NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गुजरात : सरदार पटेल की प्रतिमा के पास बने कार्यवाहक सेतु के धँसने से गाँव वालों का मुख्य मार्ग से टूटा नाता
तीन गांव, जो बेहद अविकसित हैं और न ही वहाँ कोई आधारभूत स्वास्थ्य सुविधा हैं, ये गाँव 3000 करोड़ रुपये की लागत से बनी “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” से लगभग 6 से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। मानसून आने से पहले हर साल, ज़िला प्रशासन ग्रामीणों से कहता था कि पुल के डूबने से पहले गर्भवती महिलाओं को तालुका अस्पताल में दाख़िल करा दें।
दमयन्ती धर
25 Aug 2020
Translated by महेश कुमार
गुजरात

गुजरात के नर्मदा के डेडियापारा तालुका में मथासर गाँव की एक गर्भवती महिला को 19 अगस्त को डेडियापाड़ा तालुका के मुख्यालय में चिकित्सा सुविधा हासिल करने के लिए 70 फीट चौड़ी नदी को पार करने के लिए चार पुरुषों द्वारा कपड़े और लकड़ी से बने ढांचे या एक पालने में ले जाना पड़ा। संभवतः मथासर कांजी और वंदारी गांवों में अन्य 22 गर्भवती महिलाओं के साथ भी  कुछ ऐसा ही हुआ जब बारिश के कारण देव नदी पर बना एक कार्यवाहक पुल डूब गया और  तालुका किसी की भी पहुँच से पूरी तरह कट गया।

करोड़ों रुपए से बने प्रोजेक्ट “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” और पर्यटन स्थल से केवडिया गांव लगभग छह से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह गाँव मॉनसून के दौरान हर साल इस आपदा का सामना करता हैं।

“समस्या के समाधान के लिए कामचलाऊ कार्य-मार्ग या पुल के स्थान पर एक पक्का पुल होना चाहिए। वंदारी, मथासर और कांजी गाँव पहाड़ी छाया क्षेत्र में हैं और यहाँ के ग्रामीणों को नीचे स्तर के कामचलाऊ पुल की वजह से वर्षों से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ”नर्मदा जिला परिषद की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष बहादुर वसावा ने उक्त बात कही।

उल्लेखनीय रूप से, वंदारी उन तीन गांवों में से एक है जो मुख्य इलाकों से कट गए है, यह वह गाँव है जिसे 2014 में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने संसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपनाया था।

“मथासर, तीन गाँवों में से सबसे बड़ा गाँव है, यह केवडिया गाँव में बने सरदार पटेल की प्रतिमा से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर है। तीनों गाँव “स्टैचू ऑफ यूनिटी” के पास होने के बावजूद बेहद अविकसित हैं जबकि वहां के पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। हमने अतीत में भी स्थानीय प्रशासन को इन मुद्दों पर कई पत्र/ज्ञापन भेजे हैं। अंतत, इस साल के इलाके के विधायक महेश वसावा ने एक ऊंचे कार्यवाहक पुल के लिए बजट को मंजूरी दी थी, लेकिन महामारी के कारण अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है "स्थानीय कार्यकर्ता ने न्यूज़क्लिक को बताया।

उन्होंने कहा, ''यह मार्ग लगभग दस साल पुराना है और हर साल मानसून के दौरान यह पानी में डूब जाता है और तीन गांव लगभग दो से तीन महीने तक इससे पीड़ित रहते हैं। युवाओं को दूसरी तरफ मौजूद वाहनों का लाभ उठाने के लिए देव नदी में तैर कर किनारे जाना पड़ता है यदि उन्हें रोजार पर जाना है। महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों के लिए ऐसा करना मुश्किल है। आजीविका, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा सब कुछ पर इसका भारी असर पड़ता है, उनके अनुसार  जब तक पानी में कमी नहीं होती हर गतिविधि रुक सी जाती है, जैसे जीवन अचानक रुक सा गया हो। 

तीनों गांवों की आबादी लगभग 5000 से 6000 है। जिला पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार, वर्तमान में इन तीन गांवों में 22 गर्भवती महिलाएं हैं जो प्रसव का इंतजार कर राई हैं। उल्लेखनीय रूप से, तीन गाँवों में सबसे बड़े गाँव मथासर से पीएचसी सबसे निकटतम है जो लगभग 28 किलोमीटर दूर मोसदा गाँव में स्थित है। मथासर के ग्रामीणों को देव नदी और फिर तरावली नदी पर एक पुल को मोसदा तक जाने के लिए पार करना पड़ता है। निकटतम अस्पताल जिला मुख्यालय राजपीपला में है, जो गांव से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है।

हर साल मानसून के आने से पहले, नर्मदा जिला प्रशासन अक्सर तीन गांवों के ग्रामीणों से अपेक्षा करता है कि वे कार्यवाहक पुल के डूबने से पहले गर्भवती महिलाओं को तालुका अस्पताल में दाखिल करा दें। हालांकि, इन गांवों में वर्षों से बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Gujarat
sardar patel statue
BJP
Narmada district
VIJAY RUPANI

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: जनता गुस्से में है सरकार की विफलताओं पर
    01 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के चुनावों में इस बात जनता बेहद गुस्से में है सरकार की विफलताओं को लेकर। चाहे फिर वो कोरोना काल में हुई मौत हो या फिर महंगाई और बेरोज़गारी, सरकार हर मोर्चे पर नाकाम ही नज़र आयी है , ऐसा…
  • Gujara
    दमयन्ती धर
    गुजरात दंगों के 20 साल: विस्थापित मुस्लिम परिवार आज भी अस्थाई शिविरों में रहने के लिए मजबूर
    01 Mar 2022
    20 वर्षों के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के बिना ये शिविर हिंसा प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आवास बन चुके हैं, जो एक बार फिर से विस्थापित कर दिए जाने की आशंका के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
  • BHU hospital
    सोनिया यादव
    यूपी: बीएचयू अस्पताल में फिर महंगा हुआ इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं से और दूर हुए ग्रामीण मरीज़
    01 Mar 2022
    बीते साल नवंबर में ही ओपीडी की फीस बढ़ोत्तरी के बाद अब एक बार फिर सभी जांच सुविधाओं की दर में दो से तीन गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मानकों में…
  • Naveen
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत
    01 Mar 2022
    छात्र का नाम नाम नवीन शेखरप्पा है। वह कर्नाटक के रहने वाले थे।
  • ukraine
    एपी
    ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को ख़ारिज किया
    01 Mar 2022
    ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License