NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
स्पेन : अलकोआ के सैन सिप्रियन संयंत्र के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
अमेरिका स्थित एल्युमिनियम की दिग्गज कंपनी अलकोआ ने अपने सैन सिप्रियन स्मेल्टर को बंद करने का फैसला किया है। यूके स्थित लिबर्टी समूह के साथ कंपनी के बेचने की वार्ता भी पिछले सप्ताह विफल रही।
पीपल्स डिस्पैच
06 Oct 2020
स्पेन

स्पेन के सैन सिप्रिया में अमेरिका की एल्युमिनियम कंपनी अलकोआ स्मेल्टर के श्रमिकों ने संयंत्र बंद करने के ख़िलाफ़ अपना विरोध तेज़ कर दिया है। रविवार 4 अक्टूबर को इस संयंत्र में और इस संयंत्र से जुड़ी कंपनियों के सैकड़ों श्रमिकों ने उत्पादन जारी रखने के लिए नौकरी की सुरक्षा और सरकारी हस्तक्षेप की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

अलकोआ द्वारा भारी नुकसान का हवाला देते हुए सैन सिप्रिया स्थित अपने स्मेल्टर को बंद करने के फैसले के बाद 500 से अधिक श्रमिकों की नौकरियां दांव पर हैं। संकट का सामना करने वाले श्रमिकों का ये हड़ताल 27 सितंबर को उस समय तेज़ हो गया जब इस संयंत्र की बिक्री के लिए अलकोआ और यूके स्थित लिबर्टी हाउस के बीच बातचीत विफल रही।

अलकोआ के सैन सिप्रिया संयंत्र में लगभग 1,100 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से 500 एल्युमिना के उत्पादन में शामिल हैं और 600 से अधिक प्राथमिक एल्यूमीनियम के उत्पादन में शामिल हैं। कंपनी ने प्राथमिक एल्यूमीनियम संयंत्र से 534 श्रमिकों को हटाने का फैसला किया है, जिससे कई सौ निचली नौकरियों के भी प्रभावित होने की संभावना है।

फेडरेशन ऑफ द इंडस्ट्री ऑफ द जनरल यूनियन ऑफ वर्कर्स (यूजीटी) के इस्पात और मौलिक धातु क्षेत्र के प्रमुख अल्बर्टो विलाल्टा के अनुसार, “बंद करने और स्थानांतरित करना वैश्वीकरण का परिणाम है, इस बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादन के लिए सस्ते स्थानों की तलाश है, लेकिन इसके लिए भी औद्योगिक नीतियों की कमी, नियमों की अनुपस्थिति, या बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कायम रखने और औद्योगिक क्षेत्रों को मज़बूत करने की रणनीति।”

उन्होंने कहा, "एल्यूमीनियम की समस्या अलग है, यह एक रणनीतिक उत्पाद है, भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व और स्पेन एल्युमीनियम उत्पादन नहीं होने की समृद्धि को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। अलकोआ ने पिछले साल अविलेस और कोरुना में दो संयंत्र को बंद कर दिया था और यह अंतिम संयंत्र होगा जो हमारे देश में प्राथमिक एल्युमीनियम के उत्पादन के लिए है, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे मोटर वाहन, वैमानिकी क्षेत्र आदि के लिए आधार है।"

गैलिशियन नेशनलिस्ट ब्लॉक (बीएनजी) के नेस्टर रेगो ने स्पेनिश सरकार से इस संयंत्र के राष्ट्रीयकरण के लिए सार्वजनिक हस्तक्षेप शुरू करने के निर्णय की मांग की है। उन्होंने कहा, "अलकोआ जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित गैलिशियन लोगों के हितों और आर्थिक गतिविधियों कायम रखने और नौकरियों से ऊपर नहीं हो सकते हैं।"

अविलेस और और ला कोरुना में अपने स्मेल्टरों को बंद करने के अलकोआ के निर्णय को लेकर दोनों संयंत्रों के श्रमिकों द्वारा काफी विरोध किया गया।

Spain
workers protest
America
UGT
International news

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License