NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
भारत बंद की बंगाल में ज़ोरदार तैयारी, क्या बदलेगा ममता का रवैया?
देश में भाजपा के ख़िलाफ़ सियासी एकजुटता का एक स्वरूप भी इस दिन देखने को मिलेगा। इस लिहाज से नज़रें खास तौर पर पश्चिम बंगाल पर होंगी कि क्या वहां तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम अपने बीच खाई को कुछ पाट पायेंगे? क्या ममता बनर्जी के वाम विरोधी रवैये में कुछ बदलाव आयेगा?
सरोजिनी बिष्ट
06 Jan 2020
cpm bengal

श्रम कानूनों में किये जा रहे मजदूर-विरोधी बदलावों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और राष्ट्रीय फेडरेशनों के संयुक्त मंच ने आठ जनवरी को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इस आम हड़ताल से केवल भाजपा-आरएसएस से जुड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ही अलग है। मजदूरों के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले देश के 250 से ज्यादा किसान संगठन भी भारत बंद कराने उतरेंगे। किसानों-मजदूरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए वामपंथी दलों और उनसे जुड़े छात्र, युवा व महिला संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में उस दिन सड़कों पर उतरने की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि जिस समय इस आंदोलन की रणनीति बनी थी तब इसके केंद्र में मुख्य रूप से केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियां थीं।

लेकिन इसी बीच सीएए और एनआरसी का मुद्दा आ गया। इसका विरोध करने पर जामिया मिल्लिया, एएमयू से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में बर्बर पुलिसिया दमन सामने आया। इससे पहले फीस वृद्धि का विरोध कर रहे विद्यार्थी भी पुलिस अत्याचार के शिकार बने। और रविवार, 5 जनवरी को जेएनयू में नकाबपोश गुंडों का हमला भी इसमें शामिल हो गया है। अब ये सभी मुद्दे आठ जनवरी के आंदोलन का हिस्सा हैं। देश में भाजपा के ख़िलाफ़ सियासी एकजुटता का एक स्वरूप भी इस दिन देखने को मिलेगा। इस लिहाज से नज़रें खास तौर पर पश्चिम बंगाल पर होंगी कि क्या वहां तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम अपने बीच खाई को कुछ पाट पायेंगे? क्या ममता बनर्जी के वाम विरोधी रवैये में कुछ बदलाव आयेगा?

बंगाल में जब से ममता सरकार आयी है उसने हमेशा ही वाम दलों के आंदोलनों को अटकाने की कोशिश की है। मजदूरों-किसानों के सवाल पर जब-जब भारत बंद बुलाया गया उसे विफल करने के लिए ममता ने एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया। सरकारी मशीनरी के साथ-साथ तृणमूल के नेता-कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर बंद को विफल कराते दिखते थे लेकिन अब सियासी हालात बदले हुए हैं। राज्य की तृणमूल सरकार के लिए भाजपा बड़ी चुनौती बन गयी है। इसके अलावा, सीएए-एनआरसी के सवाल पर भाजपा विरोधी जनता की हमदर्दी फिर से सीपीएम और अन्य वाम दलों की ओर बढ़ी है।

ऐसे में, भाजपा-विरोधियों को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए ममता बनर्जी पूरे दम-खम के साथ सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई खुद सड़क पर उतरकर कर रही हैं। बंगाल के इस छोर से लेकर उस छोर तक, विभिन्न शहरों में वह सीएए और एनआरसी के खिलाफ एक के बाद एक पदयात्रा निकाल रही हैं। अब आठ जनवरी को वाम दल व संगठन इसी मुद्दे पर बंगाल में बंद कराने उतरेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस पर है कि क्या ममता मौजूदा सियासी हालात में इस बंद पर अपना रुख कुछ नरम करेंगी?

हालांकि, अतीत के अनुभवों को देखते हुए वाम खेमे ने इस बार पूरी ताकत से तैयारी की है। सीपीएम के बंगाल राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने चुनौती देने के अंदाज में कहा है कि वे लोग शांतिपूर्ण ढंग से आम हड़ताल करेंगे, लेकिन अगर जोर-जबरदस्ती से हड़ताल तोड़ने की कोशिश की गयी तो आंख से आंख मिलाकर लड़ाई होगी। दिलचस्प है कि राज्य सरकार की ओर से इसका उतना कड़ा जवाब नहीं आया है। ममत सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि वह हड़ताल के मुद्दे के समर्थन में हैं, लेकिन बंद की संस्कृति के खिलाफ हैं। बंद को वाम, कांग्रेस समेत देश के 20 राजनीतिक दलों का समर्थन है। ऐसे में तृणमूल शायद बंद के पूरी तरह खिलाफ खड़ा नहीं दिखना चाहती।

फिलहाल, बंद के लिए समर्थन जुटाने में वाम खेमा दिन-रात एक किये हुए है। 12 फरवरी को सीपीएम का युवा संगठन डीवाइएफआइ दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसके माध्यम से एनआरसी की जगह 'एनआरबी' (नेशनल रजिस्टर ऑफ बेरोजगार) तैयार करने की मांग की जायेगी। युवाओं को दिल्ली चलने से पहले आठ जनवरी को अपने-अपने इलाके में बंद में उतरने को कहा जा रहा है। इस भारत बंद का महत्व समझाने के लिए वाम युवा संगठनों की ओर से सियालदह जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों पर सवाल-जवाब कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वाम छात्र संगठन कॉलेजों व अन्य स्थानों पर जागरूकता के लिए पोस्टर प्रदर्शनी लगा रहे हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीपीएम की एनआरसी-विरोधी सभा में एक स्थानीय तृणमूल नेता प्रबीर गराई भाषण दे रहे हैं और लाल को अपना सबसे प्रिय रंग, संघर्ष का रंग बता रहे हैं। मामला बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर के कोतुलपुर का है। इस घटना को स्थानीय स्तर पर तृणमूल और सीपीएम के बीच दरार कम होने के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। इस बारे में उपरोक्त तृणमूल नेता का कहना है, ''इस मुद्दे पर हमारी तरह सीपीएम भी विरोध कर रही है। ऐसे में उसकी सभा में जाने में क्या हर्ज है? अगर पार्टी को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है तो उसको जो करना है करे।''

एक तरफ राज्य में सीएए-एनआरसी के खिलाफ आंदोलन हो रहा है, जबकि भाजपा समर्थन में आंदोलन कर रही है। इन सबके बीच आम जनता खासकर मुसलिम समुदाय के बीच अपनी नागरिकता को लेकर भय बना हुआ है। सबसे ज्यादा मारामारी सरकारी दस्तावेजों में नाम व अन्य तथ्य ठीक कराने की देखी जा रही है। लोगों में बेचैनी की इंतहा समझने के लिए नदिया जिले का तेहट्टा सब-डिवीजन एक उदाहरण है। बीती दो जनवरी को वहां के भारतीय स्टेट बैंक के 'आधार' केंद्र में संशोधन के लिए आवेदन को लगभग 10-11 हजार लोगों की भीड़ देखी गयी। एक जनवरी की रात से ही लोग लाइनों में लगने लगे थे। किसी तरह लोगों को उनकी बारी के लिए कूपन बांटकर लौटाया गया। इतनी बड़ी संख्या अविश्वसनीय लगती है पर सच है, और एनआरसी के डर से मची अफरा-तफरी को बयान करती है। इन हालात में आठ जनवरी को भारत बंद में आम जनता की व्यापक भागीदारी दिखने की उम्मीद है।

(सरोजिनी बिष्ट स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

West Bengal
Bharat Bandh
Jan 8 Strike
TMC
CPM
mamta banerjee
BJP
Narendra modi
Amit Shah
trade unions
NRC
CAA
भारत बंद

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License