NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
इतवार की कविता: “काश कभी वो वक़्त ना आए/ जब ये दहक़ां लौट के जाएँ/ गाँव की हदबंदी कर लें…”
दिल्ली की सरहद पर किसान आंदोलन अपने सौ दिन पूरे कर चुका है। इन सौ दिनों में किसानों ने क्या कुछ नहीं झेला। ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते और सुनते हैं इन्हीं सब हालात को बयान करती शायर और वैज्ञानिक गौहर रज़ा की नई नज़्म ‘हदबंदी’।
न्यूज़क्लिक डेस्क
07 Mar 2021

दिल्ली की सरहद पर किसान आंदोलन अपने सौ दिन पूरे कर चुका है। इन सौ दिनों में किसानों ने क्या कुछ नहीं झेला, देशद्रोह के आरोप से लेकर पुलिस की लाठियां तक। वो कील-कांटे, दीवारें भी देखीं जो दिल्ली ‘सल्तनत’ ने उनके आगे खड़ी कर दीं। लेकिन फिर भी किसानों का हौसला और उम्मीद दोनों बरकरार हैं। आज ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते भी हैं और सुनते भी हैं इन्हीं सब हालात को बयान करती शायर और वैज्ञानिक गौहर रज़ा की नई नज़्म ‘हदबंदी’।

हदबंदी

 

घर में चैन से सोने वालों

संघर्षों की पथरीली राहों पर चलना

बिल्कुल भी आसान नहीं है

ये दहक़ां जो सड़कों पर हैं

इन के लिए भी

खेतों को, खलियानों को 

या बाग़ों को, चौपालों को

छोड़ के अपने हक़ की ख़ातिर

दिल्ली की सरहद तक आना

बिल्कुल भी आसान नहीं था

 

काश के ऐसा होता, दिल्ली

तुम ने बाहें खोली होतीं

इनको गले लगाया होता

ज़ख्मों पर कुछ मरहम रखते

इनके दुःख को साझा करते

और कुछ अपने ज़ख़्म दिखाते

इन से कहानी, इनकी सुनते

अपनी भी रूदाद सुनाते

 

काश के ऐसा होता, दिल्ली

तुम इनको मेहमान समझते

तुम इनको भगवान समझते

बाहें खोल के स्वागत करते

गर ये नहीं तो इतना करते

तुम इनको इंसान समझते

काँटों के ये जाल ना बुनते

पत्थर की दीवार ना चुनते

कीलों के बिस्तर ना बिछाते

उन पर तुम इल्ज़ाम ना धरते

तरह तरह के नाम ना धरते

 

काश के ऐसा होता हमदम

संघर्षों के इन गीतों में

एक नग़मा दिल्ली का होता

काश के आज़ादी की पहली

जंग की यादें ताज़ा होतीं

काश के तुम को याद ये रहता

मेरठ के जब बाग़ी पहुँचे

तुम ने क्या सम्मान किया था

दहक़ानों के उन बेटों पर

जान को भी क़ुर्बान किया था

काश कभी वो वक़्त ना आए

जब ये दहक़ां लौट के जाएँ

गाँव की हदबंदी कर लें

काँटों के कुछ जाल बिछाएँ

कीलों के बिस्तर फैलाएँ

और तुम देश के राज सिंहासन पर बैठे तनहा रह जाओ

-         गौहर रज़ा

           25-02-2021

इसे भी पढ़ें-सुनें-

तुम किसानों को सड़कों पे ले आए हो/ अब ये सैलाब हैं/ और सैलाब तिनकों से रुकते नहीं

Sunday Poem
poem
Hindi poem
Gauhar Raza
farmers protest

Related Stories

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License