NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चारों नगर निगमों में भारी जीत हासिल की
तृणमूल कांग्रेस ने बिधाननगर, चंदरनगर और आसनसोल नगरनिगमों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है तथा सिलीगुड़ी में माकपा से सत्ता छीन ली।
भाषा
15 Feb 2022
mamta banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत के नौ महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को चारों नगर निगमों बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल में शानदार विजय दर्ज की और शहरी मतदाताओं पर अपनी पकड़ की पुष्टि की।

तृणमूल कांग्रेस ने बिधाननगर, चंदरनगर और आसनसोल नगरनिगमों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है तथा सिलीगुड़ी में माकपा से सत्ता छीन ली।

इन नगर निगमों में तृणमूल के वोट प्रतिशत एवं सीटें दोनों ही 2015 के पिछले चुनाव की तुलना में बहुत अधिक हैं।

आसनसोल और सिलीगुड़ी में माकपा भाजपा के हाथों विपक्ष का दर्जा गंवा बैठी, लेकिन वह बिधाननगर एवं चंदरनगर में काफी खिसकने के बाद भी दूसरे नंबर पर रही।

चारों नगर निगमों में तृणमूल को ऐसे समय में शानदार जीत मिली है जब वह बुजुर्ग और नयी पीढ़ी के नेताओं के बीच बढ़ते मतभदे के चलते मुश्किल दौर से गुजर रही है।

तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि यह लोगों की जीत है जबकि भाजपा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल ने 12 फरवरी को मतदान के दिन ‘आतंक की तरकीब’ अपनायी।

तृणमूल कांग्रेस ने 41 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बिधाननगर नगर निगम पर फिर से कब्जा जमा लिया है जबकि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) यहां अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार एक वार्ड में जीता है।

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

चंदरनगर में टीएमसी ने 32 में से 31 सीटें जीतीं जबकि माकपा ने एक सीट जीती है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम (एमएमसी) माकपा नीत वाम मोर्चे से छीनना सोने पर सुहागा रहा और उसने यहां पर 47 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाते हुए विपक्ष का दर्जा हासिल कर लिया है जबकि वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर चला गया है। उसे केवल चार सीटें ही मिली और कांग्रेस को एक सीट मिली है।

सिलीगुड़ी में टीएमसी को 78.72 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा और माकपा को क्रमश: 10.64 फीसद और 8.5 फीसद मत ही मिले। निवर्तमान महापौर और भाजपा विधायक निगम चुनाव हार गये।

चारों नगर निगमों में जीत से उत्साहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि पार्टी के नेता गौतम देब एसएमसी के अगले महापौर होंगे। देब ने 3,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

आसनसोल में तृणमूल 106 में से 91 सीटों पर विजयी हुई है जबकि भाजपा ने सात सीटें और माकपा ने दो तथा कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं।

चारों नगर निगमों के लिए चुनाव 12 फरवरी को हुए थे जिसमें 953 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ हमसभी जानते हैं कि चुनाव के दिन कैसे वोट लूटे गये थे। यह परिणाम जनादेश को परिलक्षित नहीं करता है।’’

West Bengal
nagar nigam
mamta banerjee
TMC
CPI(M)
BJP

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • अनिल जैन
    भाजपा-विरोध की राजनीति पर राहुल गांधी ने गहरी चोट पहुंचाई है
    19 May 2022
    भाजपा के ख़िलाफ़ एक व्यापक और मज़बूत विपक्षी मोर्चा बने, इसके लिए विपक्ष में सबसे बड़ी और अखिल भारतीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस ही नेतृत्वकारी पहल कर सकती है। लेकिन राहुल के बयान से लगता है कि वे ऐसे…
  • भाषा
    भाजपा में शामिल हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़
    19 May 2022
    भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जाखड़ ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
  • श्रुति एमडी
    तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया
    19 May 2022
    विकलांग मज़दूरों को तय 4 घंटों की जगह 8 घंटे तक काम करने पर मजबूर किया जाता है।
  • संदीप चक्रवर्ती
    डीवाईएफ़आई ने भारत में धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए संयुक्त संघर्ष का आह्वान किया
    19 May 2022
    कोलकाता में हुई डीवाईएफ़आई की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 26 राज्यों के 450 डेलीगेट शामिल हुए।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी अपडेट : ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी अदालत को सौंपी गयी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे कल तक कार्यवाही रोकने को कहा
    19 May 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्थानीय अदालत को इस मामले में कोई भी आदेश पारित करने से बचना चाहिए। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले पर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे सुनवाई होगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License