NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
समय से पहले चुनावों कराने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने संसद भंग किया
राष्ट्रपति गोटाबाया राजपाक्षे का लक्ष्य आगामी चुनावों में बहुमत हासिल करना है जो उन्हें राष्ट्रपति की शक्तियों को बढ़ाने के लिए संवैधानिक बदलाव करने की अनुमति देगा।
पीपल्स डिस्पैच
03 Mar 2020
राष्ट्रपति गोटाबाया

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपाक्षे ने 2 मार्च को 225सदस्यों वाली संसद को भंग कर दिया। 25 अप्रैल को समय से पहले संसदीय चुनावों का आह्वान करते हुए गोटाबाया ने शिकायत की कि पिछले साल नवंबर में कार्यालय में उनकी नियुक्ति के समय से उन्हें संसद की तरफ से आलोचना और जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा था जिसने कथित तौर पर उन्हें "स्वतंत्र रूप से काम करने" में बाधा डाल दिया था।

संविधान राष्ट्रपति को पांच साल के कार्यकाल में साढ़े चार साल पूरे करने के बाद संसद को भंग करने की शक्तियां देता है। चुनाव आयोग के अनुसार 14 मई को नई संसद की बैठक होगी।

ईस्टर की बमबारी को रोकने और राष्ट्र की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्कालीन मैत्रिपाला सिरिसेना की अगुवाई वाली सरकार की असफलता ने सत्ता हासिल करने के लिए गोटाबाया का मार्ग प्रशस्त किया है। वह श्रीलंका के राष्ट्रपति पद को हासिल करने वाले पहले सैन्य अधिकारी बन गए।

पत्रकारों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और उन्हें गायब करने को लेकर असंतुष्टों पर नकेल कसने की उनकी पिछली कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए देश में प्रगतिशील वर्गों सहित तमिल मतदाताओं की बड़ी आबादी ने उनके खिलाफ मतदान किया था।

पहले इनके पूर्ववर्ती नेताओं द्वारा किए गए संवैधानिक परिवर्तनों ने देश में राजनीतिक शक्ति के दो केंद्र बनाए हैं जो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच साझा किए जाते हैं। मुख्य रूप से प्रधानमंत्री को संसद के साथ-साथ अपने सरकार के मंत्रियों की अगुवाई का काम सौंपा जाता है।

इस बीच, गोटाबाया आगामी चुनावों में बहुमत हासिल करने का लक्ष्य बना रहे हैं जो उन्हें राष्ट्रपति की शक्तियों को बढ़ाने के लिए संवैधानिक बदलाव करने की अनुमति देगा।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Srilanka
Gotabaya Rajapaksa
Srilankan Election
Constitutional Amendments.

Related Stories

श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी

श्रीलंका में हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत, महिंदा राजपक्षे की गिरफ़्तारी की मांग तेज़

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफ़ा, बुधवार तक कर्फ्यू लगाया गया

श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया

आइएमएफ की मौजूदगी में श्रीलंका के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को ख़तरा 

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है

श्रीलंका का संकट सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए चेतावनी

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका में सत्ता पर राजपक्षे की पकड़ कमज़ोर हुई


बाकी खबरें

  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    संतूर के शहंशाह पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन
    10 May 2022
    पंडित शिवकुमार शर्मा 13 वर्ष की उम्र में ही संतूर बजाना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम बंबई में 1955 में किया था। शिवकुमार शर्मा की माता जी श्रीमती उमा दत्त शर्मा स्वयं एक शास्त्रीय…
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    ग़ाज़ीपुर के ज़हूराबाद में सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर पर हमला!, शोक संतप्त परिवार से गए थे मिलने
    10 May 2022
    ओमप्रकाश राजभर ने तत्काल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम, गाजीपुर के एसपी, एसओ को इस घटना की जानकारी दी है। हमले संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा के…
  • कामरान यूसुफ़, सुहैल भट्ट
    जम्मू में आप ने मचाई हलचल, लेकिन कश्मीर उसके लिए अब भी चुनौती
    10 May 2022
    आम आदमी पार्टी ने भगवा पार्टी के निराश समर्थकों तक अपनी पहुँच बनाने के लिए जम्मू में भाजपा की शासन संबंधी विफलताओं का इस्तेमाल किया है।
  • संदीप चक्रवर्ती
    मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF
    10 May 2022
    AIFFWF ने अपनी संगठनात्मक रिपोर्ट में छोटे स्तर पर मछली आखेटन करने वाले 2250 परिवारों के 10,187 एकड़ की झील से विस्थापित होने की घटना का जिक्र भी किया है।
  • राज कुमार
    जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप
    10 May 2022
    सम्मेलन में वक्ताओं ने उन तबकों की आज़ादी का दावा रखा जिन्हें इंसान तक नहीं माना जाता और जिन्हें बिल्कुल अनदेखा करके आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन तबकों की स्थिति सामने रखी जिन तक आज़ादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License