NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए/ लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए
‘इतवार की कविता’ में आज पढ़ते हैं संजीव गौतम के नए ग़ज़ल संग्रह ‘बुतों की भीड़ में’ से कुछ चुनिंदा ग़ज़लें जो हालात-ए-हाज़रा का आईना हैं।
न्यूज़क्लिक डेस्क
17 Jan 2021
माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए/ लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए

मथुरा में सहकारिता विभाग में अपर जिला सहकारी अधिकारी और आगरा निवासी संजीव गौतम एक शानदार शायर भी हैं। अभी अयन प्रकाशन से आपका पहला ग़ज़ल संग्रह ‘बुतों की भीड़ में’ प्रकाशित हुआ है। इसके अलावा भी तमाम पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं। आप ‘सम्यक्’ आगरा अंक तथा ‘अनुभूति’ का सम्पादन भी करते हैं। आज ‘इतवार की कविता’ में आपकी चुनिंदा पांच ग़ज़लें :-

ग़ज़ल

1-

माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए.

लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए.

 

हमको तो सिर्फ़ रोटियां दे दीजिए हुज़ूर,

हाकिम हैं आप आपको व्हिस्की भी चाहिए.

 

पूरा का पूरा चाहिए अपना वतन हमें,

पटना भी चाहिए हमें, दिल्ली भी चाहिए.

 

इंसानियत का ख़ून बहाकर हज़ार बार,

क़ातिल को अब सुना है ख़ुदाई भी चाहिए.

 

रक्खे हैं तुमने कैद में अम्नो-अमां के जो,

उन सब कबूतरों को रिहाई भी चाहिए.

 

बेशक ज़रूरतों के भंवर में फंसे हैं हम,

लेकिन हमें सुकून की कश्ती भी चाहिए.

 

दिन तो मिले हैं धूप में जलते हुए हमें,

अब रात  कोई एक सुहानी भी चाहिए.

 

जिनको खड़ा किया था जिन्होंने क़तार में,

उनको उन्हीं के वोट से कुर्सी भी चाहिए.

 

तुमको हमारी बात से पहुंचा हो दुख अगर,

ऐसी अगर है बात तो कहनी भी चाहिए.

 

2-

हमारे साथ ने जिसको करिश्माई बना डाला.

उसी ने हमको आख़िर में तमाशाई बना डाला.

 

ये सच है मज़हबी हथियार ने सत्ता दिला तो दी,

मगर इसने नयी पीढ़ी को दंगाई बना डाला.

 

जहां से हम चले थे फिर वहीं आख़िर में जा पहुंचे,

हमारी सोच ने हमको क़बीलाई बना डाला.

 

चले हो जीतने दुनिया को लेकिन ध्यान में रखना,

समय ने अच्छे अच्छों को इलाक़ाई बना डाला.

 

दुखी होकर तुम्हारे पास आये थे मगर तुमने,

हमारी ज़िन्दगी को और दुखदाई बना डाला.

 

हमें भी डाक्टर, इंजीनियर बनने की चाहत थी,

सियासी मर्कज़ों ने हमको हलवाई बना डाला.

 

अभी भी और कितने ख़्वाब यूं दिन में दिखाओगे,

ये तुमने ज़िन्दगी को भी सिनेमाई बना डाला.

 

3-

हवा मुफ़ीद हुई तो बदल गए मंज़र.

ख़ुदा हुए हैं वो, सजदे में झुक गए हैं सर.

 

ज़रा सी आंख लगी शाम को चराग़ों की,

नक़ाबपोश अंधेरों के आ गए लश्कर.

 

छिड़क दिया है लहू आसमान पर किसने,

चमक रहे हैं हवा में ये कौन से ख़ंजर.

 

डरा के ख़ूब चराग़ों को आंधियां ख़ुश हैं,

मगर है रोशनी पहले से और भी बेहतर.

 

ये कैसा दौर है, ये कौन सी मुहब्बत है,

निकल रहे हैं किताबों में तितलियों के पर.

 

ज़रूर हमसे हुई है ख़ता नहीं तो फिर,

बहार आनी थी कैसे ये आ गया पतझर.

 

ख़ुदा का नूर हमेशा बरसता था जिससे,

बरस रहे हैं उसी आसमान से पत्थर.

 

4-

सागर को जब मथा था तो असुरों के साथ थे.

बिल्कुल ग़लत हैं आप कि देवों के साथ थे.

 

जो आज कह रहे हैं कि हम सबके साथ हैं,

मालूम कल चलेगा कि चोरों के साथ थे.

 

यूं तो हमारी बेटियां बेटों से कम न थीं,

हम ही थे बदनसीब कि बेटों के साथ थे.

 

दावा तो उनका था कि वो कश्ती के साथ हैं,

तूफ़ान जब उठा तो वो लहरों के साथ थे.

 

उनको भी अब ख़िताब मिलेगा सितारे-हिन्द,

जिनका पता है साफ़ कि गोरों के साथ थे.

 

जब तुम नहीं थे साथ अकेले नहीं थे हम,

कोई नहीं था साथ किताबों के साथ थे.

 

उस वक़्त जब हमारी उमर नौजवान थी,

उस वक़्त भी विचार बुजुर्गों के साथ थे.

 

5-

भला अब फ़ायदा क्या है यूं रिश्तों की दुहाई से.

हदें पहले तो तुमने तोड़ डालीं बेहयाई से.

 

भरोसा मत करो बेशक मगर तुम भाई ही तो हो,

मुझे कैसे खुशी होगी तुम्हारी जगहंसाई से.

 

वो रूठा भी तो आखि़रकार मुझसे इस तरह रूठा,

कि जैसे रूठ जायें चूड़ियां ज़िन्दा कलाई से.

 

कभी तो इनकी गर्माहट मिलेगी मेरे अपनों को,

जो रिश्ते बुन रहा हूं मैं, मुहब्बत की सलाई से.

 

अगर तुम मांगते तो मैं मना कर ही नहीं पाता,

मगर तुम ही बताओ क्या मिला तुमको लड़ाई से.

 

हवस है तुमको दौलत की, मुबारक हो तुम्हें दौलत,

हमें क्या लेना-देना है, तुम्हारी उस कमाई से.

 

मई और जून हैं तो धूप के तेवर भी तीखे हैं,

मगर उम्मीद के बादल भी आयेंगे जुलाई से.

-    संजीव गौतम

            आगरा

इसे भी पढ़ें :  इतवार की कविता : तुम्हारी जाति क्या है कुमार अंबुज?

इसे भी पढ़ें :  सावित्रीबाई फुले : खेती ही ब्रह्म, धन-धान्य है देती/अन्न को ही कहते हैं परब्रह्म

इसे भी पढ़ें :  'तन्हा गए क्यों अब रहो तन्हा कोई दिन और' ग़ालिब 223वीं जयंती पर विशेष

इसे भी पढ़ें : …दिस नंबर डज़ नॉट एग्ज़िस्ट, यह नंबर मौजूद नहीं है

इसे भी पढ़ें : नशा और होश : विश्व नागरिक माराडोना को समर्पित कविता

Sunday Poem
Hindi poem
poem
ghazal
Sanjeev Gautam
कविता
हिन्दी कविता
इतवार की कविता

Related Stories

वे डरते हैं...तमाम गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज और बुलडोज़र के बावजूद!

इतवार की कविता: भीमा कोरेगाँव

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

...हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

फ़ासीवादी व्यवस्था से टक्कर लेतीं  अजय सिंह की कविताएं

सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!


बाकी खबरें

  • मेनका गांधी
    भाषा
    मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
    24 Jun 2021
    एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स…
  • CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    प्रियंका झा
    CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    24 Jun 2021
    मालूम चला कि ये तस्वीर 2018 की है और आसनसोल में रामनवमी के समय भड़की हिंसा की है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर का क्रेडिट PTI को दिया है और लिखा है, “रानीगंज के बर्धमान में रामनवमी के जुलूस के…
  • दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    24 Jun 2021
    दरअसल दक्षिणपंथ की ओर से इस नीति की वकालत करने वालों का निहित संदेश यही है कि हिंदुओं के मुक़ाबले मुसलमानों के ज़्यादा बच्चे हैं और सरकार ने दो से ज़्यादा बच्चों वाले परिवारों को दंडित करके साहस…
  • ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    अज़हर मोईदीन
    ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    24 Jun 2021
    इस वर्ष के पैनल ने इस बात की तरफ़ इशारा किया कि केरल की वर्तमान एलडीएफ़ सरकार अगले पांच वर्षों में कैसे आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जिसमें सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, जन-योजना और…
  • CPM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश रेत खनन पर माकपा ने कहा शिवराज सरकार रेत माफियों की है
    24 Jun 2021
    मंगलवार को सरकार ने रेत व्यपारियों को राहत देने का ऐलान किया। जिसमें रेत व्यपारियों को चार माह की रोयल्टी का 50 फीसद माफ करने और बाकी का 50 फीसद अगले साल जमा करने का  निर्णय किया गया है। जिसका अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License