NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जीएचएमसी चुनाव में टीआरएस को नुकसान, भाजपा को फ़ायदा, ओवैसी की भूमिका बढ़ी
150 वार्ड वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव में टीआरएस को 55 वार्डों में जीत मिली। भाजपा को 48 वार्ड और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 44 वार्डों में जीत हासिल हुई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
05 Dec 2020
जीएचएमसी चुनाव
Image courtesy: The Indian Express

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस शुक्रवार को 150 वार्ड वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव में 55 वार्डों में जीत दर्ज कर अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। हालांकि उसे इन चुनावों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। 2016 के चुनाव में टीआरएस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था, लेकिन इस बार भाजपा ने उसे काफी नुकसान पहुंचाया है और इसी के साथ ओवैसी की एआईएमआईएम किंग मेकर की भूमिका में आ गई है।

चुनाव 150 वार्डों के लिए हुआ था, लेकिन परिणाम केवल 149 वार्डों के घोषित किए गए क्योंकि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार एक वार्ड में मतगणना रोक दी गई थी।

भाजपा को 48 वार्ड और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 44 वार्डों में जीत हासिल हुई।

कांग्रेस सिर्फ दो वार्डों में जीत दर्ज कर सकी।

इन चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन से भाजपा का मनोबल और बढ़ गया है। इससे पहले, पिछले महीने दुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी पार्टी को जीत हासिल हुई थी।

मंगलवार, एक दिसंबर को हुए जीएचएमसी चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था।

मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। भाजपा डाक मतपत्रों की गिनती में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही थी।

हालांकि चुनाव के दौरान केवल 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 74.67 लाख में से केवल 34.50 लाख मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

टीआरएस ने सभी 150 सीटों पर जबकि भाजपा ने 149 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं कांग्रेस ने 146, एआईएमआईएम ने 51, तथा तेदेपा (टीडीपी) ने 106 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

भाजपा नेताओं ने पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘विकास की राजनीति’’ में विश्वास जताने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने परिणामों को भगवा दल के लिए ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और दावा किया कि यह दिखाता है कि देश ‘‘केवल विकास के एजेंडा’’ का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और प्रशासन के मॉडल को मिला समर्थन दर्शाते हैं।

भाजपा ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव प्रचार किया था।

Hyderabad
GHMC elections
Asaduddin Owaisi
BJP
TMC
TRS
Congress
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • mannu
    किरण सिंह
    मन्नू भंडारी; सादगी का गहरा आकर्षण: वो जो खो गया
    17 Nov 2021
    मन्नू भंडारी नई कहानी के मशाल धावकों में से थीं। कहानी-उपन्यास के साथ साहित्य की अन्य विधाओं के लिए भी मन्नू भंडारी के योगदान को याद रखा जाएगा।
  • SC-collegium-creates-history-naming-saurabh-kirpal-delhi-HC-judge
    वी॰ वेंकटेशन
    सूप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सौरभ कृपाल को दिल्ली हाई कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफ़ारिश कर रचा इतिहास
    17 Nov 2021
    यह पहली बार हुआ है कि किसी एक व्यक्ति - जिसके साथ समलैंगिक व्यक्ति होने के कारण भेदभाव किया गया था – उसकी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की सिफ़ारिश की गई है।
  • Darshan pal
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    खेती गंभीर रूप से बीमार है, उसे रेडिकल ट्रीटमेंट चाहिएः डॉ. दर्शनपाल
    17 Nov 2021
    खेती-किसानी के संकट और तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त किसान मोर्चा के कोऑर्डिनेटर डॉ. दर्शनपाल सिंह सिंह से विशेष बातचीत की।
  • भारतीय वामपंथियों ने क्यूबा के क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके जीवन को याद किया
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारतीय वामपंथियों ने क्यूबा के क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके जीवन को याद किया
    17 Nov 2021
    अमेरिका के 11 राष्ट्रपतियों का सामना करने वाले फिदेल कास्त्रो दुनिया भर में अमेरिकी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के प्रतीक थे।
  •  दिल्ली: प्रदूषण हो या कोरोना, पहली मार निर्माण मज़दूरों पर ही क्यों?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: प्रदूषण हो या कोरोना, पहली मार निर्माण मज़दूरों पर ही क्यों?
    17 Nov 2021
    दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में सभी तरह के निर्माण कार्य पर प्रतिबन्ध लगा दिया, इसी तरह दिल्ली से सटे राज्यों में भी निर्माण कार्य रोक दिए गए। परन्तु यह सब करते हुए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License