NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली को लेकर छात्र संगठनों का रोष प्रदर्शन, जेएनयू, डीयू और जामिया करेंगे  बैठक में जल्द निर्णय
इस महीने की शुरुआत में दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कोरोना वायरस के मामलों में कमी का हवाला देते हुए विज्ञान विषय के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Aug 2021
प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली को लेकर छात्र संगठनों का रोष प्रदर्शन, जेएनयू, डीयू और जामिया करेंगे  बैठक में जल्द निर्णय

नयी दिल्ली: देशभर के छात्र संगठन प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली को लेकर छात्र संगठन रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।  इसी कड़ी वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और बाकि कई अन्य संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय को पूर्ण रूप से खोले जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  वही जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रत्यक्ष कक्षाओं को दोबारा शुरू करने पर चर्चा करने के लिए आंतरिक बैठकें करेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि सभी कॉलेजों को एक सितंबर से दोबारा खोला जा सकता है, जिसके बाद इन विश्विद्यालयों ने बैठकें करने का फैसला किया है।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कोरोना वायरस के मामलों में कमी का हवाला देते हुए विज्ञान विषय के छात्रों के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, विश्वविद्यालय के शिक्षकों के एक वर्ग ने इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी। बाद में डीयू ने अपना ये फैसला स्थगित कर दिया था।

डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने शुक्रवार को कहा, “हमारे यहां 31 अगस्त को कार्यकारी परिषद की बैठक होगी और उसके बाद हम योजना बनाएंगे और एक बैठक करेंगे। हम एक सितंबर से प्रत्यक्ष कक्षाएं बहाल नहीं कर पाएंगे। जब भी हम दोबारा कक्षाएं शुरू करेंगे, सबसे पहले हम विज्ञान के छात्रों के लिए इसकी शुरुआत करेंगे।'

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि आधिकारिक आदेश प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन आतंरिक तौर पर इस पर चर्चा करेगा।

वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक अधिकारी ने कहा कि प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली से पहले संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों का इंतजार करेगा। साथ ही आतंरिक स्तर पर भी चर्चा की जाएगी।

एसएफआई रामजस के संयोजक अमन ने कहा, "शिक्षा के ऑनलाइन मोड ने हाशिए के समुदायों की महिलाओं और छात्रों की पहुँच से शिक्षा को दूर किया है। हम मांग करते हैं कि डिजिटल डिवाइड को समाप्त किया जाना चाहिए और शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली होनी चाहिए।  

एसएफआई ने अपने एक बयान में कहा कि वो विश्वविद्यालय के अधिकारियों से छात्रों की चिंताओं पर विचार करने और इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हैं।

उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार है :

- डीयू कैंपस में 24*7 पुस्तकालय, छात्रावास और प्रयोगशालाओं की सुविधाएं खोली जाए  

- परिसर में छात्रों और कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाए

- इस माहमारी में कोई शुल्क नहीं लिया जाए

- डिजिटल डिवाइड को रोका जाए

- नई शिक्षा नीति 2020 को निरस्त करें

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

student politics
Delhi University
du
JNU
SFI
AIDSO

Related Stories

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

डीयू कैंपस खोलने की मांग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में छात्र-शिक्षकों का प्रदर्शन

कोलकाता: बाबरी मस्जिद विध्वंस की 29वीं बरसी पर वाम का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल: वामपंथी पार्टियों ने मनाया नवंबर क्रांति दिवस


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License