक प्रयासों के बाद इजरायल आखिरकार एयू में यह दर्जा हासिल करने में कामयाब रहा। इसने पहले ऑर्गनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी (ओएयू) में पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल किया था लेकिन 2002 में उस संगठन के भंग होने और इस स्थान पर एयू के आने के बाद इज़रायल अब तक इस परवर्ती संगठन में ये दर्जा हासिल करने में विफल रहा था। फ़िलिस्तीन को पहले से ही एयू में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है और ये संगठन नियमित रूप से फ़िलिस्तीनी मामले के समर्थन में बयान जारी करता है।

South Africa
African Union
Israel
israel and africa

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यूरोपीय संघ दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य से बढ़कर कॉर्पोरेट मुनाफे को प्राथमिकता देता है 

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है


बाकी खबरें

  • Russia Draws Red Lines for US
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अमेरिका के सामने खींची लाल लकीर 
    18 Oct 2021
    मान्यता देने से पहले हम कुछ क्षेत्रीय पहल की उम्मीद कर सकते हैं। मान्यता के लिए मानदंड आमतौर पर पूरे देश पर सरकार का प्रभावी नियंत्रण होना ज़रूरी होता है।
  • ald
    सरोजिनी बिष्ट
    आख़िर जनांदोलनों से इतना डर क्यों...
    17 Oct 2021
    लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में, उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार से सवाल करने का दम रखने वाली संघर्षशील ताकतें लगातार सड़कों पर उतर रही हैं तो उनके ख़िलाफ़ संविधान के विरुद्ध जाकर बेहद दमनात्मक…
  • press freedom
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़ाद पत्रकारिता से सत्ता को हमेशा दिक्कत रही
    17 Oct 2021
    हाल के सालों में भारत में प्रेस की आज़ादी कमज़ोर होती गई हैI इतिहास के पन्ने के इस अंक में लेखक नीलांजन मुखोपाध्याय ने पत्रकार मासूम मुरादाबादी और जयशंकर गुप्ता से खास चर्चा की जिसमें प्रेस की आज़ादी…
  • संदीपन तालुकदार
    चीन द्वारा चाँद से धरती पर लाए पत्थरों से सामने आया सौर मंडल का नया इतिहास
    17 Oct 2021
    वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह से एकत्र किए गए पत्थरों के नमूनों के निष्कर्षों को साझा किया है, जिससे इसके कुछ आवश्यक पहलुओं के बारे में नई चीज़ें पता चली हैं।
  • अज़हर मोईदीन
    केरल बीजेपी में बदलाव से भी नहीं कम हुए बढ़ते फ़ासले
    17 Oct 2021
    हाल ही में संगठनात्मक नेतृत्व में फेरबदल और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रत्याशियों की घोषणा ने भाजपा की केरल इकाई के भीतर दरार को और बढ़ा दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License