NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 
“वक़्त कम है/  फ़ैसलाकुन समय की दस्तक / अनसुनी न रह जाए...”  वरिष्ठ कवि शोभा सिंह अपनी कविताओं के जरिये हमें हमारे समय का सच बता रही हैं, चेता रही हैं। वाकई वक़्त कम है... “हिंदुत्व के बुलडोजर की/ रफ़्तार तेज़ है”।
न्यूज़क्लिक डेस्क
15 May 2022
kavita
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार गूगल

वरिष्ठ कवि शोभा सिंह ने हमारे समय को अपनी कविताओं में इस ढंग से पिरोया है कि वो कभी ‘स्तब्ध शाम’ के तौर पर हमारे ज़ेहनो-दिल पर उतरती हैं और कभी ‘पतझर’ की सूरत। लेकिन हर कविता उनकी यही मांग करती है कि— वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का। आपके दो कविता संग्रह ‘अर्द्ध विधवा’ और ‘ये मिट्टी दस्तावेज़ हमारा’ अब तक प्रकाशित हो चुके हैं। और आपकी लेखनी और तेज़ी से आगे बढ़ रही है। तो आइए इतवार की कविता में पढ़ते हैं शोभा सिंह की तीन नई कविताएं।  

तस्वीर, केवल सांकेतिक प्रयोग के लिए। साभार गूगल

वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

 

वे कथकली  नृत्य का 

मुखौटा सा  लगाये 

हिंदुत्व गौरव कथाओं से 

मोहते बहु संख्यक 

छिड़कते भ्रम  के नशीले रंग 

मंत्रमुग्ध समूह में गर्वीला भाव 

आस्था सिद्ध करने की अपील दागते 

खोखले लफ़्ज़ों की कशीदाकारी 

शीशमहल जज़्बात के 

कोई भी जागरूक निगाह 

भांप लेती छद्म 

 ठहरे समाज की 

सम्मोहित जड़ता 

तोड़ने की कोशिश 

नाकाम होती 


कवि की ऊर्जा

हार नहीं मानती 

अलाव की आंच 

कश्मीर की कांगडी 

उसके रक्त को गर्म रखती 

लबादे में छुपी 

सुलगती यह  आंच 

उसे बांटनी है 

व्यापक समूह में 

और तोड़नी है 

अभिव्यक्ति की झिझक 

खोखले लफ़्ज़ों के गान का सम्मोहन 

भड़काऊ लशकारा मारते 

झूठ, नफ़रत 

जिसकी कीमत सत्य चुकाता है 

निश्चय ही 

इमारत कांच की  टूटेगी 

बस ज़ोरदार धमाके की ज़रूरत है 

लफ़्ज़ और मानी में 

वक़्त कम है  

फ़ैसलाकुन समय की दस्तक 

अनसुनी न रह जाए 

हिंदुत्व के बुलडोजर की 

रफ़्तार तेज़ है।

तस्वीर: मुकुल सरल

स्तब्ध शाम 

                 

स्तब्ध पत्तियों के पास  

 ठिठकी शाम  

उस दिन 

कैसे समेटा उसने 

अपने आप को 

सौंदर्य के समूचेपन में 

जो पसरी थी 

 

यह भी सच है 

अब 

कैसे रहे निर्लिप्त 

अलग समय चक्र की 

मूक गवाह 

बोझ भारी

 बांटा है उसे भी 

हिंदू शाम मुस्लिम शाम में 

ख़ूनी तलवारें

हवा में भांजते

जैसे शाम को चीरते 

नफ़रती  गर्जनाएं 

उन्मादी  हुंकारें

 

शोर से वहां का 

आकाश जड़ हुआ 

ज़मींदोज़ ख़ुशहाल आशियाने 

गर्द गुबार, बुलडोजर की मार 

दृष्टि बिंदु असहाय

 मछली की तड़पन - भीगी 


मानवता बौनी 

दुबक गई 

झुरमुट में 

गुमसुम शाम 

देखती है नरसंहार का तांडव 

झुलसा बसंत 

 

कवि की कायनात में

छाई रही

तलख़्तर सच्चाइयां 

उस दिन सब सुर्ख़ हुआ 

लहू  

रगों में खोलता हुआ 

प्रतिरोध में 

तनी  मुट्ठियां 

चीख़ें हैं 

जो अब 

गले में घुट कर 

नहीं रहेगी।

 

तस्वीर: मुकुल सरल

पतझर 

 

भीतर के तहख़ानों में 

जब पसरता है 

ठंडा सन्नाटा 

तब यूं ही 

स्मृति में उतर आते 

जागे से यायावरी हवा के हल्के थपेड़े 

ख़ुशदिली से दमकते खिले 

नन्हे बैजनी फूलों की झाड़ 

के आस पास कहीं यूहीं 

सधे  कदम आगे बढ़ते 

आह कैसे 

ख़ुदा हाफ़िज़ करते 

भूरे कत्थई पीले पत्ते 

पतझरी उदासी में भी 

पतझर इतना ख़ूबसूरत 

चिनार की बेअवाज़ पत्तियां झरती जाती 

 रंगीन फोहारों सी थिरकन लिए 

हवा का संग साथ पाकर उन्मुक्त 

 ख़ुशनुमा रास्ते ही नहीं

पूरी कायनात हसीन बनाते 

प्रकृति की

 गोया सिंफनी बजती 

दूर तक फैले पहाड़ों की गोद में 

बुरांश के पेड़ 

लाल दहक से खिला जंगल 

और बोझ नहीं कि  गुहार करते 

झर झर लाल ऊष्मा

सुनहरेपन की धज लिए 

धरती पर बिछे 

 पांवों तले चुर-मुर पत्ते 

लरजती हरी डाल पर 

लाल गुड़हल  

 पंच तत्व का बोध कराती पंखुड़ियां 

 

आभासी नदी से 

उठती धुंध में 

अलोप हो  जाते हंस युगल

प्रेम 

प्रकृति चुपके से 

हर लेती 

मन का सकल संताप 

मेरी आधी अधूरी दुनिया 

सवाल नहीं पूछती 

चुन लेती नन्हे फूलों के

कुमकुमी  सूर्यचक्र से 

ख़ुशियों के पल-छिन

अनमोल लम्हे 

सौंदर्य के नए प्रतिमान 

स्मृति  में दहक बन  

ख़ामोशी से दाख़िल हो

संजो लिए जाते 

गाढ़े वक्त के लिए।

 

-    शोभा सिंह 

(दिल्ली/लखनऊ)

Sunday Poem
kavita
Hindi poem
कविता
हिन्दी कविता
इतवार की कविता
Bulldozer Politics
Hindutva

Related Stories

वे डरते हैं...तमाम गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज और बुलडोज़र के बावजूद!

इतवार की कविता: भीमा कोरेगाँव

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

...हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

इतवार की कविता: जश्न-ए-नौरोज़ भी है…जश्न-ए-बहाराँ भी है

इतवार की कविता: के मारल हमरा गांधी के गोली हो

…सब कुछ ठीक-ठाक है


बाकी खबरें

  • prabir
    न्यूज़क्लिक टीम
    फ़िलिस्तीन पर इज़राइली हिंसा और यूक्रेन-रूस में ख़ूनी जंग कब तक
    20 Apr 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने फ़िलिस्तीन में इज़राइली हिंसा, अल-अक्सा मस्जिद को भारतीय बाबरी मस्जिद की गति पहुंचाने की साज़िशों पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर…
  • पवन कुलकर्णी, पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड : वेतन के ऊपर जारी विवाद के बीच, पुलिस ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष के खिलाफ़ कार्रवाई फिर से शुरू की
    20 Apr 2022
    इस महीने की शुरुआत में म्बोंगवा ड्लामिनी के घर पर पुलिस की खतरनाक हथियारों से सुसज्जित यूनिट- ओएसएसयू ने जमकर गोलीबारी की। इसके चलते उनके बच्चों की तक जान ख़तरे में आ गई थी।
  • Workers
    विक्रम सिंह
    मनरेगा: न मज़दूरी बढ़ी, न काम के दिन, कहीं ऑनलाइन हाज़िरी का फ़ैसला ना बन जाए मुसीबत की जड़
    20 Apr 2022
    मार्च 2022 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मनरेगा मज़दूरों की दिहाड़ी में मामूली दिखावी वृद्धि की गई। यह केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण जनता की दुर्दशा के प्रति सरासर…
  • सत्यम् तिवारी
    उत्तराखंड : चार धाम में रह रहे 'बाहरी' लोगों का होगा ‘वेरीफिकेशन’
    20 Apr 2022
    काली सेना के संस्थापक आनंद स्वरूप के पत्र पर लिया गया संज्ञान। धर्म संसद से लेकर डाडा जलालपुर के मामलों में सक्रिय हैं आनंद स्वरूप, पत्र में चार धाम यात्रा से ग़ैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की…
  • JAYANT
    रवि शंकर दुबे
    आज़म के परिवार से जयंत की मुलाकात के क्या मायने निकाले जाएं?
    20 Apr 2022
    रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म खान से मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक अटकल ये है कि आज़म खान सपा छोड़ सकते हैं तो दूसरी तरफ़ यह भी कि शायद जयंत अखिलेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License