NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
साहित्य-संस्कृति
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
काश! ये आँखें धंस जातीं हमारे हुक्मरानों की आँखों में, उनके ज़ेहन में
‘इतवार की कविता’ में पढ़तें हैं कवि-पत्रकार भाषा सिंह की वे दो ख़बरें जो कविता की तरह बयान हुईं। दरअसल हमारे दौर की, इस कोराना काल और लॉकडाउन संकट की ये दिल दहलाने वाली सच्चाइयां किसी एक ख़बर या कहानी की तरह सुनना-सुनाना संभव नहीं। इस दुख, इस पीड़ा, इस मर्म को शायद कविता के जरिये ही कहा, समझा जा सकता है।
न्यूज़क्लिक डेस्क
31 May 2020
irshad
फोटो साभार : दैनिक भास्कर

ये आँखें…

 

ये आँखें बहुत चुभती है न !

भीतर कलेजे में धंस जाती हैं

ये आँखें हैं चार साल के इरशाद की

जो दिल्ली से वापस अपने पिता के साथ जा रहा था गांव-घर

जा रहा था बिहार

वह पहुंचा मुज़फ़्फ़रपुर तक तो सही सलामत

लेकिन वहां से बेतिया के लिए ट्रेन चढ़ते-चढ़ते उसने दम तोड़ दिया

कुछ भी खाने को नहीं मिला था

पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा था

लाडले के पेट में अनाज का एक दाना नहीं था

(उसके पिता ने बताया )

 

ये आँखें हमें और आपको परेशान करती हैं

क्योंकि ये खुली रह गईं

वे जाना चाहती थीं अपने गांव-अपने घर

काश! ये आँखें धंस जातीं

हमारे हुक्मरानों की आँखों में, उनके ज़ेहन में

क्योंकि उन्होंने तो पूरी तरह से

भारत के मेहनतकश तबके

मज़दूर

आम नागरिक की तरफ़ से

आँखें फेर ली हैं

2.

women died.png

प्लेटफॉर्म पर दम तोड़ती ‘भारत माता’

भारत निर्माता

भारत माता दम तोड़ रही है

प्लेटफॉर्म पर मरी मां को

सोया जान

उसके कपड़ों से खेलता नन्हा मासूम

2020 के विकसित भारत का आईना है

और देश का भविष्य है

हमने दरअसल

अपने लोकतंत्र को

ऐसे ही लावारिस छोड़ दिया है

 

श्रमिक ट्रेनों से लाशों के आने का सिलसिला

देश की जनता के दुख भरे दिनों की तरह

थमने का नाम नहीं ले रहा है

जो बच रहे हैं, वे भी अपने आप में एक चमत्कार है

उन्हें मारने का इंतजाम तो पूरा पक्का किया है

हुक्मरानों ने

 

तपती गर्मी में

बिना पर्याप्त पानी-खाने के

हज़ारों किलोमीटर का सफ़र तय करते

ये भारतीय नागरिक दम तोड़ रहे हैं

ट्रेनें सिर्फ़ 20-20 घंटें लेट नहीं चल रही हैं

बल्कि मज़दूरों को लेकर रास्ता भटक रही हैं

रास्ता तो वाकई ये देश भूल ही गया है!

 

ऐसे अनगिनत भारत निर्माताओं के मरने की

लगातार हृदयविदारक खबरें आ रही हैं

ये सूची लगातार लंबी होती जा रही है

 

प्लेटफॉर्म पर मरी मां के आंचल से खेलता

मासूम बच्चा

हमारे दौर की सबसे बड़ी-ख़ौफ़नाक सच्चाई है

जो लंबे समय तक

मानवता की मौजूदगी पर

बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती रहेगी

- भाषा सिंह

 

इसे भी पढ़े : …रोटी खाना और रोटी कमाना दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं

इसे भी पढ़े :...गले में दिल को लिए चीख़ता है सन्नाटा

Sunday Poem
Coronavirus
Lockdown
poverty
migrants
Migrant workers
poem
Hindi poem

Related Stories

मनरेगा: ग्रामीण विकास मंत्रालय की उदासीनता का दंश झेलते मज़दूर, रुकी 4060 करोड़ की मज़दूरी

कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!

यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 

यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

इतवार की कविता : 'आसमान में धान जमेगा!'

मौत के आंकड़े बताते हैं किसान आंदोलन बड़े किसानों का नहीं है - अर्थशास्त्री लखविंदर सिंह


बाकी खबरें

  • gautam navlakha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार परिषद: नवलखा को तलोजा जेल के 'अंडा सेल' में भेजा गया, सहबा हुसैन बोलीं- बिगड़ गई है तबीयत
    25 Oct 2021
    हुसैन ने पूछा- “नवलखा को उनके विचारों के लिए कब तक सताया जाएगा और अधिकारी उनकी विचारधारा को तोड़ने के लिए किस हद तक जाएंगे।''
  • skm
    लाल बहादुर सिंह
    किसान आंदोलन को उसके उन "शुभचिंतकों" से बचाना होगा जो संघ-भाजपा की भाषा बोल रहे हैं 
    25 Oct 2021
    जाहिर है मुद्दा  आधारित आंदोलन में सबका विचार हर प्रश्न पर एक हो, इसके लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। लेकिन आंदोलन की unity in action हर हाल में बनी रहे, इसे बेशक सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  • Sardar Udham
    हर्षवर्धन, अंकुर गोस्वामी
    सरदार उधम: एक अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी की महागाथा
    25 Oct 2021
    निर्देशक ने निश्चित ही एक ऐतिहासिक किरदार के जीवन के अनछुए पहलुओं को दर्शाने  के लिए गहरा शोध किया है। फिल्म यह भली प्रकार से दिखाती है कि उधम सिंह, सिर्फ बदले की भावना से प्रेरित एक जोशीले नौजवान…
  • congress
    शुभम शर्मा, अजय सहारन
    क्रांतिकारी और कांग्रेस
    25 Oct 2021
    क्रांतिकारियों, कम्युनिस्टों और समाजवादियों ने कांग्रेस पार्टी को अलग दिशा के बजाय संपूर्ण बदलाव और प्रगतिशील दिशाओं के रास्ते पर आगे चलने के लिए हमेशा मजबूर किया है।
  • RASHEED KIDWAI
    शिरीष खरे
    चर्चा में नई किताब 'भारत के प्रधानमंत्री'
    25 Oct 2021
    कश्मीर पर नेहरू की नीति कितनी उचित है या अनुचित, यह समझने के लिए हमें वर्ष 1947 के अगस्त से अक्टूबर के महीनों में जाना होगा। और इसमें हमारी मदद कर सकती है, पत्रकार रशीद किदवई की नई पुस्तक 'भारत के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License