NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ़्रीकी एयरवेज़ की सहायक कंपनियों ने कर्मियों को वेतन नहीं दिया, यूनियन ने की ऑडिट की मांग
हालांकि एसएए के कैटरिंग सहायक एयरशेफ ने कर्मचारियों को अक्टूबर 2020 से वेतन नहीं दिया है। एसएए की अन्य सहायक कंपनी एसएए टेक्निकल में मार्च महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Apr 2021
दक्षिण अफ़्रीकी एयरवेज़ की सहायक कंपनियों ने कर्मियों को वेतन नहीं दिया, यूनियन ने की ऑडिट की मांग

साउथ अफ्रीकन एयरवेज (एसएए) की कैटरिंग सब्सिडियरी एयरशेफ्स के कर्मचारी जिन्हें अक्टूबर 2020 से वेतन नहीं मिला है वे मंगलवार 6 अप्रैल तक उस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें टेम्परेरी एम्प्लाई रिलीफ स्कीम (अस्थायी कर्मचारी राहत योजना-टीईआरएस) के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी या नहीं।

मार्च 2020 से अक्टूबर 2020 तक जब लॉकडाउन के दौरान उड़ानें खड़ी थीं तो ये कर्मचारी टीईआरएस पर निर्भर थे। टीईआरएस को उन लोगों के मदद देने के लिए पेश किया गया था जिनके नियोक्ता लॉकडाउन के दौरान काम न कर पाने के कारण वेतन का भुगतान करने की स्थिति में नहीं थे।

टीईआरएस को अनएम्प्लाई इंश्यूरेंस फंड (यूआईएफ) द्वारा वित्तपोषित किया जाता है जो कर्मचारियों और नियोक्ताओं के योगदान से वर्षों से जमा हुआ है। अक्टूबर 2020 से लॉकडाउन को पहले स्तर तक कम करने के साथ जब हवाई यात्रा पर प्रतिबंधों में कुछ ढ़ील दी गई तो यूआईएफ ने एयरशेफ के कर्मचारियों को भुगतान करना बंद कर दिया।

नेशनल यूनियन ऑफ मेटलवर्कर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनयूएमएसए) के महासचिव इरविन जिम ने 3 अप्रैल को एक बयान में कहा, हालांकि सरकार ने "हवाई जहाज में भोजन की बिक्री को रोक दिया है, जिससे एयरलाइन कैटरिंग कंपनी के रूप में एयरशेफ अनिश्चित काल के लिए राजस्व उत्पन्न करने में असमर्थ है"।

चूंकि एयरशेफ के कर्मचारी एनयूएमएसए की अपील पर यूआईएफ की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। एसएए की अन्य सहायक कंपनी एसएए टेक्निकल (एसएएटी) ने वेतन देना बंद कर दिया है। पीपल्स डिस्पैच से बात करते हुए एनयूएमएसए के राष्ट्रीय प्रवक्ता फाकामील हुलुबी मजोला ने कहा कि “पिछले साल अप्रैल से वे फुल टाइम काम कर रहे हैं लेकिन उनकी आय उनके वेतन का केवल 25% से 50% तक हो पा रही है। इस साल मार्च महीने में उन्हें कोई वेतन नहीं मिला है।"

इन दोनों सहायक कंपनियों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए एनयूएमएसए ने कमीशन फॉर कॉन्सिलिएशन, मीडिएशन एंड अर्बिट्रेशन (सीसीएमए) का प्रस्ताव किया था कि इन कर्मचारियों को ट्रेनिंग ले-ऑफ स्कीम पर रखा जाए।

दिसंबर 2019 में एसएए ने इस आधार पर व्यवसाय के बचाव में प्रवेश किया कि यह दिवालियपन के कगार पर था। बिज़नेस रेस्क्यू प्रैक्टिशनर्स (BRP) के जिम्मेदारी लेने के बाद से 200 मिलियन रैंड से अधिक का खर्च किया जा चुका है।

यूनियन का आरोप है कि डीपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (डीपीई) प्रैक्टिशनर्स के पीछे से व्यापार के बचाव प्रक्रिया को नियंत्रित करता रहा है और विभाग को ही जवाबदेह ठहराया जाना है।

South Africa
South African Airways
TEMS
UIF

Related Stories

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

ट्रिप्स छूट प्रस्ताव: पेटेंट एकाधिकार पर चर्चा से कन्नी काटते बिग फार्मा

दक्षिण अफ़्रीका के ट्रेड यूनियनिस्ट के हत्यारों की अब तक नहीं हुई गिरफ़्तारी

दक्षिण अफ़्रीका ने इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने वाले अफ़्रीकी संघ की आलोचना की

स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी

दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया

दक्षिण अफ्रीकाः आर्सेलर प्लांट में तीन श्रमिकों की मौत पर यूनियनों ने जांच की मांग की

दक्षिण अफ़्रीका : मैकस्टील में श्रमिकों की छंटनी के ख़िलाफ़ हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी में हड़ताल सरकारी दमन के बावजूद जारी 


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License