NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सूडानी सरकार और अधिकांश विद्रोही सैनिकों ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया
कुछ विद्रोही गुटों ने सरकार की धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्धता की कमी और सरकार समर्थक मिलिशिया के निरस्त्रीकरण को शांति वार्ता से हटने का कारण बताया है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Sep 2020
सूडानी सरकार और अधिकांश विद्रोही सैनिकों ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया

सूडान की ट्रांजिशनल सरकार और सूडानी रिवोल्यूशनरी फ्रंट (एसआरएप) के प्रतिनिधित्व वाली प्रमुख सशस्त्र विद्रोही सेनाओं के अधिकांश सदस्यों में आखिरकार एक शांति समझौता हो गया। औपचारिक हस्ताक्षर समारोह दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में मंगलवार 31 अगस्त को आयोजित किया गया था।

एसआरएफ विभिन्न विद्रोही समूहों का एक प्रमुख संगठन है जो दारफुर के पश्चिमी क्षेत्र और 'टू एरियाज' के नाम से प्रख्यात ब्लू नाइल और दक्षिण कोर्डोफन के दक्षिणी क्षेत्रों में सक्रिय है।

एसआरएफ का गठन साल 2011 में एक गठबंधन के रूप में किया गया था जिसमें सूडान पीपल्स लिबरेशन मूवमेंट-नॉर्थ (एसपीएलएम-एन) शामिल था जो उक्त 'टू एरियाज' में सक्रिय है और इसके सैनिक दारफुर में हैं। इस गठबंधन में जस्टिस एंड इक्वलिटी मूवमेंट (जेईएम), अब्देलवहिद अल नूर के नेतृत्व वाला सूडान लिबरेशन मूवमेंट (एसएलएम-एडब्ल्यू) गुट और मिन्नी मिनावी के नेतृत्व वाला (SLM-MM) एक और गुट शामिल है।

इनमें से एसएलएम-एडब्ल्यू इस समझौते का हिस्सा नहीं है और वार्ता में हिस्सा लेने से उस समय तक के लिए इनकार कर दिया है जब तक कि एक नागरिक सरकार स्थापित नहीं होती है और दारफुर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल नहीं होती है। 'टू एरियाज' में मल्लिक आगर के नेतृत्व में एसपीएलएम-एन इस समझौते के प्रमुख दल के रूप में है। इस समूह के लड़ाके को 39 महीनों की अवधि के लिए सेना में शामिल किया जाएगा।

आगर की अगुवाई वाली एसपीएलएम-एन ”ब्लू प्रांत के लिए गवर्नर और दक्षिण कोर्डोफन तथा पश्चिम कोर्डोफन प्रांतों के लिए डिप्टी गवर्नर को नामित करेगी। इसके अलावा, इसे 30% कार्यकारी और विधायी निकाय मिलेंगे। इन टू एरियाज को स्व-शासन का अधिकार होगा और विधायिका का अधिकार होगा।"

ईसाइयों की बड़ी आबादी वाले इस क्षेत्र में ईसाइयों के अधिकारों की रक्षा के लिए इस समझौते में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए एक राष्ट्रीय आयोग की स्थापना का प्रावधान है।

इस समझौते में यह भी कहा गया है कि 10 वर्षों की अवधि के लिए इन राज्यों में इकट्ठा किए गए धन का 40% 'टू एरियाज' के लिए आरक्षित होगा जहां वर्तमान गृह युद्ध साल 2011 से जारी है।

दारफुर में साल 2003 से चल रहे गृह युद्ध में 300,000 लोगों की जान जाने और 2.5 मिलियन लोगों के विस्थापित होने का अनुमान है, कुछ छोटे समूहों के साथ एसएलएम- मिन्नावी और जेईएम इस समझौते की प्रमुख पार्टी हैं जो पुनर्वास के लिए रास्ता बनाता है आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति (आईडीपी) के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

दारफुर और टू एरियाज के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में अधिकांश आबादी ग़ैर-अरब अल्पसंख्यकों की है जिन्होंने कथित तानाशाही, आर्थिक और राजनीतिक भेदभाव के ख़िलाफ़ सशस्त्र विद्रोह का सहारा लिया जिन्होंने पूर्व तानाशाह उमर अल-बशीर के इस्लामिक शासन के दौरान सामना किया था।

बशीर को नागरिक विरोध के चलते सत्ता से बेदखल कर दिया गया। ये विरोध दिसंबर 2018 में हुआ था और अगस्त 2019 में ट्रांजिशनल सरकार के गठन का रास्ता बना। इस सरकार के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक था, गृह युद्धों को समाप्त करने के लिए विद्रोही बलों के साथ एक शांति समझौते पर बातचीत करना।

Sudan
Sudanese Government
Secularism
SRAP
SLM-MM
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

पीएम मोदी को नेहरू से इतनी दिक़्क़त क्यों है?

लता के अंतिम संस्कार में शाहरुख़, शिवकुमार की अंत्येष्टि में ज़ाकिर की तस्वीरें, कुछ लोगों को क्यों चुभती हैं?

पश्चिम दारफ़ुर में नरसंहार: सूडान की मिलिटरी जुंटा का खनिज समृद्ध भूमि को जनहीन करने का अभियान

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

विधानसभा चुनाव: एक ख़ास विचारधारा के ‘मानसिक कब्ज़े’ की पुष्टि करते परिणाम 

अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें


बाकी खबरें

  • fertilizer
    तारिक अनवर
    उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार
    04 Feb 2022
    राज्य के कई जिलों के किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर डीएपी और उर्वरकों की "बनावटी" की कमी की वजह से इन्हें कालाबाजार से उच्च दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार
    04 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • SKM
    रौनक छाबड़ा
    यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'
    04 Feb 2022
    एसकेएम ने गुरुवार को अपने 'मिशन यूपी' अभियान को फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि 57 किसान संगठनों ने मतदाताओं से आगामी यूपी चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया है।
  • unemployment
    अजय कुमार
    क्या बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ने से बेरोज़गारी दूर हो जाएगी?
    03 Feb 2022
    बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ जाने से क्या बेरोज़गारी का अंत हो जाएगा या ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बात कह रही है?
  • farmers SKM
    रवि कौशल
    कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा
    03 Feb 2022
    मोर्चा ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार भी किसानों की आय को दुगुना किये जाने का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि कई वर्षों के बाद भी वे इस परिणाम को हासिल कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License